‘हरा सोना’ बन रहा है समृद्धि का आधार
24 मई 2026 तक राज्य के छ: वृतों में 13 लाख 52 हजार 248 मानक बोरा से अधिक तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया।
राज्य सरकार द्वारा ₹5500 प्रति मानक बोरा की दर से संग्राहकों के खातों में सीधा भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जिससे 13 लाख से अधिक आदिवासी और वनवासी परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
जंगलों से जुड़ी आजीविका अब ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं के जीवन में सम्मान, आत्मनिर्भरता और खुशहाली ला रही है।
#Chhattisgarh
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छोटे और मध्यम शहरों के विकास को मिलेगी नई दिशा।
‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के तहत पहले चरण में 32 नगरीय निकायों का चयन, बेहतर अधोसंरचना और जनसुविधाओं के साथ आधुनिक एवं व्यवस्थित शहरी विकास का नया मॉडल तैयार होगा।
#आदर्श_शहर_समृद्धि_योजना
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की यह कविता “मातृ मूर्ति” हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध कविता है। यह कविता प्रकृति के सौंदर्य और मातृभूमि (भारत माता) के दिव्य रूप का वर्णन करती है।
बख्शी जी हिंदी साहित्य के एक प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और संपादक थे। उनका जन्म 27 मई 1894 को खैरागढ़,(अविभाजित मध्यप्रदेश) वर्तमान छत्तीसगढ़ में हुआ था। उन्हें 'मास्टर जी' और 'साहित्य वाचस्पति' के नाम से भी जाना जाता था।
पूरी कविता कुछ इस प्रकार है -
क्या तुमने मेरी माता का देखा दिव्याकार,
उसकी प्रभा देख कर विस्मय-मुग्ध हुआ संसार ।।
अति उन्नत ललाट पर हिमगिरि का है मुकुट विशाल,
पड़ा हुआ है वक्षस्थल पर जह्नुसुता का हार।।
हरित शस्य से श्यामल रहता है उसका परिधान,
विन्ध्या-कटि पर हुई मेखला देवी की जलधार।।
भत्य भाल पर शोभित होता सूर्य रश्मि सिंदूर,
पाद पद्म को को प्रक्षालित है करता सिंधु अपार।.
सौम्य वदन पर स्मित आभा से होता पुष्प विराम,
पाद पद्म को प्रक्षालित है करता सिंधु अपार ।।
सौम्य वदन पर स्मित आभा से होता पुष्प विराम,
जिससे सब मलीन पड़ जाते हैं रत्नालंकार ।।
दयामयी वह सदा हस्त में रखती भिक्षा-पात्र,
जगधात्री सब ही का उससे होता है उपकार ।।
देश विजय की नहीं कामना आत्म विजय है इष्ट ,
इससे ही उसके चरणों पर नत होता संसारा ।।
#शनिवार_साहित्य #Chhattisgarh
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@CGCultureDeptt
सतावर की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय
“खेतों की मेड़ पर पैसों का पेड़” योजना के तहत किसानों को सतावर के निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सुशासन सरकार लगातार कार्य कर रही है। औषधीय खेती को बढ़ावा देने वाली यह पहल किसानों के लिए अतिरिक्त आय के नए अवसर प्रदान कर रही है।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@AgriGoI
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रतिवर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।
पुरस्कार के लिए वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसी श्रेणियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता दी जाएगी।
#Chhattisgarh #PradhanMantriRashtriyaBalPuraskar
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@MinistryWCD@WCDCgGov
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के पदों पर नियमित भर्ती की गई है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और शासन-प्रशासन में योग्य प्रतिभाओं को स्थान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह चयन प्रक्रिया उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
@OPChoudhary_Ind
सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की पहचान अब नए सम्मान के साथ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की कि अब “स्टाफ नर्स” को “नर्सिंग ऑफिसर” और “नर्सिंग सिस्टर” को “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” के नाम से जाना जाएगा।
#Chhattisgarh
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@ShyamBihariBjp@HealthCgGov
सौर ऊर्जा बनी बचत और समृद्धि का नया आधार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम राहूद निवासी श्री जयलाल वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3kW सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में प्रेरणादायक पहल की है।
#Chhattisgarh@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@kcgdistt
जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित सुशासन तिहार शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। शिविर में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के मोहतरा में कौशिल्या साहू को आवेदन करते ही चंद घंटों में आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
