✨ Clean India, Strong India! 🇮🇳
153 Bn CRPF takes the lead in keeping our surroundings clean, safe and sustainable.
#SwachhataHiSeva#CRPF#SpecialCampaign6
🧹 Cleanliness is not a duty, it’s a way of life!
153 Bn CRPF leading from the front with a renewed commitment towards a cleaner, greener and healthier India. 🇮🇳
#SwachhataHiSeva#SpecialCampaign6
सभी संसद सदस्यों को जय हिन्द🫡
✅अर्धसैनिक बल (BSF, ITBP, CRPF, SSB, CISF) के जवान दिन रात देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे रहे है।
चाहे आतंकवाद हो, उग्रवाद हो, नक्सलवाद हो, बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेना हो या भारत सरकार द्वारा सौंपा गया कोई भी टास्क, ये जवान अपनी जान लगा देते है।
✅लेकिन जब इन जवानों के हक की बात आती है तो सब कुछ ताल मटोल किया जाता है।
जवान अपनी "पुरानी पेंशन" के लिए तड़प रहे है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
✅पार्लियामेंट का सेशन चल रहा है । इस संसद से अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी आपसे बहुत उम्मीद है।
इन जवानों की सबसे बड़ी मांग उनकी "पुरानी पेंशन" के बहाली को संसद में उठाया जाए।
✅ये जवान अपने पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से केस जीते और सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है। मामला अभी सुनवाई में आगे बढ़ ही नही रही है।
✅आप सभी नेता गणों से सादर आग्रह है कि इन जवानों के "पुरानी पेंशन" के मामले को संसद के पटल पर उठाए ताकि इन जवानों को उनका हक मिल सके।
**Please raise voice in Parliament to Restore Old Pension For CAPFs**
उम्मीद के साथ आपका एक सैनिक 🫡🪖
#IndiaStandsWithParamilitary
@SudhanshuTrived@ManojTiwariMP@nishikant_dubey@raghav_chadha@SanjayAzadSln@asadowaisi@DeependerSHooda@priyankagandhi@priyankac19
सरकार को अर्द्धसैनिक बलों के साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार बंद होना चाहिए।
अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को उनके जायज हक मिलने चाहिए।
सबसे पहले सरकार को अर्द्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन के खिलाफ दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस लेना चाहिए।
कैडर OFFICER के OGAS का दर्जा देने के फैसले के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका सरकार को वापस लेनी चाहिए।
वर्तमान सरकार को देश भक्त सरकार के रूप में जाना जाता है। तो फिर देश की चौतरफा सुरक्षा करने वाले अर्द्धसैनिक बल के जवानों के मिलने वाले पुरानी पेंशन तथा अन्य लाभों के खिलाफ सरकार क्यों ?
अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों के साथ अन्याय क्यों?
@AmitShah@narendramodi
#JUSTICEFORCAPF
#OPSFORCAPF
…और इन्हीं जवानों की #OPS छीन ली गई। दुर्दान्त नक्सलियों वाले क्षेत्र बस्तर में #CRPF जवान को पिता के निधन की सूचना मिली। नदी-नालों में बाढ़ के कारण, अंतिम संस्कार के समय नहीं पहुँच सका। 48 घंटे बाद 153 bn व Cobra 210 ने नाला पार कराया।#Salute
-खैर, इन्हें चौपर तो मिलेगा नहीं।
#CAPF कमांडरों का छलका दर्द… सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आई है। चंद शब्दों में सारी कहानी कह दी गई है। आखिर इन कमांडरों का दर्द जायज ही तो है, 15 वर्ष में पहली पदोन्नति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सिपाही से इंस्पेक्टर तक भी पदोन्नति का संकट है।कोर्ट में जीतते हैं, मगर……
बीएसएफ के जॉबांजो द्वारा
#OperationSindoor के दौरान 118 पाकिस्तानी बंकर तबाह किए। सीआरपीएफ जवानों ने पाक हमले के दौरान 13 दिशंबर को संसद को बचाया और सरकार ने #CAPF बलों की पुरानी पैंशन बंद कर दी। वाह माननीय @SanjayAzadSln आपने 20 लाख पैरामिलिट्री परिवारों के मनकी बात कह दी ।
अर्द्धसैनिक बल के जवानों से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे जिन पर सरकार को बहुत ही ज्यादा ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है!
1) पुरानी पेंशन (OPS) लागू होनी चाहिए।
2) हर जिले में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए ।
@AmitShah@narendramodi@journo_jitendra@Aamitabh2
सभी माननीय सांसदों से विनम्र निवेदन !
21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र में कृपया देश के अर्धसैनिक बलों के जवानों की आवाज़ बनें। जो जवान देश की चौतरफा सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ दाँव पर लगा देते हैं, वे आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
उनकी सबसे प्रमुख और जायज़ माँग पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली है। यह केवल एक वित्तीय माँग नहीं, बल्कि उन जवानों के आत्मसम्मान और बुढ़ापे की सुरक्षा का सवाल है जो देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं।
संसद में उनकी आवाज़ उठाएँ और सरकार से जवानों की पुरानी पेंशन बहाल करने की माँग करें।
@RahulGandhi@yadavakhilesh@raghav_chadha@hanumanbeniwal@journo_jitendra@Aamitabh2@ZeeNews@ABPNews@aajtak@TV9Bharatvarsh
#raisevoiceforparamilitary
#opsforparamilitary
तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, अर्धसैनिक बलों के लिए उठाईं कई मांगें
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 14 मई 2025 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, ITBP, SSB, CISF, असम राइफल्स) के जवानों के लिए कई मांगें उठाईं।
उन्होंने मांग की कि इन बलों के शहीदों को "बैटल कैजुअल्टी" का दर्जा, राष्ट्रीय स्मारक में नाम, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र-राज्य सरकारों में समान सुविधाएं और एक रैंक-एक पेंशन की सुविधा दी जाए।
तेजस्वी ने कहा कि ये जवान देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है।
माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी @narendramodi
विषय: CAPF जवानों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
माननीय प्रधान मंत्री महोदय जी, सर्वप्रथम, मैं देश के विकास और सुरक्षा के लिए आपके नेतृत्व और अथक प्रयासों की सराहना करता हूँ। मैं यह लेख CAPF के जवानों की ओर से लिख रहा हूँ, जो देश की आंतरिक और सीमावर्ती सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
CAPF के जवान, जिनमें दिन-रात देश की सीमाओं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आतंकवाद से जूझते इलाकों में अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं।
वर्तमान में भी पाकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में CAPF जवानों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
बर्फीली चोटियों से लेकर उष्णकटिबंधीय जंगलों तक, ये जवान हर मौसम और हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं।
उनकी ड्यूटी न केवल शारीरिक रूप से कठिन है, बल्कि मानसिक तनाव और लंबे समय तक परिवार से दूरी भी उनके जीवन का हिस्सा है। कई बार तो ये जवान अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं।
इन जवानों की निस्वार्थ सेवा को देखते हुए, हम आपसे निवेदन करते हैं कि CAPF जवानों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पुनः लागू किया जाए।
पुरानी पेंशन योजना न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित करेगी, बल्कि उनके परिवारों को भी सामाजिक और आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगी।
माननीय प्रधान मंत्री जी, आपसे विनम्र अनुरोध है कि CAPF जवानों की कठिन ड्यूटी और राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पण को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने पर विचार करें। यह कदम न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें और अधिक निष्ठा के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
आपके सकारात्मक निर्णय की आशा के साथ,
(PARAMILITARY HELP CAPF)