आज बीकानेर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पधारे किसानों-युवाओं एवं आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
बीकानेर का कार्यकर्ता अनुशासित, संयमित और संगठित है सबकी ताकत से बीकानेर जिले के आमजन को राहत मिलेगी।
नागौर जिले के जसनगर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो जाने व बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हेमासर फांटे पास हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए,ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें |
"रेलवे विज्ञापनों में 'सुरक्षित सफर' दिखाती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक अफवाह ने चार जिंदगियां छीन लीं। अगर सैकड़ों यात्री पटरी पर उतर जाएं और रेलवे उन्हें सुरक्षित न रख सके, तो यह सिर्फ हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता है। रेल मंत्री
श्री @AshwiniVaishnaw को बताना चाहिए कि सुरक्षा के दावों और हकीकत के बीच इतनी बड़ी खाई क्यों है?"
रेल मंत्रालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं देश में कहीं नही हो |
इस ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला सहित 4 लोगों की मृत्यु हो जाना अत्यंत दुःखद है |
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल व धैर्य प्रदान करें।
@RailMinIndia
आगामी 23 जून को गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित गागोदर में वीर तेजाजी भारत पेट्रोलियम स्टेशन के उद्घाटन व तेजाजी महाराज के जागरण कार्यक्रम का निमंत्रण श्री ओमप्रकाश बिंजारिया,श्री मोहनराम गोदारा,श्री दिनेश गोदारा ने जयपुर आवास पर दिया |
आज बीकानेर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पधारे किसानों-युवाओं एवं आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal
भैराणा धाम आंदोलन के बाद राजस्थान में वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडों, पोस्टरों और पट्टियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस और परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित कई दलों के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों से पोस्टर उतरवाए, चालान किए और नियमों का हवाला दिया।
लेकिन राजस्थान की जनता सरकार से यह जानना चाहती है कि क्या यह नियम केवल विपक्ष और सरकार से असहमत लोगों के लिए ही बने हैं ?
क्या मोटर वाहन अधिनियम की किताब में कहीं यह लिखा है कि भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे वाहनों पर कार्रवाई नहीं होगी ?
यदि कानून सबके लिए बराबर है तो भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे वाहनों पर वही कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती जो अन्य दलों के कार्यकर्ताओं पर की गई ? या फिर राजस्थान में अब कानून का नया सिद्धांत लागू हो गया है — "एक देश, एक कानून, लेकिन राजनीतिक दल के हिसाब से अलग-अलग कार्रवाई"?
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp व परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे उप - मुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa से जनता जवाब चाहती है कि कानून का राज चल रहा है या फिर सत्ता के रंग के हिसाब से नियमों की व्याख्या की जा रही है।
@RajCMO
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से मेरा सवाल है —
एक तरफ आपकी सरकार हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों, युवाओं और छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज रही है तथा उनकी गिरफ्तारी पर हार्डकोर अपराधियों की तरह इनाम घोषित कर उनका भविष्य बर्बाद करने पर तुली है।
दूसरी तरफ, प्रमोद शर्मा नामक व्यक्ति, जो स्वयं को आपका रिश्तेदार बताता है और जिसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, पिछले एक महीने से दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग स्थित ताज पैलेस होटल में ठहरा हुआ था, तो क्या आपकी सरकार और राजस्थान पुलिस को इसकी जानकारी थी ?
यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और यदि नहीं थी तो क्यों नहीं?
राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि क्या प्रभावशाली लोगों और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग कानून हैं, या कानून सबके लिए समान है ?
@RajCMO@PoliceRajasthan
लैंड फॉर लैंड के अंदर प्रमोद शर्मा, जो खुद को सीएम का रिश्तेदार कहते हैं, उनके ऊपर कितनी FIR हुई? प्रमोद इसमें पकड़ा नहीं जा रहा और जो बच्चे आंदोलन कर रहे हैं, उन पर इनाम घोषित कर दिया। राजस्थान में कौन सी व्यवस्था है?
