नमस्कार,
शिकायत के क्रम में दिनांक 14.11.2026 को संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान परिसर के समीप लगभग 13 मीटर ऊँचा एक पोल पाया गया है। उक्त पोल को हटाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है तथा इसे यथाशीघ्र हटवा दिया जाएगा।
नमस्कार,
ग्राम डुमरी, वार्ड संख्या-06 में हर घर नल-जल योजना के अंतर्गत खराब मोटर को बदलकर नई मोटर लगा दी गई है तथा जलापूर्ति पुनः सुचारु कर दी गई है। शेष 12 घरों में नल कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है, जिसे आगामी तीन दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।
गाँव डुमरा वार्ड 6 थाना अंबा जिला औरंगाबाद बिहार आज़ादी के 80 साल बाद भी हमारा गाँव पान�� के लिए तरश रहा है 2साल पहले पाइप सिर्फ खानापूर्ती के लिए लगा दिया गया है। लेकिन अभी तक पानी के नाम पर एक बूंद भी नहीं आया है।सरकार से आग्रह है कि जल्दी पानी दिया जाएं @samrat4bjp @BiharCMQRT
नमस्कार,
प्रकरण की स्थलीय जाँच की गई। जाँच में पाया गया कि आवेद��� के आवागमन हेतु रास्ता उपलब्ध है तथा मुख्य मार्ग किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं है। वैकल्पिक रास्ते की मांग के संबंध में अंचल अमीन से मापी प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम देवरिया, पंचायत अमेठ, थाना मोहानिया, कैमुर।
सरकारी जमीन पर और सरकारी रोड पर कब्जा करके द्वार अथवा बाथरूम का निर्माण किया गया है।
ग्राम मुखिया, मोहानिया CO, पंचायत अधिकारी, सबने फोन उठाना बंद कर दिया।
@BiharCMQRT@kaimurdm@MohaniaSdm
महीनों से सरकारी दफ्तर घूम रहे है
नमस्कार,
जांच मे��� पाया गया कि शिकायत में वर्णित स्थल सर्विस रोड से लगभग 8 फीट नीचे स्थित रैयती भूमि है, जिसके चारों ओर चहारदीवारी है। उक्त स्थल पर वर्षा एवं आसपास के घरों का पानी जमा होता है। जल निकासी एवं आवागमन हेतु रास्ता उपलब्ध नहीं है। भूमि उपलब्ध होने के उपरांत ही जल निकासी एवं ��ास्ता निर्माण की कार्रवाई संभव है।
वार्ड नं. 17, गोंदपुर, नवादा मोहल्ले में नाली का पानी जमा है। मच्छरों के मारे दिन-रात जीना हराम हो गया है, तत्काल पानी निकलवाकर और साफ-सफाई करवाकर फॉगिंग (Fogging) कराने की कृपा की जाए
@BiharCMQRT
नमस्कार,
नगर पंचायत कुदरा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर जमा कीचड़ एवं गंदगी को हटवा दिया गया है तथा चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर मार्ग को छठव्रतियों के आवागमन हेतु सुरक्षित एवं सुगम बना दिया गया है।
समस्या के स्थायी समाधान हेतु सड़क एवं नाला निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारं�� कराकर पूर्ण करा लिया जाएगा। कार्रवाई के जियो-टैग्ड फोटोग्राफ एवं वीडियो संलग्न हैं।
@samrat4bjp@BiharCMQRT@kaimurdm
sir ye tasveer kudra nagar panchayat ward no 2 piyariya hospital ke pas ka hai yha 4 sal se jal jmaw or bhayanak gndgi faila hai
Nagar panchayat me 65 safai karamchari hai jinpr daily 29000 rupya khrch hota hai fir bhi ye hal h
Ispr dhyan de
नमस्कार,
सकरगंज से डेरगांव पथ का निर्माण वर्ष 2020 में कराया गया था, जिसकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है। पथ के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 5.62 किमी लंबाई की योजना स्वीकृति के लिए विभाग को भेजी गई है। विभागीय स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत निर्माण कार्य की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में शिकायत में वर्णित क्षतिग्रस्त पथांश को मोटरेबल करा दिया गया है।
ग्राम मोहनपुर पोस्ट खखरी थाना काशीचक जिला नवादा..
