We are looking for resource persons from the following districts who can share the real issues and ground realities with us so that we can echo their concerns through this platform as well:
1. Kaimur
2. Bhojpur
3. Buxar
4. West Champaran
5. East Champaran
For further information, kindly reach out to us via X or email at [email protected].
- Team BRDA
छपरा जं पुनर्विकास अंतर्गत स्ट्रक्चरल डिजाइन के तहत render अभी तक जारी नहीं किया जा सका इसपर जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है,साथ हीं पुनर्विकास परियोजना अंतर्गत हीं छपरा जं दक्षिण दिशा एप्रोच रोड चौड़ीकरण हेतु जिला प्रशासन से समन्वय कर उन दुकानदारों को दूसरी जगह allotment देते हुए जिला परिषद की दुकानें हटा कर चौड़ीकरण कराएं जाए ताकि लोगों को रेलवे स्टेशन पहुंचने में हमेशा जाम का सामना न करना पड़े।
छपरा जं सेकंड एंट्री गेट निर्माण में भी एस्टीमेट के अनुसार 44 मीटर चौड़ाई और 12 मीटर कुल 528 square metre में स्टेशन बिल्डिंग तथा बनारस रेलवे स्टेशन पूर्व के (मडुआडीह) रेलवे स्टेशन के तर्ज पर फाउंटेन,रोटरी,सहित सर्कुलेटिंग एरिया का विकास प्रस्तावित था लेकिन उसके अनुरूप कार्य नहीं किए गए हैं,साथ हीं छपरा जं द्वितीय प्रवेश द्वारा अंतर्गत सर्कुलेटिंग एरिया में अभी तक High-mast लाइटिंग,AC lounge, तीन नवनिर्मित platforms पर खाने-पीने हेतु फूड स्टाल आदि की व्यवस्था भी अभी तक नहीं की जा सकी है इन सभी पर ध्यान देने की जरूरत है!
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@nerailwaygkp@drmbsbner.
हेलो,@BiharCMQRT,
2025 जनवरी में हीं तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा स्वीकृत 89 करोड़ की लगात से स्वीकृत छपरा ब्रह्मपुर-विशुनपुरा NH-19 left-out portion का चौड़ीकरण, ड्रेनेज और सड़क निर्माण अब तक इसलिए लंबित है क्योंकि 1.5 साल बीत जाने के बावजूद भी उक्त सड़क की निविदा निष्पादित नहीं सकी है जिसकी वजह से रोजाना हजारों लोग जाम से जूझते हैं,ये मामला जिलाधिकारी सारण के संज्ञान में होते हुए भी वो सिर्फ बैठक कर कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा को पिछले एक वर्ष से निविदा निष्पादित करने का निर्देश दे रहे परन्तु कई बार निर्देश के बावजूद निविदा निष्पादित नहीं होने पर उक्त कार्यपालक अभियंता पर कोई कारवाई नहीं हो रही है!
उक्त सड़क के ROW में ब्रह्मपुर से काशी बाजार भगवान बाजार चौक होते हुए कई जगह स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण है,लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और मापी करा कर सभी स्थाई-अस्थाई अतिक्रमणों को भी नहीं हटवाया जा रहा है,सबकुछ संज्ञान में होते हुए प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर हो रही इस लापरवाही से जनता जाम की समस्या झेल रही है।
अतः मेरा आग्रह है कि जिला प्रशासन को निर्देश दिया जाए कि उक्त सड़क के ROW के सभी स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण विशेषकर (काशी बाजार चौक से भगवान बाजार होते हुए दरोगा राय चौक तक) को हटवा कर और निविदा निष्पादित करा कर अतिशीघ्र निर्माण शुरू कराया जाए।
CC: @samrat4bjp@Ershailendrabjp@Saran_dm@RCD_Bihar.
Hello, @Saran_dm कब तक छपरा में सबकुछ सिर्फ चलता हीं रहेगा,सड़के/फुटपाथ जर्जर,स्ट्रीट लाइट ठप,शहर में अंधेरा,ड्रेनेज व्यवस्था डीएम रेजिडेंस वाले सड़क में भी ध्वस्त,वेंडिग/पार्किंग जोन नहीं कौन जवाब देगा कि शहर वेंटिलेटर पर क्यों है ??
@samrat4bjp फंड नहीं दे रहे हैं ??
बिहार में विशेषकर सारण में अपने हीं अधीनस्थ पर बेअसर हो रहें हैं जिलाधिकारियों के आदेश,फिर भी नहीं कर पा रहें हैं कारवाई और आम जनता के द्वारा सवाल उठने पर 🆔 ब्लॉक कर निकालते हैं भड़ास!
विकास परियोजनाओं से संबंधित तमाम बैठकों में जिलाधिकारी के आदेश को सारण में ठेंगा दिखाते उन्हीं के अधीनस्थ काम करने वाले विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारी.....!
जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव के नाम मेरा पत्र.....
प्रिय जिलाधिकारी जी,
देश के अन्य हिस्सों में लगातार निरंकुश अधिकारियों पर जिलाधिकारियों के द्वारा कार्रवाई होती रहती है लेकिन छपरा एक ऐसा जिला है कि 20 बार भी जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन यहां के भ्रष्ट,लापरवाह,निरंकुश इंजीनियर कर दें तो भी जिलाधिकारी के स्तर से एक्शन नहीं लिया जाएगा,इसलिए तो समस्याएं निरंतरता में बनी रहती है!
आखिर ये प्रशासनिक शक्ति किस काम की जब जनता के सहूलियत के हीं काम न आएं,आखिर जिलाधिकारी जिस अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी हैं उसकी प्रतिबद्धता भी तो जनता के लिए है न कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए फिर भी जनता सालों भर जर्जर सड़क,अंधेरे,जलजमाव की समस्या सहती रहती है!
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव जी मामला चाहे NH-19 left-out portion का हो या फिर खानुआ नाला या फिर यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए वन प्रमंडल और विधुत विभाग के अधिकारियों से जुड़ा हुआ मामला हो न जाने कितने बार इन अधिकारियों ने आपके आदेश का उल्लंघन किया है फिर भी कोई कारवाई नहीं करते है आप,जिले में आपसे ऊपर कोई नहीं अब जनता जाए तो जाए कहां ??
आखिर कब तक ऐसे बिना समयबद्धता का सबकुछ छपरा शहर में चलते हीं रहेंगा,आखिर तकनीकी अधिकारियों में समन्वय क्यों नहीं और तय समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर इन अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है,इनके खिलाफ विभागों को क्यों नहीं लिखा जाता है,क्यों नहीं इनके वेतन पर रोक लगाएं जाते हैं ??
NH-19 left-out portion सड़क निर्माण के लिए उसके निविदा निष्पादित करने को लेकर पिछले एक साल में महोदय आपने कम से कम दसियों बार पथ प्रमंडल छपरा के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया लेकिन अब तक वो निविदा निष्पादित नहीं हुई,वो विभागीय अड़चन का हवाला देते आप मान जाते महोदय आप भी जानते हैं कि आप चाह दें तो वो पटना में कैंप कर के निविदा निष्पादित करवाएंगे लेकिन कोई कारवाई नहीं।
छपरा नगर निगम में वेंडिग और पार्किंग जोन नहीं है जिलाधिकारी के स्तर से कई बार आदेश दिए गए लेकिन वो भी अंजाम तक पहुंचा हीं नहीं और निगम आयुक्त पर कोई कारवाई नहीं वैसे हीं पूरे शहर में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था ठप है और कोई कारवाई नहीं!
ठीक ऐसे हीं न जाने कितनी बार शहरी विकास/निगम की मीटिंग में खानुआ नाला की समीक्षा जिसमें BUIDCO के अधिकारी को भी आपके द्वारा समय सीमा तय कर निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया लेकिन वो भी बेअसर रहा और कोई कार्रवाई नहीं,महोदय छपरा की जनता जवाब चाहती है!
CC: @samrat4bjp@DoPTGoI@DrJitendraSingh@RCD_Bihar@UDHDBIHAR@Saran_dm@IASassociation@LBSNAA_Official@BureaucratsInd.
बिहार में विशेषकर सारण में अपने हीं अधीनस्थ पर बेअसर हो रहें हैं जिलाधिकारियों के आदेश,फिर भी नहीं कर पा रहें हैं कारवाई और आम जनता के द्वारा सवाल उठने पर 🆔 ब्लॉक कर निकालते हैं भड़ास!
विकास परियोजनाओं से संबंधित तमाम बैठकों में जिलाधिकारी के आदेश को सारण में ठेंगा दिखाते उन्हीं के अधीनस्थ काम करने वाले विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारी.....!
जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव के नाम मेरा पत्र.....
प्रिय जिलाधिकारी जी,
देश के अन्य हिस्सों में लगातार निरंकुश अधिकारियों पर जिलाधिकारियों के द्वारा कार्रवाई होती रहती है लेकिन छपरा एक ऐसा जिला है कि 20 बार भी जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन यहां के भ्रष्ट,लापरवाह,निरंकुश इंजीनियर कर दें तो भी जिलाधिकारी के स्तर से एक्शन नहीं लिया जाएगा,इसलिए तो समस्याएं निरंतरता में बनी रहती है!
आखिर ये प्रशासनिक शक्ति किस काम की जब जनता के सहूलियत के हीं काम न आएं,आखिर जिलाधिकारी जिस अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी हैं उसकी प्रतिबद्धता भी तो जनता के लिए है न कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए फिर भी जनता सालों भर जर्जर सड़क,अंधेरे,जलजमाव की समस्या सहती रहती है!
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव जी मामला चाहे NH-19 left-out portion का हो या फिर खानुआ नाला या फिर यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए वन प्रमंडल और विधुत विभाग के अधिकारियों से जुड़ा हुआ मामला हो न जाने कितने बार इन अधिकारियों ने आपके आदेश का उल्लंघन किया है फिर भी कोई कारवाई नहीं करते है आप,जिले में आपसे ऊपर कोई नहीं अब जनता जाए तो जाए कहां ??
आखिर कब तक ऐसे बिना समयबद्धता का सबकुछ छपरा शहर में चलते हीं रहेंगा,आखिर तकनीकी अधिकारियों में समन्वय क्यों नहीं और तय समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर इन अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है,इनके खिलाफ विभागों को क्यों नहीं लिखा जाता है,क्यों नहीं इनके वेतन पर रोक लगाएं जाते हैं ??
NH-19 left-out portion सड़क निर्माण के लिए उसके निविदा निष्पादित करने को लेकर पिछले एक साल में महोदय आपने कम से कम दसियों बार पथ प्रमंडल छपरा के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया लेकिन अब तक वो निविदा निष्पादित नहीं हुई,वो विभागीय अड़चन का हवाला देते आप मान जाते महोदय आप भी जानते हैं कि आप चाह दें तो वो पटना में कैंप कर के निविदा निष्पादित करवाएंगे लेकिन कोई कारवाई नहीं।
छपरा नगर निगम में वेंडिग और पार्किंग जोन नहीं है जिलाधिकारी के स्तर से कई बार आदेश दिए गए लेकिन वो भी अंजाम तक पहुंचा हीं नहीं और निगम आयुक्त पर कोई कारवाई नहीं वैसे हीं पूरे शहर में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था ठप है और कोई कारवाई नहीं!
ठीक ऐसे हीं न जाने कितनी बार शहरी विकास/निगम की मीटिंग में खानुआ नाला की समीक्षा जिसमें BUIDCO के अधिकारी को भी आपके द्वारा समय सीमा तय कर निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया लेकिन वो भी बेअसर रहा और कोई कार्रवाई नहीं,महोदय छपरा की जनता जवाब चाहती है!
CC: @samrat4bjp@DoPTGoI@DrJitendraSingh@RCD_Bihar@UDHDBIHAR@Saran_dm@IASassociation@LBSNAA_Official@BureaucratsInd.
छपरा के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव जी को शायद रात में दिखाई नहीं देता है,जी हां....आप सही सुन रहे हैं....ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पिछले एक साल से पूरे छपरा शहर यहां तक कि कमिश्नर,डीएम,SSP आवास कार्यालय सहित संपूर्ण शहर में रात में स्ट्रीट लाईट नहीं जल रहे है,निगम के भीतर 40-45% कमीशन के खेल चलने की चर्चा है और ये हरेक साल का है हमेशा पूरा छपरा शहर अंधेरा में डूबा रहता लेकिन जिलाधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं!
पूरा शहर अंधेरा में डूबा रहता उसका फायदा उठा के महिलाओं के साथ molestation या किसी भी व्यक्ति के साथ शहर के बीचों-बीच फोन स्नेचिंग की घटना होती है तो कौन जिम्मेवार जोह और होती भी है लेकिन कोई सूद लेने वाला नहीं है,प्रशासन सबकुछ जानते हुए मूकदर्शक बना हुआ है!
स्ट्रीट लाइट तो ऐसी चीज है कि 48-72 घंटे में ठीक कराया जाता है,लेकिन सोचिए जिस जिले मुख्यालय में जिलाधिकारी के आवास से लेकर कार्यालय तक एक वर्ष से अंधेरे में डूबे रहने के बावजूद स्ट्रीट लाइट के मसले पर संज्ञान नहीं लेना प्रशासनिक लापरवाही नहीं तो क्या है!
आखिर स्ट्रीट लाईट रात्रि में हमेशा जलते रहे इसके लिए निगम स्तर से नीति क्यों नहीं बनाई जाती है,खराब स्ट्रीट लाइट का सतत पेट्रोलिंग और फिर मरम्मती और कंट्रोल रूम बना कर निगरानी निगम स्तर से क्यों नहीं की जा सकती है!
@samrat4bjp@officecmbihar@mishranitish@UDHDBIHAR@Saran_dm.
ये है बिहार का शहरी विकास है!
ये वीडियो दो दिन पूर्व का है,ये छपरा का वो सड़क है जिस सड़क में हीं जिलाधिकारी,जिला जज,commisioner सबके आवास हैं,और आप इस वीडियो से अन्दाजा लगा सकते हैं कि शहर के बाकी हिस्सों में क्या स्थिति होगी।
छपरा में एक दशक से नमामि गंगे,स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य चल रहा लेकिन कभी पूरा हीं नहीं होता है,राशि पुनरीक्षित होते रहती ताकि कमीशन वसूला जाता रहे,और निर्माण में संबद्धता का कोई ठिकाना हीं नहीं।
यही स्थिति छपरा शहरी क्षेत्र की सड़कों की भी है,डबल डेकर निर्माण पिछले 9 वर्षों से चल रहा।
पूरा छपरा शहर जर्जर स्थिति में है।
मेरा मुख्यमंत्री @samrat4bjp@officecmbihar@BJP4Bihar से कहना है कि सिर्फ पटना में 4-5 फ्लाईओवर दिखा कर के बिहार का शहरी विकास का PR करने से शहरी विकास नहीं हो जाता है।
आखिर कब जवाबदेही तय होगी वहां के जिलाधिकारी @Saran_dm के द्वारा इसपर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है।
पूरे छपरा शहर को लूट का अड्डा बना कर रख दिया गया है, @UDHDBIHAR@RCD_Bihar के अधिकारी जो छपरा में है वो तो बिल्कुल हीं incompotent हैं।
छपरा जं पर जो भी निर्माण संबंधित कार्य होते सवालों के घेरे में रहते हैं,क्योंकि कहीं न कहीं भ्रष्ट ठेकदारों को संरक्षण मिलता है!
साल भर पहले ग्रेनाइट लगाए गए और ये प्लेटफॉर्म संख्या 5 का दृश्य है उखड़ने लगा।
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@RailwaySeva@drmbsbner@nerailwaygkp.
पूरे भारत भर में रेलवे नए-नए इंफ्रास्ट्रकर बना रहा है लेकिन जब बात बिहार की हो,छपरा जं की हो तो रेलवे corruption करने में पीछे नहीं रहता!
ये वीडियो छपरा जं का है साल भर पहले ये सब शेड बदले गए थे और इस कदर भ्रष्टाचार हुआ है कि बारिश में आप प्लेटफॉर्म पर बैठ तक नहीं सकते हैं!
@drmbsbner के द्वारा जो भी कार्य छपरा जं पर कराएं जाते शायद भ्रष्ट ठेकेदारों को जान-बुझ कर गुणवत्ता से समझौता कर लूट की छूट दी जाती है क्योंकि शायद कमीशन ऊपर तक जाता होगा,खैर! छपरा जं पर हमारी पैनी नजर है,ऐसे नहीं छोड़ दिया जाएगा!
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@nerailwaygkp@drmbsbner@RajivPratapRudy@SIGRIWALBJP@srdcmbsb.
ये है नए भारत का नया रेलवे स्टेशन छपरा जं है जहां भ्रष्टाचार का दीमक ऐसा लगाया है @drmbsbner के अधिकारियों द्वारा की एक साल पहले बदले गए शेड,हरेक साल मेंटनेंस का फंड होता बावजूद इसके बरसात के दिनों में आप प्लेटफॉर्म पर बैठ नहीं सकते हैं!
@RailMinIndia@RailwaySeva@nerailwaygkp.
पुनर्विकास का टेंडर अब तक जारी नहीं हुआ न ही स्ट्रक्चरल डिजाइन का कोई अता-पता और 10 साल पहले के कार्य को अमृत भारत पुनर्विकास निरीक्षण बता रहें ??
पुनर्विकास का मतलब नए आधुनिक स्टेशन भवन,concourse, चौड़ा/एलिवेटिड पहुंच पथ,sky walk, executive lounge, cafeteria ये सब कहाँ बन रहा है ??
tender कब फाइनल हुई ??
दक्षिण दिशा में स्टेशन भवन जर्जर हुआ पड़ा है,यहां तक स्टेशन मास्टर कार्यालय में बरसात के दिनों में पानी टपकता है,पहुंच पथ चौड़ा नहीं होने की वजह से न जाने कितने लोगों की ट्रेनें छूटने की नौबत आ जाती है।
स्ट्रक्चरल डिजाइन सामने लाया जाए और पुनर्विकास के तहत निविदा फाइनल कर जल्द कार्य शुरू कराए जाए।
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@nerailwaygkp@drmbsbner@RajivPratapRudy@SIGRIWALBJP@BJP4Bihar.
10 वर्षों से सेकेंड एंट्री निर्माण कार्य चल रहा है परन्तु अब तक,
तीनों नवनिर्मित प्लेटफॉर्म पर फर्श/ग्रेनाइट कार्य/शेड कार्य निर्माण अधूरा।
प्लेटफॉर्म पर फूड स्टाल की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी।
नवनिर्मित स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में कोई high-mast light नहीं,RPF पिकेट नहीं।
AC lounge की व्यवस्था नहीं।
विस्तारित FOB पर भी ग्रेनाइट नहीं।
सभी इलेक्ट्रॉनिक डिसप्ले बोर्ड खराब रहते हैं।
सेकंड एंट्री गेट के तरफ पार्किंग के लिए अब तक जगह चयन और टेंडर नहीं।
इन सभी कार्यों को जल्द पूर्ण कराया जाए,@srdcmbsb से आग्रह है कि की जब प्लेटफॉर्म ऑपरेशनल हो सके हैं तो खाने-पीने संबंधित स्टाल आदि के टेंडर जल्द निष्पादित कर सभी सुविधाएं बहाल की जाए,तथा द्वितीय प्रवेश द्वार के तरफ पार्किंग हेतु जगह का चयन कराया जाए।
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@RajivPratapRudy@SIGRIWALBJP@drmbsbner@nerailwaygkp@srdcmbsb.
छपरा नगर निगम में सालों भर स्ट्रीट लाइट खराब रहती,सालों से प्रमुख सड़के और फुटपाथ खंडहर हो चुकी है,ड्रेनेज ध्वस्त है बावजूद प्रशासन लापरवाह बना हुआ है,रात्रि के समय में मोबाइल स्नेचिंग गिरोह सक्रिय हो जाते हैं,महिलाएं असहज हो जाती हैं लेकिन सबकुछ जानते हुए यहां तक कि तमाम सरकारी आवासीय कार्यालयों वाले सड़कों की भी स्ट्रीट लाईट बंद है फिर भी @Saran_dm द्वारा कोई कारवाई न होना चिंताजनक, निराशाजनक,दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है,स्ट्रीट लाईट के लिए निगम स्तर पर नीति होनी चाहिए ताकि नियमित पेट्रोलिंग के तहत जो भी स्ट्रीट लाईट है उसे तय समय-सीमा में ठीक किया जा सके।
@samrat4bjp@officecmbihar@mishranitish@UDHDBIHAR.
माननीय, @Ershailendrabjp मंत्री @RCD_Bihar 9 वर्षों से लगभग 650+(पुनरीक्षित) करोड़ की निर्माणाधीन छपरा डबल डेकर निर्माण में हो रही अप्रत्याशित देरी की वजह से उस रोड में व्यवसायों की दुकानों और दुकानदारी का संपूर्ण सर्वनाश हो चुका है,कृपया छपरा डबल डेकर निर्माण की नियमित निगरानी और समीक्षा साथ हीं अतिरिक्त संसाधन और मानवबल लगा कर उक्त परियोजना को तेज गति और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कराएं,उक्त परियोजना के सतत निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विभाग से नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति करें।
CC: @samrat4bjp@officecmbihar@Saran_dm@RajivPratapRudy@alokawinash@Index_Magadh.
The parking contractor at Chhapra Junction are frequently involved in illegal collection of money, and misbehavior with passengers. Such incidents are happening repeatedly. The tender/contracts of such parking owner should be cancelled, and strict action should be taken against them.
@srdcmbsb mam please, take strict action.
