.@Uppolice@noidapolice@2_noida@DCPCentralNoida@CP_Noida@dgpup कृपया संज्ञान लें और जिम्मेदार के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें:
यह सिर्फ़ @gaursons_india@shobisrakhgbn की लापरवाही नहीं, यह सीधा-सीधा लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के Gaur City Mall में जो नज़ारा देखने को मिला, वो किसी भी बड़े हादसे की चेतावनी है। Escalator पर इस तरह भीड़ खड़ी करना, ओवरलोड करना-क्या मॉल मैनेजमेंट को इतनी बेसिक सेफ्टी की समझ भी नहीं है? अगर वह टूट जाता, तो दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते थे, उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
क्या सिर्फ किसी बॉलीवुड स्टार को बुलाने के चक्कर में लोगों की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया? ऐसे इवेंट्स के लिए क्या Bisrakh Police से परमिशन ली गई थी या नहीं? अगर ली गई थी, तो पुलिस की मौजूदगी में इतनी खतरनाक भीड़ कैसे इकट्ठा होने दी गई? क्या उनका काम सिर्फ तमाशा देखना है?
मॉल मैनेजमेंट और पुलिस प्रशासन दोनों की यह घोर नाकामी है। भीड़ नियंत्रण के कोई इंतजाम नहीं, सेफ्टी प्रोटोकॉल का कोई पालन नहींl
अगर आज कुछ हो जाता, तो जिम्मेदारी से बचने के लिए यही लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते। लेकिन सच्चाई ये है कि यह पूरी तरह से गैर-जिम्मेदार, लापरवाह और खतरनाक आयोजन था।
इस मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए और मॉल मैनेजमेंट के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के घटिया इंतजामों की भेंट न चढ़े।
आज नेफोवा फाउंडेशन की विभिन्न सोसाइटी के निवासियों संग बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना में हो रहे अनावश्यक विलंब और आगामी आंदोलन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री @abhishek_nefowa ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 5 अप्रैल 2026 को सेक्टर-71 के चौराहे पर स्थित अंतिम मेट्रो पिलर को रस्सी से खींचकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक लाने का एक सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्र सरकार से मेट्रो परियोजना को शीघ्र पूरा करने और क्षेत्रवासियों को मेट्रो की सौगात देने की मांग की जाएगी। श्री कुमार ने कहा कि पहले प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 तक सभी मेट्रो परियोजनाओं का शिलान्यास होना था, लेकिन अब इसकी संभावना लगभग समाप्त नजर आ रही है।
बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकमत से सहमति जताई कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के अभाव में ट्रैफिक जाम की समस्या को कभी भी हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मेट्रो परियोजना में हो रहा विलंब पूरी तरह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे हर संभव माध्यम से दबाव बनाते हुए मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। नेफोवा फाउंडेशन का मानना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास और निवासियों की सुविधा के लिए मेट्रो परियोजना अत्यंत आवश्यक है। संगठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस मांग को आगे बढ़ाएगा।
#Metro4GreaterNoidaWest
#KabAayegiMetro
#NEFOWA #Protest4GreaterNoidaWestMetro
28 मार्च 2026 गौतमबुद्ध नगर के लिए एक स्वर्णिम और ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है। इस दिन माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण और पूर्ण होने में बड़ा योगदान जेवर के माननीय विधायक श्री @DhirendraGBN जी का रहा है। उन्होंने किसानों को अपनी जमीन देने के लिए तैयार किया। याद रहे कि यह वह क्षेत्र था, जहाँ एक-एक इंच जमीन के लिए गोलियाँ चलती थीं, पथराव होता था और शासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की शुरुआत में कुछ छिटपुट हिंसक घटनाएँ भी हुई थीं।
विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी ने गाँव-गाँव घूमकर किसानों से व्यक्तिगत संवाद किया, उन्हें समझाया और सहमत किया, ताकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके। उनकी दिन-रात की अथक मेहनत और समर्पण आज रंग लाया है। आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होकर लोकार्पण की प्रतीक्षा कर रहा है।
✈️ #NoidaInternationalAirport #JewarAirport #28March2026 #NarendraModi #DhirendraSingh #UttarPradesh #AirportInauguration #Jewar #Noida
जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को आगे बढ़ाने में माननीय विधायक श्री @DhirendraGBN जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता, किसानों और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर इस बड़ी परियोजना को गति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जब यह परियोजना प्रारंभिक चरण में थी, तब कई स्तरों पर संवाद, विश्वास और सहयोग की आवश्यकता थी। ऐसे समय में श्री @DhirendraGBN जी ने क्षेत्र के हितों को प्राथमिकता देते हुए लोगों की बात शासन तक पहुँचाई और विकास की इस योजना को मजबूत आधार दिलाया।
#JewarAirport #NoidaInternationalAirport #DhirendraSingh #Development #UttarPradesh #Jewar
.@DrSanjivGoenka जी, आपके @npclgrnoida स्टाफ की कार्यशैली देखकर साफ़ लगता है कि ज़मीनी स्तर पर जिम्मेदारी नाम की चीज़ बची ही नहीं है। कल बिजली चोरी की शिकायत दर्ज हुई और आपकी टीम निरीक्षण करने आज पहुँची। कहावत बिल्कुल सही बैठती है — “चोर को खबर पहले, पकड़ने वाले पीछे — फिर सबूत कैसे मिलेंगे?” 🚩
जब तक आपकी टीम सोच-विचार करती रही, तब तक @OfficialGNIDA और @DCPCentralNoida@CP_Noida@noidapolice की टीम मौके पर पहुँचकर कार्रवाई भी कर चुकी थी।
@DrSanjivGoenka जी, @npclgrnoida की ऐसी निकम्मी और सुस्त टीम से व्यवस्था नहीं चलती। सूचना मिलने के बाद भी यदि एक दिन निर्णय लेने में निकल जाए, तो फिर कार्रवाई का क्या अर्थ रह जाता है? कृपया ऐसे कर्मचारियों तथा अधिकारियों को बदलिए जो केवल समय बिताते हैं, काम नहीं करते।
TRAI द्वारा आयोजित भवनों की डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग पर नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार में नेफोवा की ओर से @Dinkar_Pandey@dipankar_18@rahulrajeceiu ने होमबायर्स की आवाज रखी अच्छा इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल कनेक्टिविटी अब लक्ज़री नहीं, बिजली, पानी और मकान जितनी ही जरूरी है।
#NEFOWA की प्रमुख मांगें :
* “Digital OC” अनिवार्य हो, बिना डिजिटल रेटिंग, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट न मिले।
* लिफ्ट, बेसमेंट, फायर एरिया में 100% सिग्नल हो, इसे अनिवार्य रूप से टेस्ट किया जाय।
* TRAI फ्रेमवर्क को नेशनल बिल्डिंग कोड में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाय, रेरा के द्वारा नियंत्रित किया जाए।
* FTTR + न्यूट्रल होस्ट (कम से कम 3 ऑपरेटर हों हर सोसायटी, सेकटर में) - मोनोपोली बंद हो
* फाइबर पोर्टेबिलिटी - बिना तोड़फोड़ ISP बदलने की सुविधा मिले।
* ड्यूल/मल्टी फाइबर हो, जिससे एक जगह से कनेक्टिविटी बाधित होने पर भी नेटवर्क चलता रहे। कम से कम 3 घंटे UPS बैकअप, 50% से ज्यादा नेटवर्क बढ़ाने की फ्यूचर कैपेसिटी के साथ हो।
* डिजिटल न्यूट्रिशन लेबल्स - खरीदारों को पारदर्शी जानकारी मिले।
* बाद में काम करते समय बिल्डर, आईएसपी, प्रोवाईडर के ब्लेम गेम का सर्कल बंद हो। निर्माण से पहले प्लानिंग हो, डिजिटल कनेक्टिविटी प्लान के बिना नक्शे को मंजूरी न मिले।
* हर 8/10 फ्लोर पर टेलीकाॅम रूम हो, उसमें इक्विपमेंट्स लगे (मिडल ईस्ट हाईराइज की तर्ज पर)
अब समय है- ऊंचाई नहीं, कनेक्टिविटी से बिल्डिंग की पहचान तय हो।
#DigitalConnectvityRating4ResidencialComplex #TRAI #NEFOWA #DigitalOC
.@CeoNoida क्या एनएमआरसी ने जानबूझकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की फाइल दबा रखी है?
