आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है।
बहुत कम समय में एक लंबा सफ़र तय किया है हमने। जब पार्टी बनी थी तो हम पर बहुत से सवाल खड़े हुए थे.. क्या हम कुछ कर पाएंगे? ये पार्टी कितने दिन टिकेगी? भला इन लोगों को राजनीति की क्या समझ?
लेकिन हम टिके भी रहे और पूरे देश का दिल भी जीता। हमने दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई, जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा-गुजरात तक हमें भारत के लोगों का विश्वास और प्यार मिला। हमने काम की राजनीति की, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात की। हमें राजनीति बदल नहीं पाई, बल्कि हमने राजनीति को बदल दिया।
अभी बहुत कुछ करना है। देश के लिए बहुत काम करना है। हम न डरेंगे न पीछे हटेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और हमारे समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शहीद भरत तिवारी जी की माँ को न्याय चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं!
इस परिवार की न्याय की लड़ाई में मैं शुरू से साथ हूँ और आगे भी रहूँगा।
हाईकोर्ट की निगरानी में इस मामले की जाँच हो, ठीक उसी तरह जैसे चारा घोटाले के मामले में हुई थी।
तभी दूध का दूध, पानी का पानी होगा।
बिहार में भाजपा का प्रचारक बना जिला प्रशासन ..
पश्चिमी चम्पारण ज़िला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री की मौजूदगी वाली भाजपा की राजनीतिक पदयात्रा का प्रचार करना दिखाता है कि बिहार में प्रशासन निष्पक्ष रहने की बजाय सत्ताधारी दल के प्रचार विभाग की तरह काम कर रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा एक पार्टी के कार्यक्रम का ढोल पीटना बेहद शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ है। प्रशासन का काम कानून-व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखना है, सत्ताधारी दल का प्रचारक बनना नहीं।
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने जितेंद्र सिंह को भेजा मानहानि नोटिस
◆ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा
◆ पाकिस्तानी नेताओं से फंडिंग के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए 3 करोड़ रुपये हर्जाने और सार्वजनिक माफी की मांग
◆ 3 नवंबर को बेंगलुरु में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए कथित आरोपों को लेकर नोटिस भेजा गया
#ashutoshranka | Ashutosh Ranka | #jitendrasingh | Jitendra Singh |
Delimitation Bill: ये निकलकर सामने आया है।
अगले लोकसभा चुनाव में सीटें 543 से 850 होंगी।
426 सीटें बहुमत का आंकड़ा होंगी।
2051 तक यही पैमाना रहेगा।
महिलाओं के लिए 33% सीटें रिजर्व होंगी।
विधानसभा सीटों में भी 50% बढ़ोतरी ( जैसे यूपी की 403 हैं तो 50% बढ़ने पर ये 600 से ज्यादा होंगी।)
ये सब 2011 की जनगणना के हिसाब से करवाया जा रहा है लेकिन अगर यही काम 2026 में नई जनगणना कराने के बाद होता तो और सही रहता।
आखिर सरकार पुरानी जनगणना 2011 के हिसाब से क्यों करना चाहती है?
बिहार की विकास यात्रा में उद्यमिता का एक नया अध्याय जुड़ा!
एक्सिस कैपिटल (Axis Capital) की रिपोर्ट बिहार की बदलती आर्थिक तस्वीर और उद्यमियों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है। वर्ष 2015 से 2026 के बीच बिहार में सक्रिय कंपनियों की संख्या 15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ी है। जून 2026 तक राज्य में सक्रिय कंपनियों की संख्या 58,117 तक पहुंच गई।
यह उपलब्धि बिहार के उद्यमियों के बढ़ते आत्मविश्वास, नए अवसरों के सृजन और प्रदेश में विकसित हो रहे अनुकूल कारोबारी माहौल का परिचायक है। यह गर्व की बात है कि बिहार के युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने ही प्रदेश में नए उद्यम स्थापित कर रहे हैं।
हमारी सरकार का संकल्प है कि बिहार निवेश, नवाचार और उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों।
समृद्ध बिहार, सशक्त बिहार, आत्मनिर्भर बिहार – यही है नए बिहार की पहचान!
बहुत ध्यान से यह वक्तव्य दिलवाया गया है। योगी जी, 91% आरक्षण के लिए आपने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की अवमानना की, सुप्रीम कोर्ट तक गए। आपके यहाँ OBC में मुस्लिम हैं। आपके राज्य में SC/ST के लिए ना जाने कितनी फ्री कोचिंग, हॉस्टल योजनाएँ चल रही हैं।
चुनाव के समय मेरिट भी याद आएगा और UGC पर भी बोलेंगे। योगी जी महीने भर के भीतर यूजीसी पर कहेंगे कि किसी भी बच्चे को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी, सरकार सुनिश्चित करेगी।
पर वह सब एक हसीन झूठ ही होगा।