@HemantSorenJMM और इन्ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत 700 से अधिक गरीब सिक्योरिटी गार्ड, माली, रात्रिप्रहारी और सफ़ाई कर्मियों को विभाग द्वारा कार्य से निकाल कर बेरोज़गार कर दिया गया है। #jepc#OUTSOURCING
हमारा राज्य युवा राज्य है। पूर्व की सरकारों ने ऐसे सभी काम किये जिससे झारखण्ड पिछड़ा रहने को विवश रहा। आने वाले समय में राज्य 25वे साल में भी प्रवेश करेगा। हम मिलकर झारखण्ड को पिछड़े राज्य से अग्रणी राज्य की श्रेणी पर ले जाने का काम करेंगे।
पहले कौशल प्रशिक्षण का केंद्र जिला स्तर पर होता था, हमने उसे प्रखण्ड स्तर पर ले जाने का काम किया। उसी का नतीजा है कि आज हजारों युवाओं को निजी क्षेत्रों में रोजगार देने का काम किया गया है। सरकारी नौकरियों में भी हजारों युवाओं को नियुक्तियां देने का काम किया जा रहा है।
लेकिन झारखण्ड के युवाओं को नौकरी न मिले इसलिए विपक्ष द्वारा येन केन प्रकारेण अड़चन डालने का प्रयास किया जाता है पर उनका षड्यंत्र कभी कामयाब नहीं होगा।
#SarkarApkeDwar
#आपकी_योजना_आपकी_सरकार_आपके_द्वार