क्या अब तक उत्तर प्रदेश सरकार से मंज़ूरी मिलने और केंद्र सरकार के पास मामला लंबित होने की बात सिर्फ़ जनता को गुमराह करने का बहाना थी? @OfficialUPMetro
क्या सच्चाई यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को अब तक @noidametrorail एनएमआरसी ने ही अटका कर रखा हुआ है?
आख़िर इस महत्वपूर्ण परियोजना में देरी के लिए ज़िम्मेदार कौन है — और कब तक क्षेत्र की जनता को सिर्फ़ आश्वासन ही मिलता रहेगा? @MoHUA_India@UrbanRail
दो दिन पूर्व सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अतिक्रमण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को घंटों तक जाम में फँसना पड़ रहा था, जिससे उन्हें अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
आज ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके लिए मैं @OfficialGNIDA के CEO Sri N.G Ravi Ji एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-1 में सुपरटेक इकोविलेज-1 से लेकर Ace City तक स्थित 60 मीटर रोड की सर्विस रोड तथा 24 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हो चुकी है।
सड़कों पर ठेलियों एवं अवैध दुकानों का अतिक्रमण इस हद तक बढ़ गया है कि प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों तथा स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर सड़क की पटरी पर मिट्टी भरकर ऊँचे-ऊँचे प्लेटफॉर्म बना दिए गए हैं और उन पर गैर-कानूनी रूप से पक्की दुकानें स्थापित कर ली गई हैं, जो यातायात व्यवस्था के साथ-साथ जनसुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुकी हैं।
@OfficialGNIDA से विनम्र निवेदन है कि कृपया इस अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
साथ ही @DCPCentralNoida से अनुरोध है कि वे @SHObisrakh (बिसरख कोतवाली) को अतिक्रमण हटाने के लिए स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान करें।
अक्सर यह देखा-सुना जाता है कि अवैध दुकानदार किसी न किसी अधिकारी का नाम लेकर अपनी दुकानों को संरक्षण प्राप्त होने का दावा करते हैं, जिससे प्रशासन की छवि भी प्रभावित होती है।
अतः @noidapolice@CP_Noida@dgpup@ChiefSecyUP@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@dmgbnagar@MedhaRoopam@dcptrafficnoida से निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।
गौतमबुद्ध नगर में “आपदा प्रबंधन” आखिर किसकी ज़िम्मेदारी है?
क्या इसकी ज़िम्मेदारी @dmgbnagar की है, या फिर @noidapolice, @fireserviceup / @cfonoida की? या जिले में कार्यरत विभिन्न विकास प्राधिकरणों की भी इसमें बराबर की भूमिका है?
चिंता की बात यह है कि इतने बड़े और संवेदनशील जिले में @SDRF_UP और @NDRFHQ की स्थायी तैनाती तक नहीं है।
तो सवाल उठता है—क्या गौतमबुद्ध नगर वास्तव में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार है?