@hanumanbeniwal@News18Rajasthan
सरकार की तानाशाही के खिलाफ लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को कुचामन में ज्ञापन देने गए RLP परिवार के सदस्यों को विगत दिनों पुलिस ने झूठी धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर लिया था,माननीय न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद कल शाम सभी ने मुझसे जयपुर आवास पर मुलाकात की,सरकार के यह षडयंत्र हमारे इरादों को कमजोर नहीं कर सकते | इस अवसर पर श्री रामनिवास पोषक, अंकित बुगालिया, श्री सुरेश सेवदा , श्री महेंद्र श्योर, श्री रमेश कलकला,श्री विकास जाखड़ व दिनेश जाजड़ा आदि युवा साथी मौजूद रहे |
नागौर जिले के रियां बड़ी में बजरी माफियाओं के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जन-सहयोग से बड़ा आंदोलन किया,प्रशासन ने माफियाओं के दबाव में कोई समझौता करना उचित नहीं समझा तो उसके बाद जयपुर कूच का ऐलान हुआ और हजारों लोग नागौर से अजमेर के मध्य स्थित बाडी घाटी पहुंचे तब सरकार हरकत में आई, मुख्यमंत्री के ACS से दूरभाष पर वार्ता हुई और सीएमओ के निर्देशों पर जिला कलक्टर,जिला पुलिस अधीक्षक,खनन विभाग सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी समझौता करने मौके पर पहुंचे। विस्तार से बातचीत के बाद बजरी माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, माफियाओं के खिलाफ आंदोलित लोगों पर दर्ज मुकदमों में कोई कार्रवाई नहीं करने, गलत रूप से आवंटित लीजों को निरस्त करने सहित कई मुद्दों पर सहमति बनी। मगर आपकी पुलिस ने आज अलसुबह 3-4 बजे रियां क्षेत्र में दर्जनों घरों में महिलाओं और बच्चों को नींद में परेशान किया और जिस तरह हार्डकोर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जाते हैं, उसी तर्ज पर छापेमारी कर बजरी माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों और जन-प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया गया। मैं पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से पूछना चाहता हूं कि क्या आपकी सरकार में आंदोलन के समय जनता से किए गए वादे और हुए समझौते केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं ? सरकार के निर्देशों के बाद अधिकारियों द्वारा किए गए वादों से मुकरना जनता के विश्वास के साथ छल है। मुख्यमंत्री जी को याद रखना चाहिए कि आंदोलनकारियों ने भरोसा करके समझौता स्वीकार किया था, बहाने सुनने के लिए नहीं।
चूंकि गृह और खनन विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री के पास है, ऐसे में यदि पुलिस, खनन विभाग और सत्ता में बैठे कई नेता मिलकर अवैध बजरी के कारोबार को बढ़ाने में व्यस्त हैं, तो मुख्यमंत्री ऐसे लोगों के फोन सर्विलांस पर कब लेंगे ?
क्या सरकार का लक्ष्य सिर्फ आंदोलन करने वाले लोगों के इरादों को कुचलने का है ? मैं मुख्यमंत्री जी को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि वादा निभाना नेतृत्व की पहचान होती है और वादा तोड़ना राजनीतिक मजबूरी नहीं, बल्कि राजनीतिक चरित्र का परिचय होता है। आंदोलन के दौरान जिन मांगों पर सहमति दी गई, आज उन्हीं से मुंह मोड़ा जा रहा है।
अगर समझौते लागू करने का इरादा नहीं था, तो जनता को झूठे आश्वासन क्यों दिए गए? जनता की याददाश्त कमजोर नहीं है और वादाखिलाफी का जवाब लोकतंत्र में जनता ही देती है।
आज नागौर पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे जिन निर्दोष लोगों को हिरासत में लिया है, उन्हें तत्काल रिहा करें। अन्यथा हम ऐसी कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं। हम पूरी मजबूती से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
@RajCMO@PoliceRajasthan
कल शाम जयपुर के झोटवाडा में स्थित ग्राम तिवारीवाला, धानक्या में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ मुलाक़ात कर पार्टी की मजबूती व ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा की !
@RLPINDIAorg
15 जून को सभी साथी बीकानेर जिला मुख्यालय पहुँचें, जनसंघर्ष को सफल बनाएं और सत्ता के मद में चूर सरकार को जनता की आवाज सुनाने का काम करें
@VijayBeniwal_@DanaramGhintala@hanumanbeniwal
15 जून को सभी साथी बीकानेर जिला मुख्यालय पहुँचें, जनसंघर्ष को सफल बनाएं और सत्ता के मद में चूर सरकार को जनता की आवाज सुनाने का काम करें
@VijayBeniwal_@DanaramGhintala@hanumanbeniwal