पंचशील ग्रीन-2 में गंभीर सड़क हादसा:
आज सुबह पंचशील ग्रीन-2 में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही महिला कथित तौर पर मोबाइल फोन देख रही थी और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि गेट से निकलते समय महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। गनीमत रही कि सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिससे कार पहले स्कूटी से टकराई और उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। इसके बावजूद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और सड़क पर मौजूद करीब 8–10 बच्चों तथा कुछ अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद महिला अपनी कार लेकर घटनास्थल से चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
@CP_Noida@DCPCentralNoida@2_noida@SHObisrakh
70+ सोसाइटियां | 8 लाख+ आबादी | लेकिन एक भी सरकारी स्टेडियम नहीं!
ग्रेटर नोएडा वेस्ट आज लाखों लोगों का घर है, लेकिन यहां के बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक भी सरकारी स्पोर्ट्स स्टेडियम उपलब्ध नहीं है।
बच्चे आज भी सड़कों और खाली मैदानों में खेलने को मजबूर हैं।🏃 हजारों युवा रनर्स और खिलाड़ी बिना रनिंग ट्रैक व खेल सुविधाओं के अभ्यास कर रहे हैं।🚶 वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित वॉकिंग ट्रैक, योग और फिटनेस के लिए समुचित स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है।
एक आधुनिक सरकारी स्टेडियम केवल खेल का मैदान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, प्रतिभाओं के विकास और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का मजबूत आधार है।
अस्पताल, स्कूल और मेट्रो के साथ अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट को एक विश्वस्तरीय सरकारी स्टेडियम भी मिलना चाहिए।
बच्चों को सिर्फ मकान नहीं, मैदान भी चाहिए।अब समय है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को उसका अधिकार मिले। 🇮🇳
#GreaterNoidaWest #GovernmentStadium #SportsForAll #YouthDevelopment #HealthyCity #PlaygroundForEveryChild
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का विकास आखिर कब होगा?
जब तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट का परिसीमन (Delimitation) कर इसे अलग विधानसभा क्षेत्र नहीं बनाया जाएगा, तब तक इस क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं दिखता।
यहाँ के लोगों को शुरुआत से ही अपनी हर बुनियादी ज़रूरत के लिए संघर्ष करना पड़ा हैl
घरों का कब्ज़ा और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष,
सिटी बस सेवा के लिए संघर्ष, श्मशान घाट के लिए संघर्ष
और आज अस्पताल, स्टेडियम तथा मेट्रो जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
आख़िर ऐसा क्यों है कि पूरे ज़िले में सबसे अधिक उपेक्षा यदि किसी क्षेत्र की होती है, तो वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट है?
यहाँ लाखों लोग रहते हैं, लगातार आबादी बढ़ रही है, फिर भी सुविधाओं के मामले में यह क्षेत्र हमेशा पीछे क्यों रखा जाता है?
क्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिकों को हर अधिकार के लिए सड़क पर उतरकर ही लड़ना पड़ेगा? जब तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट का परिसीमन कर इसे अलग विधानसभा नहीं बनाया जाएगा, तब तक इस क्षेत्र की आवाज़ हमेशा बंटी रहेगीl
गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद @dr_maheshsharma जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं 💐
जैसे आपने नोएडा की धरती को विकास की नई ऊँचाइयों से सजाया है, उसी प्रकार आपके जीवन की हर यात्रा को एक नई ऊँचाई मिले।
ईश्वर आपको स्वस्थ, दीर्घायु और सफलता के नए सोपान प्रदान करें।