कौशिल्या के आवेदन प्रस्तुत करते ही, संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई। मौके पर ही पात्रता की जाँच कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण की गई और तत्काल कार्ड प्रिंट कर उन्हें सौंप दिया गया। इस त्वरित सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्ड उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी है।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@BalodaBazarDist
#SushasanTihar2026
#सुशासन_तिहार_2026
#CGKaSushasanTihar
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दे रही है।
स्टेट कैपिटल रीजन के माध्यम से राजधानी रायपुर को आर्थिक शक्ति केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। महानगरों की तर्ज पर आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।
2031 तक 50 लाख आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मॉडल पर आधारित समेकित विकास की व्यापक तैयारी की जा रही है।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
#Chhattisgarh
महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रवास के दौरान राजनांदगांव से महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया।
सुशासन सरकार में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@RajnandgaonDist
#Chhattisgarh
सुशासन तिहार, सरकार आपके द्वार
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं औचक निरीक्षण कर रहे हैं और आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO#SushasanTihar2026
#सुशासन_तिहार_2026
#CGKaSushasanTihar
स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाएं
प्रदेश में बिहान योजना के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और उद्यमिता के जरिए आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। यह पहल उन्हें केवल आय का स्रोत ही नहीं दे रही, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी प्रदान कर रही है।
सुशासन सरकार के सतत प्रयासों से ग्रामीण महिलाएं अब स्थायी आजीविका के विविध अवसर प्राप्त कर रही हैं। समूह आधारित गतिविधियों, कौशल विकास और वित्तीय सहयोग के जरिए वे अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं, जिससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम हो रही है।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@MinistryWCD@KondagaonDist@WCDCgGov@bihan_cg_srlm
#Chhattisgarh #Kondagaon
युवा उत्सव 2026
धमतरी जिले में युवाओं की प्रतिभा को सशक्त मंच देने के उद्देश्य से 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें नवाचार, सृजनशीलता और प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह उत्सव धमतरी में प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का एक जीवंत संगम बनेगा। इस दौरान प्रसिद्ध पत्रकार श्री सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र युवाओं को मार्गदर्शन देगा।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@DhamtariDist@saurabhtop
#YuvaFest2026 #YuvaFest
इमली से अर्जित कर रहीं आय
आत्मनिर्भर बन रहीं सुकमा की महिलाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुकमा में इमली प्रसंस्करण यूनिट स्थापित किया गया है। इस पहल से सुकमा की इमली को वैश्विक मंच और बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।
सुशासन सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। साथ ही आधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता और श्रेष्ठ ब्रांडिंग से विश्व प्रसिद्ध बनेगी "सुकमा की इमली'।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@WCDCgGov@MinistryWCD
#Chhattisgarh #Sukma
बस्तर से बंदरगाह तक सीधी राह, इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण को नई गति दे रही है। इसी क्रम में रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर बस्तर अंचल के लिए विकास की नई संभावनाओं का मार्ग खोल रहा है, जो क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने की दिशा में एक सशक्त पहल है।
लगभग 464 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर ₹16,491 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा है, जिससे जगदलपुर से विशाखापट्टनम की दूरी लगभग आधी हो रही है। बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योग, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं बस्तर के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंच मिल रही है। यह परियोजना बस्तर की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देते हुए क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान कर रही है और समग्र प्रगति का आधार बन रही है।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@BastarDistrict@NHAI_Official
#Chhatttisgarh
बस्तर के अरलमपल्ली की बदलती तस्वीर...
जहां कभी सन्नाटा और डर हावी था, आज वहीं ज़िंदगी फिर से मुस्कुरा रही है। सुकमा का अरलमपल्ली गांव अब विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है सड़क, सुविधा और सुरक्षा के साथ लोगों के जीवन में नए अवसर जुड़ रहे हैं।
बच्चों की हँसी, लोगों की आज़ादी और हर चेहरे पर उम्मीद… यही है बदलते बस्तर की नई तस्वीर, जहां हर दिन बेहतर कल की ओर एक मजबूत कदम है।