03 जून 2026 को मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सारा (स्प्रिंग एंड रिवर रिज्यूविनेशन अथॉरिटी) द्वारा जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण के जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के सभी संकटमय धारा, नौला, गदेरा एवं नदियों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधा संपन्न बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर संचालित एसटीईएमआई प्रोग्राम तीर्थयात्रियों के लिए जीवनदाता साबित हो रहा है।
संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने किए श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन, मास्टर प्लान कार्यों की सराहना की
माननीय अध्यक्ष बृज लाल, कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय से संबंधित विभागीय संसदीय स्थायी समिति, सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
दिनांक 28 अप्रैल 2026 को चमोली जिला सहकारी बैंक लि० गोपेश्वर की विशेष सामान्य निकाय बैठक का आयोजन प्रगति बैंक्वेट हॉल, गोपेश्वर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता बैंक प्रशासक/मुख्य विकास अधिकारी चमोली डा० श्री अभिषेक त्रिपाठी द्वारा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गंगा और उसकी सहायक नदियों में स्वच्छता को बनाए रखने को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
जोशीमठ तपोवान के सुभाई गाँव में तुलसी माता ग्राम संगठन के पाँच स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2 हेक्टेयर भूमि पर CBO स्तर पर ऐरोमेटिक प्लांट (वन तुलसी) के साथ-साथ एप्पल और कीवी के पौधारोपण की योजना पर चर्चा की गई।
विकासखंड जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेरग में पांडव समूह द्वारा संचालित सीबीओ स्तर के एंटरप्राइजेज के तहत स्थापित फूल उत्पादन एवं प्रोसेसिंग यूनिट (धूपबत्ती निर्माण), गुलाब जल निर्माण यूनिट का निरीक्षण किया गया।
#REAP
ग्रामोत्थान परियोजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार।
District Magistrate Chamoli
Ministry of Rural Development, Government of India
REAP Uttarakhand