.@aksharmaBharat@AKSharmaOffice@EMofficeUP ऊर्जा मंत्री जी, कृप्या मामले का सज्ञान लेते हुए @npclgrnoida के VP सुधीर त्यागी और कंपनी के अन्य अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाई करने की कृपा करें। @myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPPCLLKO@rpsggroup@DrSanjivGoenka@OfficialGNIDA@dmgbnagar@Mihirlawyer@dipankar_18
NPCL अधिकारियों के मनमानी और बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती के खिलाफ आम्रपाली गोल्फ होम्स मार्केट के दुकानदारों ने NPCL के टेकज़ोन-4 स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बिना सूचना के दुकानों की बिजली काटे जाने पर अपना गहरा रोष व्यक्त किया।
दुकानदारों के मुताबिक मामले में NPCL के VP सुधीर त्यागी की घोर लापरवाही सामने निकल कर आयी है। दुकानदारों ने नवंबर 2024 में ही मल्टी-पॉइंट कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक NPCL ने मल्टी-पॉइंट कनेक्शन नहीं दिया है। अगर NPCL के VP सुधीर त्यागी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मल्टी-पॉइंट कनेक्शन दे दिया होता तो सभी दुकानों की सामूहिक बिजली कटौती की नौबत ही नहीं आती।
दिनांक 04-08-2025 को @MoHUA_India के Central Advisory Council की बैठक केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में रियल एस्टेट से जुड़े देश के दिग्गज अफसर और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में नेफोवा @nefowaoffice के वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लिया और घर खरीदारों द्वारा सामना किए जा रहे विभिन्न मुसीबतों खास कर Legacy Stalled Projects और दिवालिया प्रकरण में अटकी परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया।
बैठक के दौरान नेफोवा सदस्यों @dipankar_18@Dinkar_Pandey से घर ख़रीदारों की पीड़ा सुनकर मा० मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने मजबूती के साथ कहा - "मैं सभी घर खरीदार के साथ हूँ। उनकी दिक्कत मेरी अपनी दिक्कत है। सरकार पूरी तरह से साथ है और समाधान के लिए हम हर कदम उठाएँगे।"
नेफोवा ने बैठक में निम्नलिखित मुद्दों को मंत्री जी के समक्ष रखा:
1. रेरा द्वारा प्रोजेक्ट ऑडिट
2. फण्ड डायवर्जन रोकने के लिए एस्क्रो एकाउंट की सख्त मानिटरिंग
3. रियल एस्टेट के लिए अलग आईबीसी कोड
4. दिवालिया हुए कपनी के सभी प्रोजेक्ट के लिए अलग आईआरपी
5. दिवालिया हो चुकी कंपनियों की Sister Concern और सब्सिडियरी के खिलाफ भी कार्रवाई
6. पूर्व गठित अमिताभ कांत कमिटी का सख्ती से पालन जिससे की फ्लैटों की अटकी हुई रजिस्ट्री शुरू हो
7. कंपनी के दिवालिया होने पर रेरा के धारा-7 और 8 के तहत स्थानीय प्राधिकरण द्वारा परियोजना पूर्ण कराना
8. केंद्र सरकार के SWAMIH योजना अंतर्गत legacy stalled projects को आसानी से फंड उपलब्ध कराना
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आज केंद्रीय सलाहकार परिषद (Central Advisory Council) की पाँचवी मीटिंग आयोजित की गई। इस अहम बैठक की अगुवाई खुद केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी ने की, जिसमें देशभर से जुड़े रियल एस्टेट से जुड़े दिग्गज अफसर और प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में रेरा (RERA) के ज़रिए रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने, पुरानी अटकी पड़ी परियोजनाओं की स्थिति और घर खरीदारों की शिकायतों पर खास फोकस रहा।
सेंट्रल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य के तौर पर घर खरीदारों की संस्था नेफ़ोवा की तरफ से श्री @dipankar_18 और श्री @Dinkar_Pandey ने आज की बैठक में हिस्सा लिया और घर खरीदारों की दिक्कतों को मजबूती से सामने रखा।
बैठक में नेफ़ोवा के सदस्यों की बात को सुनकर माननीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ़ कहा: "मैं हर घर खरीदार के साथ हूँ। उनकी दिक्कत मेरी अपनी दिक्कत है। सरकार पूरी तरह से साथ है और समाधान के लिए हम हर कदम उठाएँगे।"
