भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रियों सहित उनके नुमाइंदों द्वारा झूठ फैलाकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी को बदनाम करने और उनकी छवि धूमिल करने की लगातार हो रही कोशिश उनकी ही सरकार के कानूनी दस्तावेजों में उजागर हो चुकी है।
रीट-2021 पेपर लीक मामले में ABVP ने हाईकोर्ट में CBI जांच की मांग की, लेकिन भाजपा सरकार ने स्वयं अदालत में कहा कि SOG की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावी है तथा CBI जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं, सरकार ने ABVP की मांग को भटकाने वाला प्रयास तक बताया। ऐसे में जनता के बीच अलग बयान देना, मीडिया में निराधार बयानबाजी करना और केंद्र सरकार को पत्र लिखना भाजपा के दोहरे चरित्र और राजनीतिक पाखंड का प्रमाण है।
पीसीसी अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा जी स्वयं विधानसभा सदन, मीडिया व सार्वजनिक मंचो पर पिछले 12 वर्षों के सभी पेपर लीक मामलों, OMR शीट बदलकर हुई कथित भर्तियों तथा अन्य घोटालों की किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की खुली मांग कर चुके हैं। यदि भाजपा के आरोपों में सच्चाई है तो सरकार निष्पक्ष जांच से क्यों बच रही है? विधानसभा चुनाव- 2023 से पहले डोटासरा जी के आवास पर ईडी की कार्रवाई के बावजूद कोई ठोस आरोप सिद्ध नहीं हुआ। ऐसे में बार-बार वही आरोप दोहराना केवल राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रोपेगैंडा है, इससे अधिक कुछ नहीं।
@INCIndia@INCRajasthan
पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जी एवं कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ युवाओं के साथ खड़ी है।
भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ घोर अन्याय और विश्वासघात किया है। देश का छात्र आज न्याय मांग रहा है, जवाब मांग रहा है। लेकिन सरकार समाधान देने के बजाय सवाल उठाने वालों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है।
इसी संकल्प के साथ आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी और हजारों कार्यकर्ताओं ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय की ओर पैदल मार्च कर भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया। यह जनआक्रोश देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य और अधिकारों की लड़ाई है।
भाजपा कान खोलकर सुन ले, युवाओं की आवाज को तानाशाही से नहीं दबाया जा सकता। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा। युवाओं को यदि न्याय नहीं मिला, तो यह संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
📍बाड़मेर
NEET समेत देश में हो रहे लगातार पेपर लीक ने लाखों छात्रों को मानसिक तनाव में धकेल दिया है। सालों की मेहनत और माता-पिता की गाढ़ी कमाई डूबने पर भी केंद्र सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
ऐसे में युवाओं की आवाज़ बनकर श्री राहुल गांधी आगामी 17 जून को कोटा में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके मन की बात सुनेंगे।
आइए, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के इस संघर्ष से जुड़ें। यह लड़ाई देश के भविष्य को बचाने की है!
देश के युवाओं और Gen Z साथियों..
आइए.. देश की हर गली, हर कस्बे और हर शहर से उठती "छात्रों की गूंज" को कोटा की धरती पर एक हुंकार में बदल दें, जिसे सत्ता को सुनना ही पड़े।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी आपको बुला रहे हैं.. क्योंकि ये लड़ाई सिर्फ़ छात्रों की नहीं, भारत के भविष्य की है।
मोदी सरकार में पेपर लीक, रद्द होती भर्तियां और परीक्षा कुप्रबंधन की मार झेल रहा युवा अब झुकेगा नहीं, अपने भविष्य के लिए डटकर लड़ेगा।
🗓️ 17 जून📍 दशहरा मैदान, कोटा
#ChhatronKiGoonj
कई साथियों ने INDIA गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था - यह रहा, ज़रूर सुनें।
8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज़्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया।
जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो... जब संस्थाओं पर कब्ज़ा हो... जब जनता की आवाज़ दबाई जाए...तब सिर्फ़ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।
मैं फिर से कह रहा हूँ - 2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे और 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं।
हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से BJP और उसके भारत के संस्थानों पर कब्ज़े को हराएंगे।
https://t.co/JkKgow6pi7
भारत का भविष्य बचाने के लिए एक विनम्र अपील...
अगर अब भी नहीं बोले.. तो मेहनत हार जाएगी और BJP के नकल माफिया फिर जीत जाएंगे
:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी
#NEETPaperLeak#SackDharmendraPradhan
भारत का भविष्य बचाने के लिए एक विनम्र अपील...
अगर अब भी नहीं बोले.. तो मेहनत हार जाएगी और BJP के नकल माफिया फिर जीत जाएंगे।
#NEETPaperLeak#SackDharmendraPradhan
22 लाख छात्रों की मेहनत और सपनों को पेपर लीक माफियाओं ने बेरहमी से कुचल दिया। NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी, सीकर द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को तत्काल भंग करने की मांग उठाई गई।
📍सीकर
#Barmer विधानसभा से नाम काटे जाने पर विरोध
पूर्व विधायक मेवाराम जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने की नारेबाजी और प्रदर्शन, विशाला, दूदाबेरी , मलवा, लाखेटाली ,बाड़मेर शहर के वार्डो में... हजारों नाम SIR की आड़ में काटने का आरोप, जिला कलक्टर टीना डाबी से मिले पूर्व विधायक, SDM यशार्थ शेखर, IAS से भी मिले प्रदर्शनकारी, मामले की गहनता से जांच करवाने की मांग, बिना कारण नाम काटने का किया गया विरोध, अधिकारियों ने कहा मामले की होगी गंभीरता से जांच
@BarmerDurg #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee