कैसे हारा हुआ मैच भारत जीता...12 गेंद में 20 रन भी भारत ने अफ्रीका को नहीं बनाने दिया... हार्दिक और अर्शदीप की बोलिंग... सूर्या का कैच और रोहित की वह प्लानिंग... देखिए, रोमांच भरी मैच की आखिरी 12 गेंद..!!
पुरानी हार की टीस, बुरे हालात का ज़ख़्म, अपमान और मज़ाक़ ये सब बेकार नहीं जाते।ये सब शरीर और दिमाग़ की भट्टी में दिन रात पकते रहते हैं, उबलते रहते हैं।
और फिर एक दिन प्रतिशोध पूरा होता है।
#TeamIndia के कई खिलाड़ी इसी दर्द के साथ खेल रहे थे।सबके दर्द अलग थे लेकिन इलाज एक ही था..#WorldCupFinal की जीत।
इस जीत ने कई खिलाड़ियों के अंदर जज़्बातों की आग को शांत किया है।
*#RohitSharma𓃵 पिछले वर्ल्ड कप फाइनल की हार के बदले की आग में झुलस रहे थे।ये उनका आख़िरी वर्ल्ड कप था।इतिहास ना बना पाने की टीस उनके खेल में दिख रही थी।मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने के बाद दुनिया को दिखाना था कि उन में अब भी दम है।ये आख़िरी मौक़ा और आख़िरी रास्ता था।
* #ViratKohli𓃵 ने भी बहुत अपमान और राजनीति को झेला है।रन ना बनने पर मज़ाक़ और अपमान सहा है।अपने आख़िरी पड़ाव पर उन्हें सचिन तेंदुलकर जैसा सम्मान और स्थान चाहिए था।उन्हें भी साबित करना था कि वो बिना कप्तानी के भी सुपर स्टार बने रह सकते हैं।अपने आख़िरी वर्ड कप मैच में मैन ऑफ़ द मैच बन कर सम्मान जनक विदाई की।जो साबित करना था कर दिया।दिल को ठंडक मिल गई।
* #HardikPandya के आंसू बता रहे थे वो अंदर से कितने दुखी थे और कितना दर्द लेकर मैदान पर उतरते थे।पिछले 6 महीनों में कितना अपमान,ट्रॉलिंग और शायद पारिवारिक दर्द सहा।कल उनका ज़ख़्म भी भर गया।
इसी लिये तीनों सबसे ज़्यादा रोए।
* #RahulDravid वो ख़ुद कप्तान बने लेकिन भारत को कभी वर्ल्ड कप नहीं ज़िता पाए लेकिन कोच के रूप में अपनी आख़िरी पारी में रोहित शर्मा के लिये वो कर दिया जो ख़ुद के लिए नहीं कर पाये।
हम इन्हें सुपर स्टार समझते हैं,हमारे लिए ये एक ब्रांड हैं।किसी वीडियो गेम के सुपर हीरो की तरह।
लेकिन वो भी इंसान हैं।और हर इंसान को उम्मीद रहती है कि फ़िल्मों की तरह अंत में सब ठीक हो जाएगा।फ़िल्म के आख़िरी सीन में उनके लिए लोग खड़े होकर तालियाँ बजायेंगे और कहेंगे हमने सब पुरानी बातों को भुला दिया, हर गलती के लिये तुम्हें माफ़ किया..तुम एक नायक हो।
अब बाक़ी की ज़िंदगी सुकून से जिओ।आज से तुम इस दर्द और बोझ से आज़ाद हो…
तो भाई विराट,रोहित और हार्दिक आप लोग भी आज से आज़ाद हो..
** यहाँ मेरा ये क़तई मतलब नहीं है टीम के बाक़ी खिलाड़ियों का योगदान नहीं था या उनके जज़्बात ऐसे नहीं थे।लेकिन दर्द के मामले में उन्हें यहाँ तक पहुँचने में अभी समय लगेगा।
* सार यही है : दर्द ज़रूरी है, यही आग इंसान को ईंधन की तरह दिन रात चलाती है जब उसकी फ़िल्म में उसे हीरो वाली विदाई नहीं मिलती।
अंत में सब भला होता है और भला नहीं है तो मतलब ये अंत नहीं है।