@RLMofIndia के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने पर आदरणीय नेता, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं हमारे आदर्श श्री @UpendraKushRLM जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
💐 हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। 💐
राष्ट्रीय लोक मोर्चा – RLM
#RLM#UpendraKushwaha
नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम में बिहार सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों ने मुझे फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया।
1/2
बढ़कर किसी से हाथ मिलाने नही गए
तेवर वही है अब भी पुराने नही गए
दालान अपनी छान के बैठे तमाम उम्र
चक्कर किसी महल के लगाने नही गए
और ज़ब भी गए बैठ गए पाव के तले
गलती से भी बड़ो के सिरहाने नही गए
अपने हुनर से शम्स थे, जुगनू थे, जो भी थे
फ़ोटो किसी के साथ खिचाने नही गए।
भोजपुर की पावन धरती पर माननीय पंचायती राज मंत्री बड़े भाई आदरणीय श्री दीपक प्रकाश जी का आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन। 🙏
@DeepakRLM
@RLMofIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री,सामाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों-शोषितों-वंचितों की बुलंद आवाज़,हमारे नेता आदरणीय श्री @UpendraKushRLM जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयाँ। 🎂🎂🎈🎈
कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए। आज न जाने क्यों बड़े भाई श्री @NitishKumar जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करुं।
कभी नीतीश जी ने कहा था -
"खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। चिन्ता मत कीजिए। बायें हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।"
आज दिनांक 22 नवंबर 2025 को श्री दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना में मंत्री के पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार ने विभाग की संरचना एवं कार्यप्रणाली से माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार को अवगत कराया। माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग ने कहा कि जिला परिषद की संपत्ति को चिह्नित कर विकसित करने की दिशा में कार्य करना विभाग की प्राथमिकता होगी ताकि उनके आंतरिक आय स्रोत में वृद्धि हो और स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन हो। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के अनुश्रवण हेतु एक कमिटी का गठन किया जाएगा जिसमें राजनीतिक दल के सदस्य शामिल होंगे। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की पारदर्शिता बढ़ेगी। पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत सभी रिक्त पदों पर तेजी से नियुक्ति प्रकिया पूर्ण की जाएगी। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने, रोजगार सृजन एवं योजनाओं को पारदर्शी बनाने की दिशा में विभाग प्रतिबद्ध हो कर कार्य करेगा।
@mopr_goi@IPRDBihar
#BiharPanchayatiRajDept
आज पंचायती राज विभाग में विधिवत पदभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से शिष्टाचार मुलाक़ात करते, दीपक प्रकाश, माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार।
@mopr_goi@IPRDBihar#BiharPanchayatiRajDept
एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।
@NitishKumar@iChiragPaswan@jitanrmanjhi@UpendraKushRLM