Journalist with @samachar wale / Ex- IndiaNews,Nation First, Nedrick News | Writer |TheatreArtist | Alig | Retweets, Likes & Links are not an Endorsement |
आज शाम आज़म ख़ान डासना जेल से बाहर आए।
तस्वीरें देखीं तो सबसे पहले उनकी चाल पर नज़र गई। 78 साल का आदमी धीरे-धीरे चल रहा था। बाहर अब्दुल्ला खड़े थे, जिन्हें उसी पैन कार्ड केस में बाप के साथ सज़ा हुई थी। दोनों मिले, और मुझे नहीं पता उस वक़्त दोनों के मन में ख़ुशी ज़्यादा थी या ये डर कि अब अगला काग़ज़ कौन-सा आएगा।
डर बेवजह भी नहीं है। अठारह दिन पहले, 31 अक्टूबर को, रामपुर जेल से रिहाई का परवाना आया था। फाटक खुला तो बाहर ED खड़ी थी। आदमी ने जेल के बाहर ठीक से साँस भी नहीं ली होगी कि उसे फिर गाड़ी में बैठा दिया गया। अब उसी गिरफ़्तारी पर हाईकोर्ट कह रहा है कि गिरफ़्तारी की वजह तक लिखकर नहीं दी गई थी, और संविधान के अनुच्छेद 22 का पालन ठीक से नहीं हुआ। ED फिर भी सुप्रीम कोर्ट गई कि ज़मानत रोकी जाए। CJI ने कहा, आसमान नहीं गिर जाएगा।
ठीक कहा। आसमान कभी नहीं गिरता। गिरती है तो किसी की उम्र, थोड़ी-थोड़ी करके, एक तारीख़ से दूसरी तारीख़ तक।
आज़म ख़ान को आप पसंद करें या न करें, ये हिसाब एक बार ख़ुद लगाइए। 2020 में सीतापुर जेल गए और 27 महीने बाद निकले। तब ज़मानत में इतनी देरी हुई कि सुप्रीम कोर्ट को इसे न्याय का मज़ाक कहना पड़ा। 2022 का चुनाव जेल में रहते हुए लड़ा। 2023 में फिर अंदर गए और 2025 में बाहर आए। दो महीने भी नहीं बीते थे कि पैन कार्ड केस में सात साल की सज़ा हो गई। इस अक्टूबर में ज़मानत मिली, उसी दिन फिर हिरासत हुई, और आज फिर रिहाई।
उनके लिए जेल का दरवाज़ा अब दरवाज़ा कम और चक्की ज़्यादा लगता है। घूमता रहता है और पीसता रहता है। इसे ज़ुल्म न कहें तो क्या कहें, मुझे सच में नहीं पता।
सौ से ऊपर मुक़दमे हैं। बकरी चोरी, भैंस चोरी, किताब चोरी। जिस आदमी ने रामपुर में पूरी यूनिवर्सिटी खड़ी कर दी, उस पर किताब चुराने का केस है। पहले हँसी आती है, फिर उस हँसी पर शर्म आती है।
रामपुर का क़िस्सा तो और भी अजीब है। 2022 में हेट स्पीच के एक केस में तीन साल की सज़ा हुई, विधायकी चली गई, उपचुनाव हुआ और रामपुर में पहली बार कमल खिल गया। बाद में आज़म उसी केस में बरी हो गए।
अब आप बताइए, बरी होने का काग़ज़ लेकर वो किस दफ़्तर में जाएँ कि भाई, मेरी सीट लौटा दो? अदालत की घड़ी धीरे चलती है और चुनाव की घड़ी तेज़। खेल हमेशा उसके हाथ में रहता है जिसके पास कैलेंडर होता है।
अब 2027 सामने है, और आज़म बाहर तो हैं पर पूरी तरह नहीं। ज़मानत अंतरिम है, 10 दिसंबर को फिर सुनवाई है, और ED सुप्रीम कोर्ट में खड़ी है। चुनाव से ठीक पहले एक ऐसा आदमी, जिसके सिर पर हर हफ़्ते कोई नई तारीख़ लटकी रहती है।
सपा कह रही है कि सरकार बनी तो झूठे मुक़दमे वापस होंगे। भाजपा कह रही है कि क़ानून अपना काम कर रहा है। दोनों अपनी-अपनी राजनीति कर रहे हैं, इसमें नया कुछ नहीं। मेरी फ़िक्र कुछ और है। जिस चौखट पर आज़म के हाथ में रिहाई और गिरफ़्तारी एक साथ थमा दी गई, वहाँ कल कोई और भी खड़ा हो सकता है। कोई दूसरा नेता, कोई पत्रकार, या कोई ऐसा आम आदमी जिसकी गिरफ़्तारी की ख़बर तक नहीं छपेगी।
पिछली बार सीतापुर से निकलते वक़्त आज़म ने मीर का शेर पढ़ा था: "पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है।"इसकी दूसरी लाइन है: "जाने न जाने गुल ही न जाने, बाग़ तो सारा जाने है।"
बाग़ सब देख रहा है। 2027 में बाग़ बोलेगा भी।
बाक़ी, अदालत अपनी तारीख़ देगी और जनता अपनी।
"अगर मुझे पता होता यूनिवर्सिटी बनाने पर जेल हो सकती हैं तो मैं रिक्शा चला लेता अपनी औलाद से बीड़ियां बनवा लेता, क्योंकि आज़ादी सबको पसंद हैं मैं अपने M. Tech बेटे को 5 साल तन्हाई में लेकर रहा हूँ।"
आज़म ख़ान ने आज अपना दर्द बयां किया हैं।
मध्य प्रदेश के सिवनी में, पुलिस एक होटल पहुंची और वहां एक बालिग जोड़ा मिला। उन्होंने बताया कि वे एक ही जाति के हैं और शादी करना चाहते हैं।
जब महिला ने अपना फोन अनलॉक करने और अपने परिवार को फोन करने से मना कर दिया, तो कथित तौर पर एडिशनल SP को यह कहते हुए सुना गया, “इस लड़के के पास कुछ गांजा रख दो”!
SP साहब को कौन अधिकार दिया उसके अधिकारों का हनन करने का???
चंद्रशेखर आजाद गूगल करिये।
आपको 1920 के दशक मे शहीद हुए HSRA के चंद्रशेखर आजाद कम मिलेंगे। आपको ज्यादातर नगीना के सांसद, चंद्रशेखर आजाद - तस्वीर दिखेगी।
•••
सहारनपुर के अपने गांव घडकौली मे - द ग्रेट चमार विलेज़ - का बोर्ड लगाकर वे पहले पहल चर्चा मे आये। जिले के एक गांव मे संत रविदास की मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद, तब हिंसक जातिगत संघर्ष मे बदल गया था।
यह बोर्ड, उनके समाज के आत्मबल का चिन्ह बना। भीम आर्मी वे दो साल पहले बना चुके थे। उसे ट्रेक्शन मिला। आंदोलन, संघर्ष - चंद्रशेखर पर NSA लगा, जेल गए।
लौटे, तो हीरो बन चुके थे।
••••
लॉ का स्टूडेंट, जिसे उसके पिता जज बनाना चाहते थे, दलित युवाओं का आक्रामक नेता बन गया। खूब रैलियां कीं, पुलिस प्रशासन पर जातिगत पक्षपात का आरोप लगाया। जय भीम का जो नारा, बसपा के अस्त होते सूर्य के साथ डूबने लगा था - उन्होंने थाम लिया।
फिर 2020 में आजाद समाज पार्टी बनाई। 22 मे यूपी चुनाव चुनाव लड़ा।सफलता नहीं मिली।
•••
लेकिन पहचान बनती गई। देश में कहीं भी कोई प्रमुख घटना हो, चंद्रशेखर आजाद मौजूद होते। CAA के खिलाफ आंदोलन हो, या हाथरस मामला, यह हालिया पेपर लीक आंदोलन - संविधान की प्रति लिए, बाबा साहब की फोटो लिए, चंद्रशेखर आजाद वहां खड़े होते।
अपने मूंछ उमेठते , दबंग अंदाज, और अक्खड़ता से कैमरे की लेंस की ओर घूरते हुए। सोशल मीडिया, तस्वीर, रील की राजनीति वे खूब समझते हैं।
मुझे उसका रंगों का चयन..
