छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 के अभ्यर्थी पिछले लगभग 70 दिनों से अपनी मांगों को लेकर कबीरधाम (कवर्धा) जिले में अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 5,967 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद लगभग 1,600 पद रिक्त रह गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि इन रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी कर नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
इतने लंबे समय से आंदोलन कर रहे युवाओं की मांगों की अनदेखी और उनकी समस्याओं का समाधान न होना बेहद चिंताजनक है। युवाओं ने इस भर्ती के लिए वर्षों मेहनत की है। उनके भविष्य को अनिश्चितता में छोड़ना न्यायसंगत नहीं है।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के साथ 26 अक्टूबर 2026 को जिला कवर्धा में गृह मंत्री निवास का घेराव किया और न्यायपूर्ण मांगों का समर्थन किया है।
हम @ChhattisgarhCMO से मांग करते हैं कि अभ्यर्थियों से शीघ्र संवाद स्थापित किया जाए और रिक्त पदों पर नियमानुसार दूसरी चयन सूची जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
सरकार युवाओं को केवल आश्वासन देकर उनके संघर्ष को नजरअंदाज नहीं कर सकती। युवाओं के अधिकारों, रोजगार और भविष्य की लड़ाई में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। इसी क्रम में विभिन्न भर्तियों से जुड़ी समस्याओं और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों को लेकर 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ सरकार से प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थियों की मांग — नियमित शिक्षक भर्ती तत्काल सुनिश्चित करें!
57,000 शिक्षक भर्ती के वादे पर सरकार स्पष्ट जवाब दे!
छत्तीसगढ़ में हजारों प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थी लंबे समय से नियमित शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चुनावी घोषणा-पत्र में दो वर्षों के भीतर 57,000 शिक्षकों की भर्ती के वादे का उल्लेख करते हुए अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया में ठोस प्रगति और समय-सीमा की मांग कर रहे हैं।
वर्तमान में लगभग 5,000 पदों पर प्रस्तावित शिक्षक भर्ती को लेकर भी आरक्षण रोस्टर एवं 58% आरक्षण से जुड़े मुद्दों के कारण अनिश्चितता की आशंका जताई जा रही है। इससे अभ्यर्थियों के भविष्य और रोजगार की उम्मीदों को लेकर चिंता बढ़ रही है।
✊ भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगें:
🔹 चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए 57,000 शिक्षक भर्ती के वादे पर सरकार अपना स्पष्ट पक्ष रखे।
🔹 वर्तमान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुसार आगे बढ़ाया जाए।
🔹 आरक्षण रोस्टर एवं न्यायालयीन निर्देशों से संबंधित मामलों का विधिसम्मत समाधान किया जाए।
🔹 नियमित शिक्षक भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी कर निर्धारित समय-सीमा में भर्ती पूरी की जाए।
🔹 प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पात्र रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती सुनिश्चित की जाए।
📚 शिक्षा का अधिकार, युवाओं का सम्मान — रोजगार के अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी!
हम छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करते हैं कि प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक भर्ती को लेकर स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक की जाए, ताकि युवाओं को अनिश्चितता से राहत मिले और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को योग्य शिक्षक मिल सकें।
न्यायपूर्ण भर्ती, पारदर्शी प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा — यही हमारी मांग है!
जय भीम! 💙 जय संविधान! 📘
#BhimArmyChhattisgarh
#शिक्षक_भर्ती_करो
#57000_शिक्षक_भर्ती
#DEdBEDअभ्यर्थी
#नियमित_शिक्षक_भर्ती
#युवाओं_को_रोजगार
#जयभीम #जयसंविधान
अब वो दिन दूर नहीं जब चंद्रशेखर आजाद जी उन लोगों को रिप्लेस करने वाले हैं जो AC से बाहर नहीं निकलते।
कल जंतर मंतर पर छात्रों के साथ जब बर्बरता हो रही थी तो चंद्रशेखर आजाद जी वहां मौजूद थे, उनसे वो सब देखा नहीं गया
और आकर उसके विरोध में बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा के पास अकेले धरने पर बैठ गए और घंटों बैठे रहे।
बारिश हो रही है लेकिन एक छाता लेकर वो वहां डटे रहे नेता ऐसा ही होना चाहिए जो जमीन पर दिखे।
क्रांतिकारियों की सुबह
जहाँ संविधान की शपथ ली, आज वहीं संविधान का सम्मान बचाने बैठा हूँ।
मासूमों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ।
कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है।
कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते।।
@BhimArmyChief
आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुए लाठीचार्ज के विरोध में, भारी बारिश के बीच नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद @BhimArmyChief संसद परिसर में धरने पर बैठे हैं।
सवाल यह है कि इस मुद्दे पर बाकी विपक्ष की आवाज़ इतनी कमज़ोर क्यों दिखाई दे रही है?
