🚨 BREAKING | सीतापुर
आग पीड़ितों से आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप। ग्राम पंचायत अधिकारी पर प्रति आवास 20 हजार रुपये मांगने की शिकायत डीएम से की गई। शपथ पत्र के साथ जांच की मांग, आरोपों से ग्रामीणों में रोष। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठी।
@sitapurpolice@dm_sitapur #BreakingNews #Corruption #UPNews #Scam #VillageNews
सीतापुर
➡मौसम विभाग की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट
➡3 दिनों तक बेवजह घर न निकलने की अपील
➡आपात स्थित के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी
➡टोल फ्री नम्बर 1077 पर कॉल कर ले सहायता
➡आकाशीय बिजली, भारी वर्षा ओलावृष्टि की संभावना
➡50-80 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
➡एहतियात बरतने-अपवाहों से बचने की कही बात
#Sitapur #WeatherAlert #UttarPradesh
सरकार 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन पोखरा कलां पावर हाउस के ग्रुप मैसेज खुद सच्चाई बता रहे हैं।
पूरी रात रोस्टिंग और आंख मिचौली चलती रही।
24 घंटे में करीब 7 घंटे कटौती, वो भी भीषण गर्मी में।
@UPPCLLKO @UPPVNL @myogioffice@CMOfficeUP@sitapurmvvnl@dm_sitapur
महमूदाबाद-सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के चलाकापुर गाँव में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। देखते ही देखते पूरा गाँव आग की चपेट में आ गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भयावह हादसे में कुछ ग्रामीण महिलाओं एवं मासूम बच्चों की दुखद मृत्यु की सूचना भी सामने आ रही है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल दें।
घटना की सूचना मिलते ही मैं भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हूँ। रास्ते में भीषण आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिरे हुए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है, फिर भी हर संभव प्रयास करते हुए शीघ्र मौके पर पहुँच रही हूँ।
मेरे द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, फायर सर्विस एवं चिकित्सकों की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संकट की घड़ी में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता हेतु संकल्पित हैं। 🙏
#महमूदाबाद #सीतापुर #आग_हादसा #दुखद_समाचार #राहत_कार्य #जनसेवा
कल रात्रि में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों और लकड़ी कटान से जुड़े कथित माफियाओं को सदरपुर थाने के कार्यालय में विशेष कुर्सी देकर बैठाए जाने का आरोप सामने आया है। ये दावा हम नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर किया जा रहा है।
@Uppolice@sitapurpolice