अंदाज और एंगल पसंद आता है।
•••
सो नगीना की सीट पर, संसद के बतौर उनकी जीत ने खुशी दी। साबित हुआ कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक हिस्से में उनका व्यक्तिगत प्रभाव है, खासकर युवा दलित मतदाताओं में।
चंद्रशेखर महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं।
2022 के चुनाव में भी उनसे गठबंधन की कई दलों ने कोशिश की। लेकिन उनकी मांग संभवत जितनी बड़ी थी, उसे पूरा करना संभव न रहा हो। नगीना की जीत ने उनकी राजनीतिक अभिलाषा औऱ बढ़ा दी । अब वे मुख्यमंत्री कैंडिडेट के रूप में, अपनी ताल ठोक रहे हैं।
•••
वे ओवैसी की AIMIM के साथ वे 2027 मे उत्तर प्रदेश लड़ेंगे। एक सेल्फ मेड पॉलिटिशियन के रूप में उनकी यह यात्रा आकर्षित करती है। किसी और दौर में यह तारीफ के काबिल होता।
मगर देश असाधारण परिस्थितियों से गुजर रहा है। उस छद्म तानाशाही के चंगुल से- जो अपने वास्तविकता दिन पर दिन जाहिर करती जा रही है- से निकलने का निर्णायक संघर्ष कर रहा है। वहाँ संविधान की किताब पकड़े रावण, कल तक उस संघर्ष के नायक नजर आते थे।
पर आज उनकी केतली,
चाय वाले के हाथ लग चुकी है।
•••
वह पतंग, जिसकी डोर चाय वाले के हाथ है, उसके साथ साथ उड़ने की कोशिश, उनका राजनीतिक महत्व जरूर बढ़ाएगी, मगर आने वाले करियर में, नीले मफलर पर काला धब्बा, सदा के लिए चिपका जाएगी।
पहले दिन से जिसका फोकस दलित मुद्दों, पुलिस अत्याचार और उसके पीछे खड़ी सरकार की आलोचना पर था। अब उसी को जीवनदान देने की उलटबांसी, वे कर गए हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड सहित यूपी की 30-35 सीटों पर, जहां मुस्लिम और दलित आबादी निर्णायक है, यह गठबंधन विपक्ष के लिए चुनौती बनेगा।
•••
3-4% मत काट लेना ही, वे 35-40 सीट के नतीजे बदल देगा। उनके जीवन भर के संघर्ष का लाभ भाजपा को मिले, यह टेंडर चंद्रशेखर रावण उठा लिया है।
साधारण भाषा मे इसे बिक जाना कहते हैं।
हम जैसे लोग, जो के संघर्ष को सम्मान की दृष्टि से देखते थे, ठगे जा चुके हैं। शायद इसका संकेत हमें 2020 में ही उठा लेना था। जब आजाद समाज पार्टी ने अपना चुनाव चिन्ह चुना था।
•••
उनके कदम से उदास लोगो को महान प्रेम चोपड़ा का वह डायलॉग याद करना चाहिए "गाय पूछ उठाएगी तो गोबर ही करेगी"।
तो केतली जब जब ऊंचा उठेगी, टेढ़ा होकर.. चाय की प्याली ही भरेगी।चंद्रशेखर रावण को शुभकामनाएं।
आशा है उन्होंने सस्ता सौदा नहीं किया होगा।
मुंबई, महाराष्ट्र: CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन पर, AIMIM प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब कहते हैं, "मैं मैडम सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करता हूँ और आगे भी करता रहूँगा, क्योंकि 2004 से 2012 तक मैं UPA में उनके साथ था। जब परमाणु समझौता (न्यूक्लियर डील) हो रहा था, तब हमने उनका समर्थन किया था। हालाँकि, जब UPA सरकार सत्ता में थी, तो उन्होंने POTA को खत्म करके UAPA कानून लागू किया; उस समय, UPA में रहते हुए भी मैंने इसके खिलाफ वोट दिया था। मैंने यह कहते हुए इसके खिलाफ वोट दिया था कि इस कानून का इस्तेमाल मुसलमानों, आदिवासियों और बुद्धिजीवियों के खिलाफ किया जाएगा। आप आज भी मेरा भाषण जाकर देख सकते हैं—मैंने उसमें आतंकवाद की परिभाषा को लेकर एक मुद्दा उठाया था। आज, उसी पहलू का हवाला देते हुए, अदालत ने शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत नहीं दी..."