छठ पूजा में मोहनपुर गाँव के ट्रांसफार्मर पास रोड का ये हाल है
@officecmbihar@samrat4bjp@BiharCMQRT
Plz बनवा दीजिए 4 टोटो पलट गया है ठीक करवा दीजिए
नमस्कार,
शिकायत के आलोक में SH-69 के पास जमा कचरे क�� सफाई करा दी गई है। सफाई के उपरांत स्थल का फोटो संलग्न कर उपलब्ध करा दिया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल पर साफ-सफाई सुनिश्चित कर दी गई है।
ग्राम मानिकपुर कुर्था,जिला अरवल स्थित SH-69 के किनारे बनी अधूरी नाली की उचित निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।इससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को परेशानी हो रही है।कृपया संबंधित विभाग को निर्देश देकर नाली की निकासी व्यवस्थ��� दुरुस्त कराने की कृपा करें। @BiharCMQRT
नमस्कार,
शिकायत के आलोक में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जाँच में 10 अदद निम्न विभव के विद्युत पोल पर SMDB बॉक्स उपलब्ध नहीं पाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 10 पोल पर SMDB बॉक्स एवं आवश्यक हार्डवे��र स्थापित कर संबंधित उपभोक्ताओं का विद्युत संयोजन बहाल कर दिया गया है। वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित है।
Day 1 @BiharCMQRT हमारे गाँव में 10 poll में बॉक्स नहीं है चूंकि बॉक्स नहीं है इसलिए रोज किसी न किसी पोल पर आग लग जाती है और फिर किसी के घर पर बिजली नहीं रहती है हमने इसके लिए पहले भी शिकायत किया था पर अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है @BiharCMQRT@dmbettiah@samrat4bjp
नमस्कार,
प्रकरण की जाँच थाना अध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों की उपस्थिति में की गई। जाँच में मामला भूमि विवाद से संबंधित पाया गया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित थाने में निरोध��त्मक कार्रवाई की गई है तथा प्रतिवेदन अनुमंडल दंडाधिकारी को भेजा गया है। दोनों पक्षों को आवश्यक कागजातों के साथ अंचल कार्यालय, मैनाटांड़ के जनता दरबार में उपस्थित होने हेतु नोटिस दिया गया है, ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
माननीय @Bettiah_Police@BiharCMQRT@dmbettiah@samrat4bjp ,
थाना पुरुषोत्तमपुर अंतर्गत खेत से तैयार धान की फसल को काटकर पूरी तरह लूट लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तमपुर को लिखित आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
नमस्कार,
आवेदक की उपस्थिति में सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराकर आवागमन योग्य बना दिया गया है। उक्त सड़क अनुरक्षण अवधि से बाहर है। सड़क का सर्वेक्षण करा लिया गया है। विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत स्थायी मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
@officecmbihar@BiharCMQRT@DM_Muzaffarpur@PMOIndia@samrat4bjp माननीय मुख्यमंत्री जी कितनी बार सूचित करने के बाबजूद भी रास्ते में कीचड़ काफी रहता है ,हर बार बताया जाता है कि विभाग से स्वीकृति मिलने के उपरान्त कार्य को पूर्ण कराया जाएगा। स्वीकृति दिलाने में मदद करें।
नमस्कार,
शिकायत के आलोक में संबंधित कृषि ट्रांसफॉर्मर का विद्युत विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पोल पर जंपर लूज पाया गया, जिसे ठीक कर दिया गया है। वर्तमान में विद्युत आपूर्ति तीनों फेज में सुचारू रूप से चालू कर दी गई है तथा समस्या का समाधान कर दिया गया है।
महोदय @BiharCMQRT@samrat4bjp जी इंसुलेटर एवं जम्फर फ्यूज होकर टूट गया है जिसके कारण बिजली बाधित हैं खेत की सिंचाई पटवन नहीं कर पा रहे है। कृप्या संज्ञान में लेकर बिजली सुचारू रूप से चालू करवाएं।
पता - वार्ड नं 02, पंचायत बरियाही, कहरा, सहरसा
@SEVA_NBPDCL
नमस्कार,
शिकायत के आलोक में स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प���या गया कि संबंधित स्थल पर दो टावर पूर्व से स्थापित हैं तथा तीसरे टावर की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा टावर स्थापना पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है तथा लिखित सहमति भी प्रदान की गई है। ग्रामीणों के अनुसार इससे नेटवर्क संबंधी समस्या का समाधान होगा एवं आमजन को लाभ मिलेगा। अतः प्रकरण का उचित समाधान कर दिया गया है।
@BiharCMQRT
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी,
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के (ग्राम-रंजीता, पो०-पनापुर, थाना-हरसिद्धि, वार्ड संख्या-06, जिला-पूर्वी चंपारण) में ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद तीसरा मोबाइल टावर स्थापित किया जा रहा है।
गाँव में पहले से ही दो टावर मौजूद हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आवश्यक अनुमतियाँ पूरी हुए बिना तीसरे टावर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद भी काम जारी है।
ग्रामीण चाहते हैं कि टावर गाँव की आबादी से बाहर जमीन मालिक की उपलब्ध जमीन पर लगाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों की चिंताओं का समाधान हो सके।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर टावर का इंस्टॉलेशन रुकवाने तथा निष्पक्ष प्रशासनिक जाँच के आदेश देने की कृपा करें।