अगर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर संसद में जवाबदेही नहीं तय होगी, तो इससे सरकार की कार्यशैली पर और गंभीर सवाल उठेंगे।
अपनी पार्टी के अकेले सांसद होने के बावजूद चन्द्रशेखर आज़ाद इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। लोकतंत्र में सत्ता से सवाल पूछना और जनता के मुद्दों को उठाना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
CJP Protest में छात्रों पर हुए दमनकारी लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ संसद भवन परिसर में ही धरने पर बैठे नगीना सांसद चंद्रशेखर.
बारिश के बीच, वे बाबा साहब की मूर्ति के ठीक नीचे धरने पर बैठे हैं.
CJP Protest | Chandrashekhar | Students
सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मक़सद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
हो गई है पीर पर्वत-सी, पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।
#संसद_मार्च#जंतर_मंत्र
ज़ुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है,
वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है।
आज जंतर-मंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आए, उन्होंने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।
लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि उस अधिकार का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाए, तो यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।
इसी पीड़ा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ, आज से मैं संसद भवन परिसर में परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ रहा हूँ। जब तक न्याय सुनिश्चित नहीं होता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, मेरा यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।
मैं देश के हर युवा साथी को भरोसा दिलाता हूँ कि न यह मुद्दा खत्म हुआ है और न ही यह आंदोलन।
आपका भाई हर कीमत पर आपके साथ खड़ा है। संसद से लेकर सड़क तक, इस लड़ाई को पूरी जिम्मेदारी, पूरी मजबूती और पूरी प्रतिबद्धता के साथ पहले भी लड़ी है और आगे भी पूरी ताकत के साथ लड़ूँगा। मैं केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका भाई हूँ। आपके अधिकार, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई में आख़िरी दम तक आपके साथ रहूँगा।
साथ ही मैं दिल्ली पुलिस से भी अपील करता हूँ कि इन मासूम, पढ़ने-लिखने वाले युवाओं पर लाठियाँ चलाकर अपनी वर्दी को दागदार न करें। ये बच्चे भी इसी देश के भविष्य हैं और किसी न किसी पुलिसकर्मी, किसान, मजदूर या आम परिवार के घर से ही निकले हैं। स्थिति को संवेदनशीलता, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर संभालिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
वार्ता के बजाय दमन का रास्ता अपनाने से बात बनती नहीं, बल्कि बिगड़ती है।
मैं सभी युवा साथियों से भी अपील करता हूँ कि हर परिस्थिति में शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी उकसावे या अफवाह में न आएँ। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता, हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष और संविधान पर हमारा विश्वास है।
हम लड़ेंगे, डटकर लड़ेंगे, लेकिन संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर अपने अधिकार लेकर रहेंगे।
जय भीम! जय संविधान!
जहाँ संविधान की शपथ ली, आज वहीं संविधान का सम्मान बचाने बैठा हूँ।
मासूमों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ।
जय भीम, जय भारत।
#संसद_मार्च#जंतर_मंत्र
ग्राम दुर्गापाली की जमना मिरी को सुनने में हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर मात्र आधे घंटे के भीतर श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। अब जमना मिरी साफ सुन पा रही हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व कलेक्टर का आभार जताया।
@ChhattisgarhCMO
गुजरात:
अनुसूचित जाति समाज की लड़की ने अपनी शादी में
एक हाथ में संविधान और दूसरे हाथ में तलवार के साथ घोड़ी पर बैठकर ब्राह्मणवादी सोच परंपरा को ध्वस्त कर दिया।
जय भीम 💙🔥
बहन कुo मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ, प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। आपको सादर जय भीम, जय भारत, जय संविधान।