@HarishKumar4112@Uppolice@INCUttarPradesh@ndtv ऐसी घटनाएं रोज बढ़ रही है। पीड़ित की पीड़ा पुलिस नही सुनेगी तो कौन सुनेगा यह बहुत गलत है इस पर @UPGovt को कोई कार्यवाही करनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath जी ऐसे पुलिस कर्मचारियों को पुनः जनता सेवा के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है। किसी पर फालतू में केस लगाना ठीक नही।
पीड़ित संतोष उर्फ़ राहुल ने कवि नगर थाना ghaziabad मे अपने साथ हुई धोखाधड़ी के लिए प्रार्थना पत्र दिया!
जाँच अधिकारी शास्त्री नगर चौकी कप्तान सिंह द्वारा पीड़ित को चौकी बुलाया और धारा 151 मे चालान कर जेल भेज दिया,
SHO साहब को शिकायत करने पर पूर्व प्रार्थना पत्र की विवेचना SSI भूपेंद्र सिंह को दे दी,
साहब जबरन जेल भेजनें के लिए कारवाही कैसे होंगी
योगी जी की फौज कर रही है मौज
@Uppolice@myogiadityanath
@khuchrep यह हाल है सरकारी अस्पताल सफदरजंग अस्पताल की पार्किंग की पर्ची है गरीब आदमी इलाज करवाये या अपने वाहन के लिए 25 घंटे के 250 रु लिए गए है ये नकली पर्ची नही है इसका भुगतान upi द्वारा किया गया है। @gupta_rekha जी ऐसी उम्मीद नही थी आपकी दिल्ली का ये हाल होगा इससे अच्छा हमारा@UPCMOffice
मैं पिछले 6 महीने से नकली पनीर , घी, मिठाइयां , पॉम ऑयल, जहरीली सब्जियां, मिलावटी मसाले, डिटर्जेंट वाला दूध, महंगी दवाइयां और सरकारी अस्पतालों की जर्जर हालत के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं।
मैं सिर्फ अपने लिए नहीं बोल रहा,
मैं उन करोड़ों लोगों के लिए बोल रहा हूं
जिनकी थाली में जहर परोसा जा रहा है,
जिनकी जेब इलाज के नाम पर लूटी जा रही है,
और जिनकी जिंदगी सिस्टम की लापरवाही के भरोसे छोड़ दी गई है।
लेकिन बदले में मुझे क्या मिला?
लगातार reports, account suspend कराने की कोशिश, और सच बोलने की सजा।
तो मैं देश से पूछना चाहता हूं कि
क्या जहर के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है?
क्या मिलावट, लूट और लापरवाही के खिलाफ बोलना गुनाह है?
अगर यही अपराध है, तो हां ... मैं यह अपराध हर रोज करूंगा।
क्योंकि यह लड़ाई किसी एक account की नहीं है ,
यह लड़ाई देश के हर परिवार की सेहत की है,
हर बच्चे की सुरक्षा की है ,
और उस भारत की है जहां लोगों को खाना, दवा और इलाज के नाम पर जहर न दिया जाए।
मेरा account suspend हो जाए ,
मेरी आवाज दबाने की कोशिश हो जाए ,
फिर भी मैं रुकूंगा नहीं।
क्योंकि देशभक्ति सिर्फ झंडा लगाने से नहीं होती ,
देशभक्ति तब होती है जब आप अपने देशवासियों की जिंदगी बचाने के लिए सिस्टम से टकराने का साहस रखते हैं।
@ashutiwarbjpknj@News18UP@AKSharmaOffice सबसे बेकार मीटर है आम जनता को प्यार से लूटना इसी को कहते है अडानी और अंबानी के मीटर लगाए हुए है और सुनवाई कोई है नही। पिछले 2 महीने से परेशान हूँ। @UPPCLLKO