गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मदनगीर मंडल स्थित शिव शक्ति मार्केट के प्राचीन शिव शक्ति मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित प्रसाद भंडारे में सहभागी होकर सेवा एवं सहयोग का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महादेव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक बधाई!
यह पावन मास आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मदनगीर मंडल के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ कृष्ण मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी पावन प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीपोत्सव मनाना हुआ।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव है। आइए, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लें।
#WorldNatureConservationDay
आगामी डूसू (DUSU) छात्रसंघ चुनाव के मद्देनज़र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ऊर्जावान युवा नेता एवं समाजसेवी श्री पीयूष महामना जी के समर्थन में अंबेडकर नगर विधानसभा के सर्वसमाज ने एकजुट होकर अपना विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।
#abvp
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी हेतु “पावन माटी कलश” प्रस्थान कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने सम्मानित साथियों के साथ सम्मिलित होना हुआ
संकल्प से साकार हो रहा आत्मनिर्भर भारत!
एक समय था जब भारत के बदलने पर सवाल उठाए जाते थे, आज नया भारत अपने हर संकल्प को सिद्धि में बदल रहा है। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, UPI की वैश्विक पहचान, विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे और घर-घर तक पहुंचती आधुनिक सुविधाएं विकसित भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं।
यह केवल विकास की यात्रा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरक गाथा है।
राष्ट्र, समाज और छात्र हित के लिए निरंतर समर्पित विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं का यह सशक्त अभियान निरंतर नई चेतना, ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता रहे। उज्ज्वल भारत के निर्माण में @ABVPVoice का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहे।
#ABVPFoundationDay #RameshBidhuri
पुष्पांजलि फार्म, द्वारका लिंक रोड (नई दिल्ली) में मेरे मित्र एडवोकेट ब्रह्मपाल मेहल जी के सुपुत्र वैभव के लगन सगाई समारोह में सम्मिलित होकर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वैभव के जीवन में सदैव सुख, समृद्धि, सफलता एवं आनंद का वास रहे। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय भेंट कर प्रसन्नता हुई।
#NewDelhi #RameshBidhuri
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देश के रक्षामंत्री माननीय श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प देश को और अधिक सशक्त एवं सुरक्षित बनाने में निरंतर प्रेरणा देता रहे।
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, values भी हैं और commitment भी है।
इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर परंपरा अच्छे से define करती है।
यहां सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है- Waka.
वाका (Waka) सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है, ये हमारी shared journey का प्रतीक है, और आज भारत-न्यूजीलैंड की यही Waka एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
वैश्विक चुनौतियों के बीच आज भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है... वो अभूतपूर्व है।
मैं आज आपके सामने देश की उपलब्धियों का, भारत के सामर्थ्य का एक गुलदस्ता प्रस्तुत करूंगा।
- भारत आज दुनिया का fastest growing major economy है
- भारत, दुनिया का सबसे बड़ा vaccine producer है
- भारत मोबाइल data consumption में दुनिया के अग्रणी देशों में है
- भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile manufacturer है
- भारत, दुनिया का सबसे बड़ा milk producer है
- भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा fish producer है
- भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो-मोबाइल मार्केट है
- भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा startup ecosystem बन चुका है
भारत बहुत जल्द दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा renewable energy producer बनने जा रहा है।
आज का भारत, दुनिया को विकास के नए मॉडल भी दे रहा है। आज भारत में UPI के माध्यम से हर महीने अरबों डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। Drone technology और space economy में भी भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
श्री खाटू श्याम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, गढ़ी में श्री ओंकारेश्वर नर्मदा अखंड शिवलिंग की स्थापना के पावन अवसर पर फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस शुभ अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर समस्त देशवासियों की सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की उन्नति एवं लोककल्याण की प्रार्थना की।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
सिर्फ 80 सेकंड में जानिए, कैसे बदली है नए भारत की तस्वीर!
अर्थव्यवस्था से लेकर प्रोडक्शन तक... हर क्षेत्र में नए भारत की नई उड़ान, हर भारतीय को गर्व से भर देगा।✈️🇮🇳
संकट से सामर्थ्य तक: आत्मनिर्भर भारत की कहानी! 🇮🇳
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। हालिया पश्चिम एशिया संकट और Strait of Hormuz से जुड़े जोखिमों के बावजूद देश की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई। समय पर रणनीति, प्रभावी कूटनीति और बेहतर संसाधन प्रबंधन ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा।
यही है आत्मनिर्भर, सक्षम और दूरदर्शी भारत की पहचान। 🇮🇳
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह 'रज्जू भैया' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।
राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श, विचार और राष्ट्रभक्ति की भावना सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी।
#RajjuBhaiya #RameshBidhuri
इंग्लैंड को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहले अंतरराष्ट्रीय महिला टेस्ट मैच में पराजित कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है।
यह जीत केवल एक मैच की विजय नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के निरंतर बढ़ते सामर्थ्य, आत्मविश्वास और विश्व पटल पर उसके स्वर्णिम भविष्य का प्रतीक है।
पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। जय हिंद!
#TeamIndia #RameshBidhuri
बायो डायवर्सिटी पार्क, तुगलकाबाद गांव एवं M.P. ग्रीन एरिया, तेखंड (कालकाजी) में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में चल रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।
यह अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प है। आइए, हम सभी इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर धरती माँ के संरक्षण में अपना योगदान दें।
#एक_पेड़_मां_के_नाम #RameshBidhuri
सनातन धर्म दुर्गा मंदिर, श्रीनिवासपुरी में आस्था, भक्ति और उत्साह के महापर्व भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
प्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि वे समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं वैभव का संचार करें तथा हम सभी पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।
जय जगन्नाथ!
#JaiJagannath #RameshBidhuri