|| Chartered Accountant || Economist || Entrepreneur || Ex- GE (USA) & CK Birla Group || Dholpur Military School (Georgian) || Spokesperson @Samajwadiparty ||
योगी सरकार में बेरोज़गार, शिक्षक , आंगनवाड़ी, शिक्षामित्र, किसान, युवाओं, पीडीए सबको अपना हक माँगने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है।
“भूखे पेट भजन नहीं होय गोपाला ले तेरी कंठी ले तेरी माला”।
अपना हक़ मांगने वाले “नमूने” और वोट माँगोगे संत का चोला दिखा कर ।
ये भाजपाई परिभाषित धर्म की अफ़ीम देश को भविष्य को बर्बाद कर रही है और भाजपाइयों को आबाद ।|
देश मानता है, भाजपा आक्रांता है।
इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालय तोड़नेवाले कभी अपने लोग नहीं रहे। यूपी की भाजपा सरकार नकारात्मकता का नया इतिहास लिख रही है।
शर्मनाक!
वो सफ़ेद कपड़ा लेकर गये जंतर-मंतर
हम काला कपड़ा लेकर पहुँचे ‘संसद’!
देश के बच्चों, उनके माता-पिता और उनके शुभचिंतकों के साथ-साथ विपक्ष के सांसदों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो अति निंदनीय है। भाजपा का अमृतकाल, उनके दु-शासन के ‘काले’ काल में बदल जाएगा। भाजपा और उनके संगी-साथियों का इतिहास कोयले तक से भी नहीं लिखा जाएगा। भाजपा के शासनकाल को इतिहास जगह ही नहीं देगा, जिससे कि कोई कभी भी पढ़कर उसका दोहराव न करे।
समझौता नहीं; संघर्ष होगा!
सुना है युवाओं के आंदोलन पर भाजपा सरकार ने आनन-फ़ानन में अभी-अभी अचानक कोई ‘प्रेस कांफ्रेंस’ की है।
विभाग किस और मंत्री का, और जवाब किसी और मंत्री का। ये ही तथ्य बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने के लिए किस हद तक अगंभीर है और एक तरह से युवाओं का मज़ाक उड़ा रही है।
युवाओं ने इस तत्वहीन प्रेस कांफ्रेंस को ज़ीरो नंबर देकर फ़ेल करार दिया है।
हे भगवान! बेहद शर्मनाक
दिल्ली पुलिस की शर्मनाक हरकत देखिए एक बहन बेटी युवती के पीछे डंडा मारा गया
शब्दों में बयां तक नहीं किया जा सकता जिस प्रकार का अश्लील अभद्र अमानवीय हरकत भाजपा ने पुलिस के द्वारा कल प्रदर्शनकारी बहन बेटियों पर करवाई
बहन बेटियों के छाती पर, पीछे, यौनांग स्थलों पर हमले किए गए और यह सब कुछ भाजपा सरकार के द्वारा जानबूझकर असॉल्ट करवाया गया
ये बहन बेटियां हमारे आपके सामान्य परिवारों की है, जो पेपर लीक, नीट जैसे तमाम स्वहित के मुद्दों पर आगे आई थी और न्याय मांग रही थी
बहन बेटियों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार भाजपा सरकार की बहन बेटी महिला विरोधी RSS संघी मानसिकता को दर्शाता है
महिलाओं के नाम पर यह भाजपा सिर्फ राजनीति करती है, लेकिन असल में भाजपा का चरित्र महिला विरोधी है और यह वीडियो इसका स्पष्ट प्रमाण है
गांधी जी लड़े थे गोरों से।
समाजवादी लड़ रहे चंदा चोरों से।।
समाजवादी पार्टी के सिपाहियों और उनके मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जेल से नहीं डरा पाओगे।
अरे हम समाजवादी दीवाने हैं सीना ठोककर चल देंगे, ये लाल टोपी हमारे क्रांति की ही पहचान है।
भाजपा सरकार की तानाशाही अब हद से ज्यादा बढ़ गई है और जल्द ही इन्हें हर जगह से उखाड़ फेंका जाएगा।
"यह बच्चे संसद भवन तक इसलिए आए थे क्योंकि वह सरकार को बताना चाहते थे कि आपका सिस्टम बीमार पड़ गया, वह काम नहीं कर रहा है। उन मासूम बच्चों को लाठियां खानी पड़ी, बेटियों के कपड़े फाड़े गए।"
- श्रीमती डिम्पल यादव जी, लोकसभा सांसद
दिल्ली में छात्रों का समर्थन कर रहें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना अति निंदनीय है।
लोकतंत्र की है हत्यारी
भाजपा सरकार अत्याचारी
जब बच्चे तक न उठा सकते आवाज़
तो कैसे कहें कि ये वतन है आज़ाद?
