श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हमें पूर्ण विश्वास है की आपके योग्य एवं कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
@RoopkumariBJP
रास्ता नहीं मिल रहा है तो लेखपाल, तहसीलदार सबको सस्पेंड कर दो।
वाह
उत्तर प्रदेश की नारियां आश्वस्त हैं
काय कै यूपी में बाबा है
@myogiadityanath@myogioffice
‘अपना गांव, अपना घर, अपने बुजुर्ग’ हमारी संस्कृति, भावनाओं और जड़ों से जुड़ा एक अत्यंत संवेदनशील विषय है। गांव केवल एक स्थान नहीं होता, बल्कि हमारी स्मृतियों, संस्कारों और पहचान का आधार होता है। घर हमें अपनापन देता है और हमारे बुजुर्ग उस घर की वह विरासत होते हैं, जिनसे हमें जीवन के अनुभव, संस्कार और परंपराएं मिलती हैं।
बदलते समय के साथ जीवन की गति भले ही तेज हो गई हो, शहरों की ओर पलायन बढ़ा हो और हमारी दिनचर्या बदल गई हो, लेकिन अपनी मिट्टी, अपने गांव और अपने बुजुर्गों से जुड़ाव कभी कम नहीं होना चाहिए। उनके साथ बिताया समय, उनकी बातें और उनका आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
अपने गांव लौटना केवल एक जगह लौटना नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, अपनी स्मृतियों और अपने संस्कारों की ओर लौटना है। यही जुड़ाव हमारी संस्कृति को जीवंत रखता है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी पहचान से जोड़ता है।
#mau #bjp #fyp #ᴇxᴘʟᴏʀᴇᴘᴀɢᴇ #shaktisingh
द्वादश ज्योतिर्लिंग में अद्भुत काशी विश्वनाथ का पावन दर्शन किया..
हे महादेव, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, गौ माता की जय हो.. #kashivishwanath#varanasi
📍लखनऊ
आज आलमबाग पुल के समीप आगमन पर श्री गौरव राय जी एवं उनके साथियों द्वारा मिले आत्मीय स्वागत से मन अत्यंत प्रसन्न है !,
आप सभी के इस स्नेह एवं सम्मान हेतु हृदय से आभार ..!!
प्रणाम 🙏🏻
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्खपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।
पवित्र सावन मास की तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सपरिवार विधिवत रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया । महादेव से सुख, शांति एवं आरोग्य की प्रार्थना की।
हर हर महादेव 🕉️
आदरणीय श्री विनोद तावड़े जी भाई साहब को पुनः भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।
संगठन निर्माण, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और राष्ट्रहित के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी संगठन कौशल से भारतीय जनता पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ। 🙏🙏
@TawdeVinod
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और वडोदरा गुजरात के लोकप्रिय सांसद आदरणीय डॉ. हेमांग जोशी जी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
आपका नेतृत्व देश के युवाओं में नई ऊर्जा, जोश और सकारात्मक सोच का संचार करेगा, आपके अनुभव, ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता से युवा मोर्चा को नई दिशा और नई गति मिलेगी, आपके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
@drhemangjoshimp
बड़े भाई रोहित चहल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । मां वैष्णो देवी जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। मैं माता रानी से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Rohit_Chahal
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सुशासन के प्रतीक व भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत - शत नमन करता हूँ।
संसदीय परंपराओं के प्रति उनका दृष्टिकोण एवं सदन में शुचिता और मर्यादा सम्मत उनका व्यवहार सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है।
राष्ट्रोत्थान व जनसेवा को समर्पित श्रद्धेय अटल जी का संपूर्ण जीवन सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।
दुनिया के इन संकटों का प्रभाव हर किसी पर हुआ, हम भी अछूते नहीं हैं।
आज भी हम मेरे देश के किसानों को वो बोझ सहने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। सरकार अपने कंधों पर वो बोझ उठा रहा है। और दुनिया से जो 3,000 रुपये में यूरिया का बोरा हमें मिलता है, वो हमारे किसानों को हम सिर्फ 300 रुपये में दे पा रहे हैं।
डीएपी, आज दुनिया के बाजार में 5 हजार तक पहुंच चुका है। लेकिन मेरे देश के किसानों को दिक्कत ना हो, इसलिए 1,350 रुपये में आज भी डीएपी देने का काम हम कर रहे हैं।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी।
#IndiaIndependenceDay