•जिले में सैकड़ों गगनचुंबी इमारतें हैं, लेकिन उनकी ऊँचाई के अनुरूप हाइड्रोलिक लैडर उपलब्ध नहीं हैं।
•फायर स्टेशन न तो संख्या में पर्याप्त हैं और न ही संसाधनों से लैस।
•हर बड़े हादसे के बाद सिस्टम कुछ समय के लिए जागता ज़रूर है, लेकिन
पिछले हादसों से सबक लेकर भविष्य की चुनौतियों के लिए ठोस तैयारी क्यों नहीं होती?
आपदा प्रबंधन केवल कागज़ों में बनी योजनाओं से नहीं,
पूर्व तैयारी, संसाधनों और जवाबदेही से मजबूत होता है।
क्या अब भी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार किया जाएगा?
इस गंभीर विषय पर शासन–प्रशासन को स्पष्ट और ठोस जवाब देना चाहिएl
.@CP_Noida@DCPCentralNoida@noidapolice@dgpup कुछ दिन पहले ग्रेनो वेस्ट के ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में लिफ्ट में महिला से चेन छीनने का प्रयास हुआ था, जिसका @SHObisrakh@2_noida टीम ने सफल अनावरण करते हुए अपराधी को पकड़ा था। इस मामले में सोसाइटी की सुरक्षा प्रबंधन पर कार्रवाई करने के बदले बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज जी और एसीपी-2 दीक्षा जी को हटाने की कार्रवाई क्यों? मनोज जी और दीक्षा जी तो लगातार बहुत ही बढ़िया कार्य कर रहे हैं। @CP_Noida आपसे निवेदन है कृप्या अपने आदेश पर पुनर्विचार करें 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
जनता की थाली "नेफोवा फाउंडेशन" की सेवा यात्रा अनवरत जारी है। आज भी घने कोहरे और ठिठुरती ठंड के बावजूद नेफोवा फाउंडेशन की “जनता की थाली” मुहिम बिना रुके जरूरतमंद भाई-बहनों तक गर्मागर्म भोजन पहुंचा रही है। पिछले सात वर्षों से निरंतर चल रही यह नेक पहल आज भी उतनी ही ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही है।
आज के मेन्यू में स्वादिष्ट राजमा,सुगंधित बासमती चावल,ताज़ा सलाद और अचार था।
खाना परोसने में शिप्रा गुप्ता जी, विनय पिपलानी जी, पवन चौधरी जी का तथा भोजन सामग्री को बनवाने में अतुल रंजन जी, शशि भूषण जी एवं पुनीत जी का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने ठंड की परवाह न करते हुए पूरे मन से सेवा की। क्योंकि सच्ची सेवा, मौसम या परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती।
हर थाली में सिर्फ भोजन नहीं, अपनापन और सम्मान भी परोसा जा रहा है। यह मुहिम जारी है... और जारी रहेगी 🙏
ग्रेटर नोएडा शहर को Safe City बनाने की ओर एक और कदम आगे बढ़ी @OfficialGNIDA
शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर CCTV कैमरे लगाने और ISTMS योजना लागू करने के लिए GNIDA के निविदा में तीन कंपनियाँ आगे आई हैं। सभी कंपनियाँ एक एक करके डेमो देंगे। डेमो के बाद चयनित एक कंपनी नए साल मे काम शुरू करेगी।
ग्रेटर नोएडा मे CCTV कैमरे लगाने की कई सालों से @nefowaoffice मांग कर रही थी। अंततः यह योजना अब implementation की ओर बढ़ रही है।
@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dgpup@noidapolice@CP_Noida@DCPCentralNoida
RTI के जवाब से साफ है कि सुपरटेक इकोविलेज-1 मे @FDepar2 के आशीष मौर्या के साथ आए विशाल श्रीवास्तव को DR office GZB से अधिकृत नहीं किया गया था। @dmgbnagar@som00in कृप्या आशीष मौर्या द्वारा सोसाइटी मे अनाधिकृत व्यक्तियों को अपने साथ बैठक मे लाने के खिलाफ उचित कार्यवाई करें।