जयपुर में मेट्रो विस्तार बेहद जरूरी था, इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, डबल इंजन सरकार ने जयपुर की जनता को, फेज-2 की सौगात दी है।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
📍आसपुर
कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद किया। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
प्रदेश में आमजन को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और जनसेवाओं को लेकर भाजपा सरकार ने जो रवैया अपनाया है, उससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। महंगाई, बेरोज़गारी और बदहाल व्यवस्थाओं से लोग परेशान हैं और बदलाव की उम्मीद कांग्रेस से लगाए हुए हैं।
आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर जनता के बीच रहने का दृढ़ संकल्प सभी ने लिया।
@GaneshGINC@tcbhagoradpr
#WATCH | Dahod, Gujarat: During his visit to Gujarat, AICC General Secretary Sachin Pilot says, "I am very happy to be here today. I have met with Congress leaders and party workers. I observe that the kind of development that should have taken place in rural areas has not happened. There is great enthusiasm among our workers. When the opportunity arises, the people will strengthen the Congress party here and take it forward."
कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में पूर्व प्रधान स्व. हुरतिंग खड़िया जी की 9वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में AICC राष्ट्रीय महासचिव, जनप्रिय नेता आदरणीय श्री @SachinPilot जी ने संबोधित कर स्व. हुरतिंग खड़िया जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश में भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीतियों का सबसे अधिक खामियाजा छात्रों, युवाओं, किसानों, दलितों और आदिवासी समाज को भुगतना पड़ रहा है। सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस परिवार का संघर्ष पूरी मजबूती से जारी रहेगा। @Ramilahurting@INCIndia
संगरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजीव सोनी जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, शहर के जनप्रतिनिधियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुरुनानक नगर बस्ती में जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान, ग्राउंड वाटर रिचार्ज प्वाइंट के निर्माण हेतु अवगत करवाया है।
अगर सरकार व प्रशासन में बैठे जिम्मेदार इस जनसमस्या का समाधान करवाने में सक्षम नहीं है, तो हमें इसकी स्वीकृती देने का काम करें, शहर में जहां भी इस तरह की जन-समस्याएं है, कांग्रेस परिवार अपने स्तर पर वाटर रिचार्ज प्वाइंट का निर्माण करने का काम करेंगे।
शहरवासियों को किसी भी समस्या से जूझने के लिए अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन द्वारा जनहित के कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। @officialkharra
प्रदेश में 18 प्रसूताओं की मौत महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 18 परिवारों की उजड़ी हुई दुनिया और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगा गंभीर कलंक है। ऐसे हृदयविदारक मामले पर जवाब देने के बजाय चिकित्सा मंत्री @GajendraKhimsar का प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हँसते हुए खड़े होकर “ब्रेक के बाद” कहना बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन है।
जिन परिवारों ने अपनी बेटियों, बहुओं और माताओं को खोया है, उनके दर्द के प्रति मंत्री जी का यह व्यवहार सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से प्रदेश की जनता संवेदना, गंभीरता और जवाबदेही की अपेक्षा करती है—हंसी, उपेक्षा और टालमटोल की नहीं। ऐसी चिकित्सा व्यवस्था पर शर्म आनी चाहिए।
आज प्रात: जयपुर आवास पर देश में हो रहे पेपर लीक तथा भर्ती घोटालों के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के देशव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' के अन्तर्गत NSUI राष्ट्रीय काॅर्डिनेटर महेश सामोता जी द्वारा आयोजित 'छात्र संविधान संवाद' अभियान का पोस्टर विमोचन किया।
देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों की आवाज को मजबूती देने हेतु यह अभियान उनके अधिकारों की लड़ाई को और अधिक सशक्त बनाएगा। @RahulGandhi@SachinPilot@INCIndia@nsui
राजस्थानी महिला सेवा सहकारी समिति में हुए घोटाले में सैंकड़ो परिवारों की मेहनत की पूंजी वापस दिलाने की मांग को लेकर चाकसू के पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी जी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने दिनों के शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद सरकार और प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोग अब तक पीड़ितों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
सरकार को इस गंभीर मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि सैंकड़ो पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। इसी क्रम में कल सुबह 11:00 बजे आप सभी चाकसू में अनशन स्थल, अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर इन परिवारों के हक व अधिकार की लड़ाई में सहभागी बनें।
भादरा के पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सुरेश चौधरी जी द्वारा नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी एवं श्री @SachinPilot जी की सोच से प्रेरित होकर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ निकाली जा रही पदयात्रा युवाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करती है।
चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ यह जनजागरण अभियान समाज को जागरूक, सशक्त और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एक सच्चे जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान केवल राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं होती, समाज के प्रति आपकी संवेदनशीलता और जनसरोकारों के मुद्दों पर निरंतरता ही जनता के बीच विशिष्ट बनाती है।
आपकी यह जन चेतना पदयात्रा उसी जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण है। @INCINDIA
दिल्ली में कांग्रेस सेवादल के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई श्री श्रीनिवास बी.वी. जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नव दायित्व के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से कांग्रेस सेवादल नई ऊर्जा के साथ और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगा। @srinivasiyc@CongressSevadal
भादरा के पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सुरेश चौधरी जी द्वारा नेता विपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव, जनप्रिय नेता आदरणीय श्री @SachinPilot जी की प्रेरणा से क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ निकाली जा रही जन चेतना पदयात्रा में आज ग्राम पचारवाली में सम्मिलित रहूंगा।
चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ यह जनजागरण अभियान समाज को जागरूक, सशक्त और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप समस्त कांग्रेसजन, आमजन, युवा साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर युवा पीढ़ी को बचाने की इस मुहिम में अपना योगदान दें।
भादरा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सुरेश चौधरी जी द्वारा चिट्टे एवं मेडिकल नशे के खिलाफ जारी जन चेतना पदयात्रा में सम्मिलित हुआ, इस दौरान युवाओं के उत्साह और जोश को बढ़ाते हुए उनके साथ दौड़कर नशामुक्त राजस्थान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
नशे के विरुद्ध यह संघर्ष केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, परिवारों की खुशहाली और समाज की सुरक्षा का संकल्प है।@RahulGandhi@SachinPilot@INCIndia
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री करण सिंह उचियारड़ा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ।
@ks_uchiyarda