अपना संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम जी की सेवा एवं सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित करने वाले, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्र��� सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज के परलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है...!!
ॐशांतिः॥
🎋🌞
तस्मिन्नेव माघे मासे,
सूर्येण मकरेण सन्निवेशिते।
स्वास्थ्यं धनं समृद्धिं च,
सह भूतानि अर्हन्तु सन्तोषात्॥
“माघ मकरगत रबि जब होई।
तीरथपतिहिं आव सब कोई॥
देव दनुज किंनर नर श्रेनीं।
सादर मज्जहिं सकल त्रिबेनीं॥”
“मकर संक्रांति” हम सभी के लिए शुभ एवं कल्याणकारी हो।
💐💐💐💐💐💐
जनता की समस्याओं का समाधान, मेरा दायित्व
आज प्रदेश कार्यालय में आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का जायजा लिया। जनता की समस्याओं का समाधान करना और यह सुनिश्चित करना कि सभी का काम बिना किसी रुकावट के समय पर पूरा हो, मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आगंतुकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिससे कि जल्द ही इनका समाधान हो जाएगा।
लोक आस्था, समरसत�� और भगवान सूर्य की उपासना के पावन पर्व 'मकर संक्रांति' के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज में शामिल हुआ।
#BJP
लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के प्रदेश कार्यालय में लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित दही- चूड़ा भोज में शामिल हुआ।
श्रद्धेय सुशील मोदी जयंती समारोह में निजी कारणों से सम्मिलित न होने पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. ठाकुर जी से उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात किया एवं उन्हें कार्यक्रम संबंधित प्रतीक चिन्ह भेंट किया ।
#SushilModiJayantiSamaroh@skmsssansthan
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महर्षि दधीचि यूथ फाउन्डेशन द्वारा पटना सिटी के छोटी पटन देवी गली में आयोजित दही-चुरा भोज का शुभारंभ कर गरीब और जरूरतमंद लोगों को देते हुए l
#PatnaSahib#PatnaCity
आज ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल, किदवईपुरी, पटना में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री स्व० ठाकुर प्रसाद जी की 105वीं जयंती समारोह में सम्मिलित हुआ।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुम्भ का अमृत स्नान भारतीय परंपराओं सबसे पवित्र आयोजन है। यह दिव्य पर्व केवल स्नान नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, आध्यात्म और एकता का अद्वितीय प्रतीक है।
महाकुंभ प्रथम 'अमृत स्नान' की शुभकामनाएं। माँ गंगा, यमुना और सरस्वती सभी भक्तों का कल्याण करें���