प्रातः उठ कर हथेली का दर्शन क्यों करें….🔆
हमारा दिन हमारे लिए शुभ हो और सोचे हुए कार्य सफल हो जाएं, इसके लिए भारतीय ऋषि-मुनियों ने कर(हस्त) दर्शनम का संस्कार हमें दिया है।
ऐसा माना जाता है कि हाथ के अग्र भाग में देवी लक्ष्मी, मध्य में माँ स��स्वती एवं हाथ के मूल भाग में परम ब्रह्म परमेश्वर श्री गोविन्द का निवास होता है।
कराग्रे वसते ल��्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥
साथ ही हमारी चारों उंगलियों के सबसे आगे के भाग में 'देवतीर्थ', तर्जनी के मूल भाग में 'पितृतीर्थ', कनिष्ठा के मूल भाग में 'प्रजापतितीर्थ' और अंगूठे के मूल भाग में 'ब्रह्मतीर्थ' माना जाता है।
इसी तरह दाहिने हाथ के बीच में 'अग्नितीर्थ' और बाएं हाथ के बीच में 'सोमतीर्थ' और उंगलियों के सभी पोरों और संधियों में 'ऋषितीर्थ' है।
जब सुबह उठकर हम अपनी हथेलियों के दर्शन करते हैं तो हमें भगवान के साथ इन तीर्थों के भी दर्शन हो जाते हैं।
हथेलियों के दर्शन का मूल भाव यही है कि हम अपने कर्म पर विश्वास करें। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे कर्म करें जिससे जीवन में धन,सुख और ज्ञान प्राप्त कर सकें।
ऐसा करने से शुद्ध सात्विक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही पराश्रित न रहकर अपनी मेहनत से जीविका कमाने की भावना भी पैदा होती है।
ॐ🔆🙏🏻
ॐ श्री महालक्ष्म्यै विद्महे, विष्णुप्रियायै धीमहि।तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्🚩
सुप्रभात मित्रों🚩🙏🌾
माता लक्ष्मी जी की कृपा से आप सभी का दिन शुभ व मंगलमय हो।🙏🌾🌱🌧️
हम और आप,दुनिया की भागम भाग में,समय को ज्यादा महत्व देते हैं,समय के प्रति सतर्क है, कही समय वेस्ट ना हो जाए,,
परंतु,
जो मनुष्य चैतन्य है,जागृत है,वो,श्वास के प्रति सतर्क होते हैं, की किन बातों में कितना श्वास खोया..! #श्री_हरि🌹🪔
#भौर_भई_प्रभात 🌅
#ॐ_नमः_शिवाय 🔱
#जय_श्री_राम🌺
हे कान्हा.......
तुम सिर्फ 'मेरे' हो!!
जानती हूं ये ख़्वाब झूठे हैं ख्वाहिशें
अधुरी हैं...!!
मगर ज़िंदा रहने के लिये कुछ
ग़लतफहमीयां भी ज़रूरी होती हैं....
#जय_श्री_राधे_कृष्णा 🙏🥀🥀