स्कूल रुआर अभियान 2025-26 समेत अन्य शैक्षणिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के अनुश्रवण के लिए गठित राज्यस्तरीय अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा ने किया। बैठक के दौरान अनुश्रवण दल में शामिल पदाधिकारियों ने जिलों में किये गए अनुश्रवण से संबंधित रिपोर्ट पेश किया। बैठक के आधार पर दिनांक 9 जून, 2025 को विभागीय सचिव की अध्यक्षता में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में अनुश्रवण से संबंधित रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM का यह दृढ़ विश्वास है कि नीतियों का निर्धारण और उनका प्रभावी क्रियान्वयन केवल राजधानी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी जड़ें गांवों में हों। इसी विजन को मूर्त रूप देने के लिए राज्य का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। माननीय मुख्यमंत्री की इस जन-केंद्रित सोच के अनुरूप, अब राज्यस्तरीय पदाधिकारी स्वयं दूर-दराज के गांवों में जाकर शिक्षा योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का अनुश्रवण करेंगे।
इस क्रम में दिनांक 14 मई से 20 मई, 2025 तक प्रस्तावित राज्यस्तरीय विद्यालय अनुश्रवण के लिए गठित 61 सदस्यीय टीम को आज विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन किया।
@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@RamdassorenMLA #SchoolInspectionJharkhand
स्कूल सर्टिफिकेशन को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने दिए अहम निर्देश और साझा की ज़रूरी जानकारियाँ
#SchoolCertification#QualityEducation#TNA
पी.एम. पोषण योजनान्तर्गत कुकिंग कम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है.। यह एक प्रतियोगिता से अधिक, शिक्षा विभाग द्वारा रसोइयों को स्वच्छता, पोषण बनाए रखने तथा मध्याहन भोजन के पूर्व निर्धारित मेनू से अलग भोजन बनाने हेतु प्रेरित करने की एक प्रेरक पहल है।
राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम में शामिल पदाधिकारियों द्वारा आज भी राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी विद्यालयों में भ्रमण कर शिशु पंजी, 'अपार' आईडी, रूप आउट, आउट ऑफ़ स्कूल के अद्यतन कार्यो की समीक्षा की गयी। इस दौरान निरिक्षण दल में शामिल पदाधिकारियों ने विद्यालयों में समग्र शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम और योजनाओ की भी विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
#ShishuPanji #APAAR #OoSC #DropOut #SamagraShiksha #Education
दिनांक 19.12.2024 को पाकुड़ जिले में चल रहे आउट ऑफ स्कूल बच्चे चिन्हितीकरण, शिशु पंजी,अपार आईडी एवं udise+ के कार्यों की स्थिति का औचिक निरीक्षण राज्यस्तरीय टीम द्वारा किया गया। विद्यालयों के साथ जानकारी साझा की गई एवं कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। @JepcJharkhand
राज्य की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्टता प्रदान करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के दूरदर्शी नीतियों के फलस्वरूप राज्य में 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों एवं 325 आदर्श विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों में प्रभावशाली एवं पारदर्शी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा #Project_IMPACT का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन द्वारा विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव हेतु शुरू किये गए इस अत्यंत बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालयों के सतत विकास के लिए कई मानकों पर उनके मूल्यांकन का प्रावधान है, जो विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण को प्रोत्साहित कर रहे है।
#ProjectIMPACT #NEP #SamagraShiksha #CMSOE #ProjectRAIL @JharkhandCMO@prdjharkhand
लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर उड़न दस्ता एवं स्टैटिक निगरानी टीमों को उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं निरंतर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।
@ceojharkhand
लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर वीडियो निगरानी,वीडियो अवलोकन,उड़न दस्ता एवं स्टैटिक निगरानी टीमों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी टीमों को उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। @ECISVEEP@ceojharkhand
Books help a person progress in life. Books are the best friends. Good books spread light and pave the way forward by removing the darkness in a person's life. #pustakmela#bookfair
On this day, let's remember the valiant #NetajiSubhasChandraBose and his unwavering commitment to a free India; His legacy lives on in the heart of our nation 🙏🇮🇳
आज दिनांक 17/01/2024 को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमे छीजित बच्चों के नामांकन, नई शिक्षा नीति, सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम, स्विफ्ट चैट बॉट एवं अन्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी।