शुभ शनिवार। भगवान शनिदेव और भगवान हनुमानजी महाराज की कृपा मेहर सबपर हमेशा बनी रहे। न्याय के देवता शनिदेव हमें सत्य,न्याय के मार्ग पर चलने का साहस दें। शक्ति भक्ति के पुंज हनुमानजी हमें दृढ़विश्वास,अडिग मन,शुद्धता,निर्भयता निस्वार्थ सेवाभाव पर चलने की शक्ति दें।
शुभ शनिवार।सूर्यपुत्र शनिदेव और पवनपुत्र हनुमानजी की कृपासे सर्वत्र सुख-शांति हो,लोगों में परस्पर सौहार्दपूर्ण संबंध हों। शनिदेव हमें सत्यन्याय अहिंसा के पथ पर चलने की प्रेरणा दें और हनुमानजी हमें निस्वार्थ भक्ति और सत्य के लिए लड़ने की शक्ति प्रदान करें। जयशनिदेव जयहनुमान।
शुक्रवार मातारानी कादिवस सबकेलिए शुभहो।शक्ति की माँ,कृपा की धारा,हरभक्त कीरक्षा करती सहारा।दुर्गानाम जहां गूंजेभारी,वहां हार नहीं जयकारा जारी।मां केवल देवी नहीं, चेतना,संकल्प की शक्ति है।जीवन में घोर अन्धकार को मिटाकर सुखका उजाला देती है मां।आत्मशक्ति भी जागृत होती है।जयमातादी।
शुभ शुक्रवार। माता चण्डी देवी की जय। माता की कृपा से हर संकट एक नये अवसर में बदल जाता है। आपका साहस और मनोबल दुर्गा शक्ति से भरपूर हो। सर्वत्र सुख-शांति हो। लोग माता की भक्ति से औत प्रोत हों। लोगों में परस्पर प्रेम सद्भावना और सौहार्दपूर्ण संबंध हों। जय मां चण्डी।
कबीर जी कहते हैं कि "साँच बरोबर तप नहीं,झूठ बरोबर पाप। जाके हृदय साँच है ताके हृदय आप।।" एक बात समझ नहीं आई कि "राजनीति" में झूठ बोलने से पाप नहीं लगता क्य? कृपया बताएं। धन्यवाद।
जय जय जय श्री जगन्नाथ प्रभु। सब पर कृपा करो। सबका जीवन सुचारु रूप से चले। सब स्वस्थ रहें, निरोग रहें,सुखी रहें, खुश रहें। सब घर-परिवारों में सुख-शांति,सुख समृद्धि हो। लोगों में परस्पर प्रेम सद्भावना और सौहार्दपूर्ण संबंध हों।
शुभ बृहस्पतिवार। भगवान श्रीहरि की जय। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय। देवगुरु बृहस्पति और भगवान हरिविष्णु की कृपा से सर्वत्र सुख-शांति हो। "सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया:,सर्वे भद्राणि पश्यंतु। मां कश्चित दु:ख भाग भवेत्।" नारायण नारायण नारायण नारायण।
शुभ बृहस्पतिवार।देवगुरु बृहस्पति और भगवान नारायण की कृपा सबपर बनी रहे। "ऊँ बृं बृहस्पतये नमः।" "ऊँ नमो नारायणाय।" यह बीजमंत्र समर्पण,संरक्षण आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है।श्री नारायण को नमन।यह मंत्र मन को स्थिर और भय को दूर करता है।हमें ईश्वर की शरण में सुरक्षित महसूस कराता है।
शुभ मंगलवार।भक्ति और शक्ति के पुंज हनुमानजी से सीखें,भक्ति की सबसे बड़ी पहचान।"सच्चा भक्त सुख-दुख दोनों में प्रभु स्मरण नहीं छोड़ता।परिस्थितियां बदलने परभी प्रभु पर विश्वास बनाए रखना।जिसका मनवचन कर्म भगवान से जुड़ा रहता है,उसकेसंकट धीरेधीरे समाप्त हो जाते हैं।जयश्रीराम जयहनुमान।
मंगलवार हनुमानजी का पावन पवित्र दिवस सबको मुबारक हो। हनुमानजी महाराज सब पर कृपा बनाए रखें। ऊँ हैं हनुमंतराय नमः ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु संहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।। जय हनुमान बजरंगबली जय महावीर बजरंगबली।जय श्रीराम जय हनुमान। सबका भला।