@bihar_police@Dm_Motihari@officecmbihar
#Bihar #EastChamparan #Harsiddhi #PublicGrievance
नमस्कार,
जिला प्रशासन द्वारा जांच में पाया गया कि राजकीय मध्य विद्यालय, एकरी का शिकायत में दर्शाया गया भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिसकी मरम्मती संभव नहीं है तथा उसे ध्वस्त किया जाना प्रस्तावित है। समीपवर्ती विद्यालय भवन में नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य संचालित है। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय की मरम्मती एवं रंग-रोगन का कार्य स्वीकृत है तथा आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उक्त कार्य दिनांक 16.11.2026 से प्रारंभ कर अगले तीन दिनों में पूर्ण कराने की कार्रवाई की जाएगी।
गया जिला में मोहनपुर प्रखण्ड के अंतर्गत ग्राम एरकी में राज्यकीय मध्य विद्यालय एरकी के शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, एवं जिल�� शिक्षा पदाधिकारी की घोर लापरवाही के कारण हमारे बच्चे की भविष्य के साथ खिलवाड़ और भ्रष्टाचार से संलिप्त शिक्षक, एवं अधिकारी
@BiharCMQRT
नमस्कार,
प्राप्त शिकायत के संबंध में अंचलाधिकारी, हथुआ द्वारा स्थलीय जाँच कराई गई। जाँच में पाया गया कि संबंधित पोखर एवं छठ घाट पर स्थानीय लोगों द्वारा सार्वजनिक रूप से पूजा-पाठ किया जाता है तथा छठ घाट पर किसी प��रकार की बाधा नहीं है। स्थल पर साफ-सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है।
राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि की मापी हेतु अंचल अमीन को निर्देशित किया गया है। मापी के उपरांत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम देवढिया, वार्ड नं. 4 (बुद्ध मूर्ति से आगे), राजपुर, बक्सर में किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक नाली तोड़कर मिट्टी से बंद कर दी गई है, जिससे नाली में पानी जमा है और काफी बदबू आ रही है।
कृपया संज्ञान लेकर जल्द नाली चालू करवाने की कृपा करें।
@BiharCMQRT
@BiharCMQRT@samrat4bjp@officecmbihar ग्राम+पोस्ट-किशनपुर अमखोरिया,वार्ड नं 2,थाना-सज��र,प्रखंड शाहकुंड,जिला भागलपुर,स्ट्रीट लाइट योजना गांव में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित किया गया था। जो 2 सालों से ज्यादा हो गया खराब है। कृपया जल्द ठीक करवाने की कृपा करें। धन्यवाद।
@BiharCMQRT
नमस्कार,
प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर, प्रखंड थरथरी से संबंधित वायरल वीडियो की जांच प्रखंड शिक���षा पदाधिकारी द्वारा कराई गई। जांच में बच्चों की सुरक्षा हेतु विद्यालय के सा��ने एवं तालाब की ओर 10-10 फीट चहारदीवारी निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, विद्यालय परिसर में चापाकल के पानी की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई। चहारदीवारी निर्माण कार्य को कायाकल्प अभियान के तहत पूर्ण कराने हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है।
@BiharCMQRT@samrat4bjp@PatnaPolice24x7@PoliceNalanda@dmnalanda This might be dangerous for students, no boundaries, no clean water, no hygiene, no safety just formalities. We appreciate you please look in go this matter and repair the school walls and boundaries. Watch Video!
नमस्कार,
स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर जलजमाव की समस्या का कारण चिन्हित किया गया। फिलहाल कनेक्टिंग ड्रेन को बंद कर जलजमाव की समस्या का समाधान कर दिया गया है तथा स्थल की सफाई भी करा दी गई है। भविष्य में समस्या की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
@BiharCMQRT नाली जाम होने के कारण नाली का सारा पानी घर के बगल में जमा हो रहा है,जिससे बदबू और बीमारी फैल रही है,,,कृप्या छठ पूजा को देखते हुए नाली का सफाई करवाने का कृपा करें
मैंने संबंधित अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया था,लेकिन इस समस्या पर संज्ञान नहीं लिया गया
नमस्कार,
प्राप्त शिकायत के आलोक में अनुमंडलीय अ���्पताल सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा में वॉशरूम की साफ- सफाई करा दी गई है। साथ ही पीने के पानी की भी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर सहरसा में ना तो साफ पानी पीने का व्यवस्था है ना ही साफ वॉशरूम की सुविधा है इससे यहां पर आने वाले महिला एवं कर्मी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कृपया तुरंत कार्रवाई करें.@BiharCMQRT@BiharHealthDept@samrat4bjp
नमस्कार,
प्राप्त जांच आख्या के अनुसार नगर पंचायत बिहियां के शिक्षक कॉलोनी स्थित जर्जर भवन का निरीक्षण किया गया है। भवन मालिक को स्वयं भवन तोड़ने का निर्देश दिया गया है। भवन के आसपास खतरे से संबंधित सूचना भी प्रकाशित कर दी गई है। निर्देश का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
@officecmbihar@BiharCMQRT
तत्काल कार्रवाई की अपील है।
📍 Teachers Colony, Bihiya, Bhojpur (802152) में एक बेहद जर्जर मकान कभी भी गिर सकता है। इससे बड़ी दुर्घटना और जान-माल का नुकसान हो सकता है।
📸 फोटो सं���ग्न है। कृपया तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई करें।