जागरूक नागरिकों से पुलिस कर्मियों को गुंडई जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए नुकसान हो जाता है - @SistamaTo59222 संगठन
#Agra- युवक ने अलीगढ़ पुलिस कर्मियों का बनाया वीडियो और कहा अलीगढ़ पुलिस की गुंडागर्दी, युवक ने वीडियो किया वायरल @aligarhpolice@Uppolice@dgpup@Rajeevkrishna69
बहुत बड़ी ख़बर-
नए भर्ती दरोगाओं से 8 लाख मांगे जा रहे हैं?
योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं नियुक्ति पत्र।
वे दरोगा जो कांस्टेबिल से दरोगा बने हैं, उनसे ट्रेनिंग का खर्चा मांगा जा रहा है!
सोचिए, same उसी डिपार्टमेंट में कांस्टेबिल थे, उसी डिपार्टमेंट मे दरोगा बन गए,
अब उनसे 8 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं कि पहले अपनी कांस्टेबिल वाली ट्रेनिंग का खर्चा दीजिए, फिर दरोगा पद पर ज्वाइनिंग करने को मिलेगा।
आज तक की रिपोर्ट।
करीब 1700 ऐसे कैंडिडेट हैं जो दरोगा बन गए हैं मगर ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि इनके पास 8 लाख रूपए नहीं हैं।
आम घरों के ये सफल उम्मीदवार हाथों में नियुक्ति पत्र लेकर अपनी दुर्दशा का रोना रो रहे हैं!
और सरकार अपनी जयजयकार के घड़े में घी, शहद और चरणामृत मिलाकर स्नान कर रही है!!
RSS का असली चेहरा है देखिए संगीत रागी बोल रहे हैं “हम यादवों को गँवार बोलते हैं तुम सुअर की औलाद हो”
क्या RSS अपने इस प्रवक्ता के अभद्र भाषा के लिए यादव समाज से माफ़ी माँगेगी?
अगर नही तो पिछड़ों को लेकर यही RSS की सोंच है।
बच्ची की हालत देखिए कितनी नाजुक है फूल सी बच्ची को इस राक्षस जैसे लड़के ने क्यों मारा आखिर अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है।
बच्ची अपनी मां की गोद में है और खाना खाने की कोशिश कर रही है लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं है,@grok बताओ उस लड़के पर कोई कार्यवाही हुई है
संसद में हमारी सुनवाई नहीं होती और बाहर प्रदर्शन करने पर लाठियां चलाई जाती हैं।
आज पूरा देश ज्ञानेश कुमार की सच्चाई जान चुका है और उन्होंने मन में उसका इस्तीफा ले लिया है। हम यहां देश के उन करोड़ों लोगों की बात रख रहे हैं।
: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग में सांसद @KapilSibal जी
📍 दिल्ली