आज भाजपा के कट्टर समर्थक भी शर्मिंदा हैं और पश्चाताप और प्रायश्चित की आग में जल रहे हैं, उनका भी तो परिवार है और परिवार में बच्चे भी हैं, और उन बच्चों का भी वर्तमान और भविष्य है।
अब कोई भाजपा से भविष्य की क्या उम्मीद करे, जब वर्तमान में ही जनता भाजपा से पूरी तरह नाउम्मीद हो गई है।
आज हर उम्र के लाखों लोगों ने बेख़ौफ़ होकर जिस तरह भाजपा के विरोध में एकजुटता दिखाई है, सच तो ये है कि उस जन-आक्रोश को देखकर भाजपाई और उनके संगी-साथी बेहद डर गये हैं। ये वो आम जनता है जिसे सरकार की किसी भी एजेंसी का भय नहीं है।
भाजपा ख़त्म!
सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव जी की धर्मपत्नी सांसद मैनपुरी श्रीमती डिंपल यादव जी दिल्ली में आंदोलनकारी युवाओं के बीच पहुंची और युवाओं के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया तथा भाजपा की दमनकारी नीतियों तथा रवैये का विरोध किया
तमाम अन्य सपा सांसद इस मौके पर श्रीमती डिंपल यादव जी के नेतृत्व में धरना स्थल पर डटे रहे, जिसके कारण दिल्ली पुलिस द्वारा श्रीमती डिंपल यादव जी एवं सांसदों को डिटेन किया गया तथा आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं
समाजवादी पार्टी की मांग है निष्पक्ष चुनाव एवं निष्पक्ष परीक्षा, किसी भी तरीके से बेईमानी ना हो, सच्चे लोकतंत्र की स्थापना हो एवं छात्रों का भविष्य बर्बाद न करे सरकार
आज दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरुद्ध छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया।
समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से छात्रों के साथ है। ये NEET नहीं CHEAT है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 20.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विदेशी लूटेरों की तरह काम कर रही है। विदेशियों ने मंदिर लूटे, विश्वविद्यालय तोड़े, आन्दोलनकारियों को प्रताड़ित किया। आज भाजपा भी वही सब कर रही है। भाजपा सरकार अहंकार में है। अहंकारी होकर कार्य कर रही है।
सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में भारी घोटाला हुआ। नीट पेपर लीक के कारण कई बच्चों की जान चली गयी। जिन बच्चों की जान गयी उनके प्रति सरकार ने एक शब्द नहीं बोला। श्रद्धांजलि तक नहीं दी। अपनी मांगों को लेकर छात्र-नौजवान जंतर-मंतर पर आये हैं। वे चाहते हैं सरकार उनकी बात सुने लेकिन इस सरकार में इतना अहंकार है कि वह कुछ सुनना ही नही चाहती है। भाजपा सरकार छात्रों को प्रताड़ित कर रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे है। पेपर लीक में शामिल लोग भाजपाई है। इस सरकार ने छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने पेपर लीक पर आड़िट रिपोर्ट की पुस्तिका छापी है। उत्तर प्रदेश मंे भाजपा सरकार में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं लेकिन आज तक कोई दोषी नहीं पकड़ा गया। दोषी इसलिए नहीं पकड़े जाते हैं क्योंकि उसमें भाजपाई शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती। युवाओं को नौकरियों में आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा सरकार सरकारी नौकरी नहीं देती, वह आउटसोर्स की भर्ती के जरिए भ्रष्टाचार करती है।
श्री यादव ने कहा कि नीट के बच्चों को न्याय मिलना चाहिए। भाजपा सरकार जो व्यवहार कर रही है, वह अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। भाजपा देश को किस दिशा में ले जा रही है। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दीं। नौकरी दी होती तो नौजवान सड़कों पर क्यों होता?
श्री अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज को दुःखद बताते हुए निंदा की। उन्होंने पार्टी के युवा सांसदों से कहा कि वे जंतर-मंतर पर छात्रों से मिले और बताएं कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चंदा-चोरी-चढ़ावा चोरी करने वाली पार्टी है। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी हुई। भाजपा सरकार में कुछ भी सुरक्षित नहीं है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 20.07.2026
समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के नेतृत्व में छात्रों की आवाज उठा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को गिरफ्तार करने की निंदा की।
समाजवादी पार्टी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद श्रीमती डिंपल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों से मिलने जंतर मंतर गए थे। दिल्ली पुलिस ने सभी सांसदों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले श्रीमती डिम्पल यादव के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांसदों ने नीट छात्रों के समर्थन में संसद भवन तक मार्च किया। सभी सांसदों ने अपने हाथों में पेपर लीक और नीट है या चीट है लिखे पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए मार्च किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया। बाहर बच्चों को पीटा गया। यह कैसी सरकार है जो बच्चों की बात नहीं सुनना चाहती है। उन्होंने सांसदों को हिरासत में लेने निंदा की।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
"युवाओं को बड़े पैमाने पर चोट लगी है, बड़े पैमाने पर घायल हुए हैं, ये सबसे बड़ा फेलियर है। आप नीट की परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं, जो परीक्षा कराई उसमें जो धांधली हुई उसमें सब बीजेपी के लोग शामिल हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी