सेवा का संकल्प - Day 7: स्वच्छता भी, सेवा भी
आज मालवीय नगर स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय का निरीक्षण किया गया और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।
1 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे स्वच्छ दिल्ली - सुंदर दिल्ली अभियान का आज सातवां दिन है।
हर दिन 3 से 4 स्थानों पर स्वच्छता अभियान तथा "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।
हमारा लक्ष्य केवल स्वच्छता नहीं, बल्कि हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को भी जनआंदोलन बनाना है।
@gupta_rekha@BJP4Delhi
छह बरस हो गए माँ…
पर आज भी अनायास ही आँखें आपको ढूँढ लेती हैं, भीड़ में, संसद की तस्वीरों में, हर उस मोड़ पर जहाँ आप होतीं तो मुझे थाम लेतीं।
छह बरस हो गए माँ…
पर हर उपलब्धि पर दिल सबसे पहले आपकी आँखें तलाशता है, क्योंकि आपकी नज़र से मिली शाबाशी ही मेरी सबसे बड़ी जीत होती थी।
छह बरस हो गए माँ…
लेकिन आप अब भी हर धड़कन में गूंजती हैं,
हर संघर्ष में संबल बनकर साथ चलती हैं।
मेरी राह आज भी आपके आशीर्वाद से रोशन है।
Miss you, Ma!
@SushmaSwaraj #SushmaSwaraj
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की सूचना से हृदय अत्यंत ही द्रवित और व्यथित है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में कई लोगों के हाताहत होने की जानकारी मिल रही है,
मैं ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय पीड़ा को सहने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य़ लाभ की प्रार्थना करतीहूँ।
आज श्री हरमीत सिंह कालरा जी (अध्यक्ष, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व पूर्व विधायक, कालकाजी) के पिता स्व. सरदार दलजीत सिंह जी को उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
ॐ शांति।
@hskalka
आज गीता भवन मंदिर, मालवीय नगर में सम्मानित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत की खुशी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। आप सभी के स्नेह और समर्थन के लिए हृदय से आभार।
संयोगवश, यह विशेष दिन महिला दिवस का भी रहा, जिसमें मातृशक्ति के योगदान, संघर्ष और समर्पण को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
#WomensDay #MalviyaNagar #Bjp4Delhi
दिल्ली में पिछले 10 सालों से AAP सरकार के झूठे वादों और कुशासन का खामियाजा झुग्गीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। झुग्गियों में साफ पानी नहीं है, बिजली के बिल बढ़ते जा रहे हैं, कचरे के ढेर लगे हैं, सीवेज व्यवस्था ठप है, और शौचालयों की हालत दयनीय है।
संविधान दिवस के अवसर पर, आज भाजपा के 250 कार्यकर्ता रात को झुग्गियों में रुकेंगे, जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे। AAP सरकार के झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की यह एक निर्णायक पहल है।
#AAPFail #DelhiNeedsChange
@Virend_Sachdeva | @BJP4Delhi | @BJP4India
समस्त प्रदेशवासियों को 75वें संविधान दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने संविधान के मूल्यों को मजबूत करते हुए "न्याय, समानता और स्वतंत्रता" के सिद्धांतों पर आधारित एक समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण किया है, उनका दृढ़ नेतृत्व इस बात का प्रमाण है कि संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सम्मान ही हमें एकजुट और सशक्त बनाता है।
उनके नेतृत्व में, भारत ने संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए लोकतंत्र की ताकत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
#75YearsOfConstitution
#Savidhandivas #ConstitutionDay
आज अपने कार्यालय @tweetNDMC में साउथ मार्केट किदवई नगर, सरोजिनी नगर मार्केट और शंकर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई । उन्होंने उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं । मुलाकात के दौरान उनकी विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया ।
लोकतंत्र के सबसे काले दिवस “आपातकाल दिवस” की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी जिला शाहदरा द्वारा आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनमानस को संबोधित किया व उस 25 जून 1975 के काले दिन का स्मरण किया।
उन विकट परिस्थितियों में देश प्रथम की भावना के साथ आपातकाल का विरोध करने वाले सेनानियों के सम्मान समारोह में उपस्थित होना मेरा गौरव है, आपातकाल के सभी सेनानियों के प्रति श्रद्धावनत हूँ।