बैठक में जिन अहम मुद्दे पर चर्चा हुई वह इस प्रकार हैं:
1. रेरा द्वारा प्रोजेक्ट ऑडिट
एस्क्रो एकाउंट की सख्त मानिटरिंग
दिवालिया हो चुकी कंपनियों की सब्सिडियरी के खिलाफ भी कार्रवाई
2. हर प्रोजेक्ट के लिए एडमिनिस्ट्रेटर: हर प्रोजेक्ट का अलग आई आर पी
3. 25% पैसा जमा न करने वाले डेवलपर के खिलाफ कार्रवाई
4. फंड डायवर्जन रोकने के उपाय
5. रियल एस्टेट के लिए आई बी सी कोड
6. रेरा के नियम कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सही से लागू हो रहे हैं, इस पर प्रजेंटेशन दिया गया,खासतौर से नागालैंड में रेरा लागू होने की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
7. पुरानी अधूरी/अटकी प्रोजेक्ट्स पर बनी समिति की सिफारिशों पर अब तक क्या कदम उठे हैं, उस पर रिपोर्ट रखी गई।
8. जनता की शिकायतों के समाधान को कैसे और तेज और असरदार बनाया जाए, उस पर चर्चा हुई।
9. डेवलपर्स एसोसिएशनों को किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उस पर उनकी बात सुनी गई।
10. रेरा को और सशक्त और मजबूत बनाने के लिए नये कदमों का प्रस्ताव भी रखा
बैठक के बाद यूनिफाइड रेरा पोर्टल को भी मंत्री जी ने लॉन्च किया। ये पोर्टल पूरे देश के रियल एस्टेट डेटा को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद करेगा।।
ग्रेनो वेस्ट मे खुलेगा उपनिबंधन कार्यालय। ग्रेनो वेस्ट के सभी फ्लैट ख़रीदारों के लिए यह बहुत राहत भरी खबर है। अब घर ख़रीदारों को अपने फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने 12-15KM दूर नहीं जाना पड़ेगा। @dmgbnagar@MoHUA_India@UPRERAofficial@OfficialGNIDA
.@IBBIlive@FinMinIndia@MCA21India@nsitharaman@nsitharamanoffc Kindly take corrective action against #NCLT appointed #IRP Hitesh Goel for @Supertechltd or else @nefowaoffice will be forced to stage demonstration on IBBI office. Kindly initiate IT/ED/CBI enquiry against Hitesh Goel as realestate market is buzzing with news of Hitesh Goel buying a flat in DLF Camellias, Gurgaon worth 40+ Cr.
Ecovillage-1 Residents are being forced to fetch water in buckets giving feel of slums. Earlier residents were forced with POWERLESS day and night for continuous 30 long Hours. People stuck in Lift for 15-20 min. 15 vehicles badly damaged due to basement flooding. Society's main entrance gate was closed.
#IRP Hitesh Goel was appointed for benefit of homebuyers but seems he is only interested in his own personal profit. He is not taking any corrective step against GRAVITY despite of numerous complaints on daily basis. Resident's have started accusing Hitesh Goel of CORRUPTION and COLLUSION with maintenance agency GRAVITY.
गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी बनीं IAS @MedhaRoopam जी। आपको हार्दिक शुभकमनाएं एवं बधाइयाँ 💐💐
गौतमबुद्ध नगर में आपका फिर से स्वागत है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ के रूप में आपने बहुत बेहतरीन काम किया था। अब पूरे जिले की कमान आपके हाथों में है। फ्लैट ख़रीदारों की समस्या, किसानों की समस्या, प्रदूषण की समस्या, अभिभावकों की समस्या समेत कई ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु जिले के निवासियों को आपसे अपेक्षा रहेगी। @nefowaoffice
15 साल पहले फ्लैट खरीदने वालों को मेट्रो का वादा दिया गया, लेकिन आज 5-10 लाख की आबादी वाला यह क्षेत्र बिना मेट्रो, बिना सरकारी बस या फीडर बस के तरस रहा है।
निवासी निजी ऑटो और टैक्सी पर मजबूर, और NMRC का सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन व बोड़ाकी रूट का सर्वे जुलाई 2025 तक मंजूरी का इंतजार कर रहा है। क्या यह "सौतेला व्यवहार" नहीं?
आखिर समस्याओं का समाधान कब?
#मेट्रोकासपना #NBTसंवाद #निवासियोंकीआवाज #Metro4GrenoWest