हाल ही में पांच देशों की यात्रा के दौरान विश्व के अनेक देशों की बड़ी कंपनियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से विस्तृत संवाद का अवसर मिला।
आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार क्षमता और तेज़ी से बढ़ती तकनीकी प्रगति से अत्यंत प्रभावित और आशान्वित है।
नया भारत आज वैश्विक विकास का केंद्र बन रहा है और विश्व भारत की विकास यात्रा का सहभागी बनने के लिए उत्सुक है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#RozgarMela
#ViksitBharat
आज मुजफ्फरपुर के गाढ़ा चौक स्थित आई.पी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ सत्र का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता साथियों के समक्ष संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा एवं कार्यकर्ता दायित्वों से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।
उक्त कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्रीमती @ramanishadbjp जी, मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी एवं पूर्व मंत्री श्री @RamsuratRai जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#Bjp4Bihar
#PanditDeendayalUpadhyay
#PrashikshanMahabhiyan2026
आज #मुजफ्फरपुर आगमन पर मुजफ्फरपुर पश्चिमी के जिलाध्यक्ष श्री हरि मोहन चौधरी जी एवं समर्पित कार्यकर्ता साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
आप सभी के स्नेहपूर्ण अभिनंदन एवं स्वागत के लिए हृदय से आभार।
#NDA4Bihar
कुशल संगठनकर्ता, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @NitinNabin जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
आपका सरल एवं सहज व्यक्तित्व, संगठन के प्रति आपका समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा व कर्तव्यभाव जगाने का आपका सतत प्रयास पार्टी को निरंतर सशक्त बना रहा है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
#कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष #अजय_राय द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के खिलाफ जिस अमर्यादित और ओछी भाषा का प्रयोग किया गया है, वह बेहद शर्मनाक है। यह कृत्य साबित करता है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी तरह से 'संस्कार-शून्य' और दिशाहीन हो चुकी है।
राजनीतिक गिरावट की पराकाष्ठा देखिए अभी कुछ दिनों पहले जब अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़प्पन दिखाते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन कृतघ्नता की हद पार करते हुए, अजय राय ने उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। यह अजय राय के निम्न स्तर के संस्कारों को भी उजागर करता है।
कांग्रेस राजनीतिक शुचिता पूरी तरह खो चुकी है, अजय राय द्वारा ये कृत्य बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
पूर्व सांसद एवं जयपुर राजघराने की राजमाता, महान समाजसेविका स्व. श्रीमती गायत्री देवी जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन।
समाजसेवा, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण तथा आपातकाल के विरुद्ध उनका साहसिक संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार #बड़ा_मंगल के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
असीम बल, अद्भुत पराक्रम और अखंड भक्ति के प्रतीक प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
॥ जय श्री राम ॥
॥ जय बजरंगबली ॥
1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अद्वितीय पराक्रम, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान के प्रतीक नाना साहेब पेशवा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उन्होंने जो संघर्ष, साहस और त्याग का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक स्वर्गीय श्री नीलम संजीव रेड्डी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
"जीतता वही है जिसमें शौर्य, धैर्य, साहस, सत्व और धर्म होता है।"
भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य को नई वैचारिक दिशा देने वाले प्रख्यात साहित्यकार एवं ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
भारत और नॉर्वे, दोनों एकमत हैं कि केवल सैन्य संघर्ष से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता।
यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते हैं और करते रहेंगे।
हम इस बात पर भी एकमत हैं कि आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#PMModiInNorway
राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पी, प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा समूह के संस्थापक श्री जमशेदजी टाटा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उद्योग, शिक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत की नींव को सशक्त बनाने में आपका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते।।
सुख, समृद्धि और आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
माँ लक्ष्मी जी और भगवान धन्वंतरि जी के आशीर्वाद से आपका जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो, ऐसी मैं मंगलकामना करता हूँ।
#शुभ_धनतेरस
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रंजीत सिंह जी के आकस्मिक निधन के दुखद समाचार से मर्माहत हूँ |
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
फेल होने के डर से प्रश्न पत्र को कठिन बताना पढ़ाई नहीं करने वाले छात्रों का सदियों पुराना बहाना रहा है। 2014 से फेल करते आ रहे राजकुमार को फिर से फेल होने का डर बुरी तरह सता रहा है। EVM का बहाना पुराना होने के कारण आगामी विधानसभा में फेल होने का ठीकरा SIR पर फोड़ने के लिए रैली निकाली जा रही है।