@RailMinIndia@nerailwaygkp@drmbsbner@gmner_gkp@RailwaySeva@rpfner@rpfnerbsb.
नए मांझी रेल पुल निर्माण के साथ छपरा-वाराणसी रेलखंड दोहरीकरण पूरा हो चुका है, रेलवे को जल्द CRS inspection conduct करा कर इस रेलखंड पर ट्रेनों की covering time की समीक्षा कर के कम करने की जरूरत है,caution आदि को दूर करने की जरूरत है ताकि परिचालनिक सुगमता के साथ-साथ यात्रियों के समय की बचत हो,वर्तमान समय में छपरा-वाराणसी रेलखंड पर महज 205 km दूरी तय करने में लगभग 5-6 hrs तक जो कि अन्य रेलखंडों की तुलना में औसत से काफी ज्यादा है! @drmbsbner को मांझी रेल पुल CRS inspection के तत्पश्चात छपरा-वाराणसी के बीच लगने वाले समय की समीक्षा कर छपरा-वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर समय को कम करते हुए निर्बाध और समयबद्ध ट्रेन परिचालन कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@RajivPratapRudy@SIGRIWALBJP@nerailwaygkp@BiharRailUsers@alokawinash.
.@samrat4bjp@Ershailendrabjp@RCD_Bihar@Saran_dm आपलोगो ने छपरा की जनता व्यवसायियों को खून का आशु रुला दिया है,छपरा डबल डेकर,भूमि अधिग्रहण संबंधित समस्याओं में प्रशासनिक उदासिता और निर्माण में लगातार हो रही देरी की वजह से 9 वर्षों से लंबित है!
छपरा डबल डेकर की कुल लंबाई लगभग 3.5 km जो देश का सबसे लंबा डबल डेकर होगा परन्तु सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से इस परियोजना में लगातार हो रही देरी ने ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त और व्यवसाय ठप कर दिया है!
सरकार और प्रशासन को इस परियोजना पर तत्काल विशेष ध्यान देते हुए ज्यादा से ज्यादा संसाधन और मानवबल लगा कर जल्द पूरा करने चाहिए!
जिला और राज्य स्तर पर प्रगति और कार्य गुणवत्ता की नियमित निगरानी हेतु टास्क फोर्स बनाए जाने चाहिए और नियमित प्रगति प्रतिवेदन लेते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना की विशेष मॉनिटरिंग होनी चाहिए।
2023 में हीं तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने छपरा मेडिकल कॉलेज का उद्घटान किया लेकिन आज तक वहां MBBS में दाखिले के लिए न तो नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई न हीं वहां क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की गई और न हीं पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और पैरामेडिक स्टाफ्स की तैनाती हो सकी!
बिहार में स्वास्थ्य संबंधित कार्यों में भी आधा-अधूरा उद्घाटन कर सिर्फ बिल्डिंग बना कर PR करते रहने और आंकड़े गिनने की ये जो परम्परा है बेहद शर्मनाक और दुर्भायपूर्ण है!
मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp@BiharHealthDept मंत्री श्री @Nishantjdu81 और स्वास्थ्य सचिव @kumravi_ias जी से आग्रह है कि छपरा मेडिकल कॉलेज में जल्द में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ करने की दिशा में कारवाई की जाए ताकि 2027 से वहां MBBS सीटों पर नामांकन शुरू हो सके।
@RajivPratapRudy.
छपरा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में MBBS के लिए नामांकन की प्रक्रिया अगले सत्र से प्रारंभ की जाए तथा सुपरस्पेशलिटी यूनिट की स्थापना की जाए,इस मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का संचालन जल्द से जल्द पूरे क्षमता के साथ कराया जाए, जिलाधिकारी महोदय आप भी जानते हैं कि सारण में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान पेशेंट्स को पटना रेफर करना पड़ता अतः अनुरोध है कि सारण में स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर ध्यान दिया जाए।
@RajivPratapRudy@Nishantjdu81@BiharHealthDept@Saran_dm.
छपरा डबल डेकर परियोजना 9 वर्षों में पूरा नहीं हुआ जिसकी वजह से व्यवसायियों का व्यवसाय ठप और जनता धूल-जाम कीचड़ से त्राहिमाम है,अप्रत्यक्ष तौर पर देखा जाए तो सबकुछ जानते हुए @samrat4bjp की सरकार सारण की जनता का शोषण कर रही है!
@Saran_dm का रवैया भी दुर्भाग्यपूर्ण है!
@RCD_Bihar.