सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
महापर्व छठ में आज नहाय-खाय के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। विशेष रूप से सभी व्रतियों को मेरा अभिनंदन। छठी मइया की कृपा से आप सबका अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो, यही कामना है।
छठ एक त्योहार नहीं बल्कि उससे बहुत ज़्यादा है, इसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता बस एक अहसास है जिसका नाम सुनते ही मन भर जाता है और आँख लोर से भर जाता है 🙏
@Chhathmahaparv @Chhathpuja @GlobalChhath @biharfoundation https://t.co/QWNejg9448
छठ पर्व या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है।सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।
कहा जाता है यह पर्व मैथिल,मगही और भोजपुरी लोगों का सबसे बड़ा पर्व है । यह उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार में बड़े धूम - धाम से मनाया जाता है। यह पर्व बिहार या पूरे भारत का ऐसा एक मात्र पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और अब तो यह बिहार कि संस्कृति बन चुका है। यह पर्व बिहार के वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखाता हैं। यह पर्व ऋग्वेद में वर्णित सूर्य पूजन एवं उषा पूजन तथा आर्य परंपरा के अनुसार मनाया जाता हैं।
#FestivalsOfIndia
With November comes the joy of celebrations, family time, and vibrant traditions.
What Indian festival are you most eager to enjoy this month? Tell us in the comments! 👇 (1/3)
#FestivalsOfIndia#CultureConnect
लोक आस्था का महापर्व छठ 🌞🙏🏻
छठ मात्र व्रत या त्योहार का नाम नहीं है नाहीं सिर्फ डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यह हमारी सृष्टि के आधार को पूजने एवं सृष्टि की निरंतरता को बनाये रखने में मानव व प्रकृति की भूमिका की महत्ता को बताता है।
यह हमारे पूर्वजों की दूरदर्शिता का भी परिचायक है जो कि इस पर्व के माध्यम से परिवार के सदस्यों को अपनी जड़ों से जोड़ कर रखने का कार्य करती हैं।
इस पर्व का एक और पक्ष है सामाजिक समरसता और एकता। समाज के सभी वर्गों का सहयोग ही इस पर्व को लोक आस्था का पर्व बनाता है। हरेक व्यक्ति के मन और तन के समर्पण से इस पर्व की मिठास ठकुआ से भी अधिक हो जाती है।
जय छठी मैया 🙏🏻
#ChhathPuja #ChhathMahaparv
#FestivalsOfIndia #CultureConnect
आज संध्या उपासना करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हुए भगवान सूर्य और प्रकृति की अधिष्ठात्री देवी षष्ठी मां की उपासना के पर्व कार्तिक माह के छठ पर्व पर भगवान सूर्य से अपने जन्मस्थल ललितपुर- जन्मप्रदेश उत्तर प्रदेश के सभी लोगों के, कर्म स्थल समस्तीपुर-कर्म प्रदेश बिहार के सभी निवासियों के, अपने देश भारत के सभी नागरिकों के, सभी निवासियों के ,जगत के सभी जनों के, हमारी पृथ्वी के सभी स्थूल- सूक्ष्म जीवों के, इस सृष्टि में विद्यमान सभी प्राणियों के, सभी जीवों के जीवन में आरोग्य, ऐश्वर्या ,सुख, संपन्नता और मनोनुकूल परिणाम की प्रार्थना की।
सूर्य भगवान से प्रार्थना है कि हम सभी जन सुखी रहें, सभी स्वस्थ रहें,सभी का मंगल कल्याण हो, कोई भी दुख का भागी न हो।
सभी लोग प्रेरित हों, सभी लोग उत्सुक हों। सभी लोग सकारात्मक हों, सभी का जीवन उदीयमान होता रहे।
नागरिकों के आपसी समन्वय से, व्यवस्था के नागरिकों के प्रति समर्पण से उत्पन्न हुए आत्मविश्वासी और संकल्पित नागरिक, सशक्त और स्वस्थ समाज, संवेदनशील और समर्पित व्यवस्था से ही भारत जैसा प्रचंड राष्ट्र हमेशा अग्रणी रहेगा।
सप्रेम सादर