कांग्रेस नेता एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री आज़ाद सिंह राठौड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करता हूं। आप इसी तरह जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रदेश की आवाज़ बनो
@AzadBarmer
समाजसेवी मांगीलाल नोखड़ा आऊ में खेजड़ी बचाओ संघर्ष में ऐतिहासिक विजय दिलाने के बाद आज 12 बजे लोहावट के लिए रवाना होंगे
लोहावट में हुए भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे
पुलिस प्रशासन से निवेदन करते हैं कि हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे अन्यथा कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है जिसकी ज़िम्मेदारी पुलिस प्रशासन और सरकार की होगी !!
#लोहावट_हत्याकांड
भंवरी विश्नोई को न्याय, बेटियों को सुरक्षा और दोषियों को कठोर दंड—यही समाज की अपेक्षा है। प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग है।
#लोहावट_हत्याकांड@RajCMO@RajPoliceHelp
मैंने हमेशा से आजादसिंह जी को शांत राजनीति वाला व्यक्ति कहा है ,
लेकिन पहली बार उनका उग्र रूप देखा है!!
इससे साफ़ ज़ाहिर होता है यह क्रोध स्वेच्छिक नहीं विवशता है !!@AzadBarmer
मासूमों की चीख सुनिए, सिर्फ बैठकें मत कीजिए!
मासूमों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
#Barmer#AzadSinghRathore@AzadBarmer
स्वतंत्रता, स्वाभिमान के वैश्विक प्रतिमान, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन...!
#महाराणा_प्रताप_जयंती
प्रिय नौजवान साथियों,
आपका अटूट स्नेह, विश्वास और समर्थन मुझे हमेशा ऊर्जा प्रदान करता रहा है। आज उसी विश्वास के साथ आपसे एक छोटी सी, लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण अपील कर रहा हूँ।
वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सूचनाओं को साझा करने का एक मजबूत स्तंभ है इसे हम समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच फैलाने और अच्छे कार्यों के लिए इस्तेमाल करें। अगर आप स्वयं को मेरा समर्थक मानते हैं, तो मेरी आपसे विनम्र अपील है कि किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या व्यक्ति विशेष के खिलाफ अमर्यादित टीका-टिप्पणी से दूर रहें।
मेरे राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी अपणायत, भाईचारा और आपसी सम्मान रही है जो कि मुझे मेरे पूर्वजों से मिली हैं। राजनीति और वोट से कहीं ऊपर हमारा सामाजिक सौहार्द है, जिसे बनाए रखना हम सबकी सामुदायिक जिम्मेदारी है।
बीते कुछ समय से हमारी इस पावन अपणायत की धरती पर सुनियोजित तरीके से नकारात्मकता फैलाकर आपसी वैमनस्य बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। लेकिन यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने स्वविवेक, समझदारी और संयम का परिचय देते हुए इन प्रयासों को सफल न होने दें।
बरसों से चली आ रही भाईचारे, अपनत्व और सामाजिक समरसता की इस परंपरा को बनाए रखना ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
आपका अपना,
रविन्द्र सिंह भाटी
पूनम राजस्थानी के भाई आशुराम रावणा ने छोटू सिंह को स्पष्ट कहा इस मामले में मैं आपके साथ नही हूँ... यह सब राजनीति है
रावणा राजपूत समाज के कई मौजिज इस विषय पर अपनी बात स्पष्ट रख रहे हैं... यह वाक्या दो समाजों में जहर घोलने के लिए एक राजनैतिक प्रोपगेंडा था
यह एक प्रकार की राजनीति हैं... छोटू सिंह एक टूलकिट का हिस्सा हैं... "
वीरेंद्र सिंह रावणा (अध्यक्ष, रावणा राजपूत समाज राजस्थान) ने रखे अपने विचार और किया छोटू सिंह से किनारा...