राजस्थान के सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर 'खेजड़ी' का पौधारोपण किया।
हमारे सुरक्षा बलों ने बीते 5 वर्षों में साढ़े 7 करोड़ से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा और संवेदना का आदर्श स्थापित किया है।
जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।
अधिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अत्यंत दुर्लभ और पुण्यदायी 'पद्मिनी एकादशी' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा हम सब पर बनी रहे, यही कामना करता हूं।
Delighted to receive Mr. Toshimitsu Motegi, Minister for Foreign Affairs of Japan. Reaffirmed the vital role of the India-Japan Special Strategic and Global Partnership in advancing peace, stability and prosperity across the Indo-Pacific and beyond.
@moteging
हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा अवसर!
#सोमनाथ_स्वाभिमान_पर्व के अंतर्गत 8 जून 2026 को हरियाणा से श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ दर्शन हेतु विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
यदि आपकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो इस पावन यात्रा का लाभ अवश्य उठाएं। यह सुविधा “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध होगी।
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 6 जून 2026
पात्रता:
हरियाणा का मूल निवासी
आयु 60 वर्ष या उससे अधिक
वार्षिक आय ₹1.80 लाख से कम
पंजीकरण करें: https://t.co/S5sDzkwO0j
आइए, श्रद्धा और आस्था के इस पावन सफर का हिस्सा बनें।
#SomnathSwabhimanParv
कल 28 मई गुरुवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी पानीपत जिले को एवं अन्य जिलों को 80 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात देने हेतु पानीपत की पुण्य भूमि पर पधार रहे हैं।
आज पानीपत शहर विधायक @parmod_vij जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट जी ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया एवं बेहतर व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
आप सभी भी इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी को भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
Attended the Padma Awards ceremony today. The ceremony was filled with pride, gratitude and inspiration as distinguished personalities from diverse fields were honoured for their exceptional contributions to society and our nation.
@PadmaAwards
भारत का Private Space Talent पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।
आज Global Investors के लिए भारत का Space Sector एक Attractive Destination बन रहा है।
- पीएम @narendramodi
‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी की अमर शहादत और अद्वितीय त्याग को समर्पित 15वीं “शीश मार्ग यात्रा” के पावन अवसर पर CRPF Camp चंडीगढ़ में संगत सहित श्री गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री सीस गंज साहिब (दिल्ली) से लेकर श्री आनंदपुर साहिब तक की यह पावन यात्रा, गुरु साहिब जी के अप्रतिम बलिदान, साहस, मानवता और धर्म की रक्षा के संदेश को पुनः जीवंत करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी प्रतीक है।
गुरु घर की इस अनुपम कृपा ने हृदय को विनम्रता, शांति और सेवा भावना से परिपूर्ण कर दिया।
आज ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कर हरियाणा पवेलियन में लगे 25 विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
हाईटेक तकनीक से सुसज्जित विशाल कर्व LED स्क्रीन पर महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को आधुनिक रूप में देखकर पूर्ण विश्वास हुआ कि यह पहल महाभारत की दिव्य परंपरा को आने वाली पीढ़ियों से जोड़ने वाले एक सुदृढ़ सेतु का काम करेगी।
योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन धरा पर सजी यह प्रदर्शनी हमारी सभ्यता, संस्कृति और सतत जनसंगत की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों का प्रेरणादायी प्रतीक है।
यह हमारे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और सम्माननीय क्षण है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और सुदृढ़ विदेश नीति के फलस्वरूप भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मैं सभी भारतवासियों तथा खेल जगत से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
खेल के प्रति हमारे प्रेम, समर्पण और उत्कृष्टता को आज पूरे विश्व ने महसूस किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर विजय पताका लहराएंगे और भारत का गौरव बढ़ाएंगे।
It is a matter of immense pride that today, on Constitution Day, a bust of Dr. Babasaheb Ambedkar was unveiled at the UNESCO Headquarters in Paris. This is a fitting tribute to Dr. Ambedkar and his role in the making of our Constitution. His thoughts and ideals give strength and hope to innumerable people.
@UNESCO@IndiaatUNESCO
भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री प्रह्लाद जोशी जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं एवं बधाई।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और ऐसे ही राष्ट्र की प्रगति में अपना संपूर्ण योगदान देते रहें।
@JoshiPralhad
स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
विपरीत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने नारी सशक्तिकरण तथा राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को अदम्य साहस से पूरा किया। उनका तप, त्याग और कार्य भारत की हर बेटी और हर नागरिक के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।