आज दादरी नगर में लगभग 800 मीटर जीटी रोड पर धर्मवीर भाटी (बोड़ाकी वाले) के मकान से नगर पालिका सीमा बोर्ड तक सड़क की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दादरी की आदरणीय चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर सुविधाएँ एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दादरी के समग्र विकास एवं जनसेवा के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। #MLADadri
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@myogiadityanath@sunilbansalbjp@idharampalsingh@mppchaudhary@BrijeshSinghBJP@dr_maheshsharma@iabhishek4bjp@BJP4UP
आज लखनऊ में देश के लोकप्रिय, कर्मयोगी एवं दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दादरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र के अन्नदाता किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से संवाद कर उनके हितों की रक्षा एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट दृष्टिकोण, कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं उत्तर प्रदेश को “एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी” बनाने का संकल्प हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, निवेश एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का उनका संकल्प हम सभी को और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जेवर से साथी विधायक श्री @DhirendraGBN जी भी उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद, जिन्होंने सदैव अपना स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान किया। #MLADadri
संस्कृति की जड़ें, विकास की उड़ान — यही है हमारा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नोएडा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को नज़दीक से देखने का अवसर मिला।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन का नया मॉडल बनकर उभर रहा है। यह प्रदेश अब केवल इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य भी गढ़ रहा है।
इस गरिमामय अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद @dr_maheshsharma जी, एमएलसी श्री @ShrichandSharma जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी, जिलाध्यक्ष श्री @iabhishek4bjp जी एवं कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहा एवं इस विशेष कार्यक्रम पर अपने विचार साझा करें। #MLADadri
आज दादरी विधानसभा के ग्राम जारचा मंडल की कामकाजी बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण और अनुशासन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। #MLADadri
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष, जारता, गौतमबुद्ध नगर श्री विचित्र तोमर जी भी उपस्थित रहे।
@tejpalnagarMLA
🚩भव्य रोड शो में जनसैलाब🚩
आज सुल्तानपुरी विधानसभा में गोवा के माननीय मुख्यमंत्री @DrPramodPSawant
जी के साथ भाजपा के विशाल रोड शो में सम्मिलित हुआ। क्षेत्र की जनता का जोश और समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि फिर एक बार, मोदी सरकार!
भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश और राज्यों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। जनता का अपार समर्थन दर्शा रहा है कि दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराना तय है।
आइए, हम सब मिलकर नए भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करें! #MLADadri
@AmitShah@JPNadda@myogiadityanath@sunilbansalbjp@tarunchughbjp@idharampalsingh@Bhupendraupbjp@Virend_Sachdeva@MohitBeniwalBJP@BJP4UP
आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। सर्दी के इस मौसम में सहयोग और सेवा भाव से लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है।
आप सभी से भी अपील है कि इस ठंड के मौसम में अपने आस-पास के जरूरतमंदों की मदद करें और सेवा का हिस्सा बनें।
सेवा ही संगठन।
#MLADadri
मा० विधानसभा अध्यक्ष श्री @Satishmahanaup जी की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
आज आवास पर गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र से मा० विधायक श्री तेजपाल नागर जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
@tejpalnagarMLA
आदरणीय पिता जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके स्नेह, प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही कामना करता हूँ। आपके स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशियों से भरे जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
एक बात जिसे कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है गौतमबुद्ध नगर में डॉ महेश शर्मा जी की विजय में सबसे महत्वपूर्ण योगदान यदि किसी ने दिया है तो वो है हमारे प्रिय विधायक गुरुजी @tejpalnagarMLA जी।
उन्होंने जिस प्रकार से दादरी के सभी गुर्जर बहुल गांवों में लगातार प्रचार किया बल्कि राजपूत गांवों में भी अपने संबंधों व अच्छी छवि से भाजपा के पक्ष में वोटिंग करवाई।
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उनकी सौम्य छवि ने तो कमाल ही कर दिया।
इसीलिए वो गुरुजी हैं। 👍👍
@dr_maheshsharma
अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्राम सभा आकिलपुर जागीर के स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनसे मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का दिनांक 25 जनवरी को जिला आगमन के दौरान आयोजित होने वाले विशाल जनसभा में सम्मिलित होने का आवाहन किया।
आज आवास पर विधानसभा दादरी से माननीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
@tejpalnagarMLA
लखनऊ में भाजपा उत्तरप्रदेश के कुशल एवं संगठन निष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp जी से शिष्टाचार भेट करके विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। #MLADadri