विधायक रिपोर्ट कार्ड - डॉ अजीत कुमार सिंह, डुमरांव.
गरीब, भूमिहीनों को बुलडोजर से उजाड़ने के खिलाफ मोर्चे पर विधायक :- डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि पर स्थायी या अस्थायी रूप से बसे गरीब, दलित, भूमिहीन परिवारों के घरों को जल जीवन हरियाली योजना के नाम पर भाजपा-जदयू की सरकार ने बुलडोजर से उजाड़ने की कोशिश की। डुमरांव के विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह सरकारी बुलडोजर के आगे अड़ कर खड़े हो गए और अदालत के आदेश का बहाना बना कर गरीबों को उजाड़ने पर उतारू प्रशासन को पीछे हटने पर मजबूर किया।
जनता के साथ जीवंत संपर्क :- डुमरांव विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह ने जनता से निरंतर जीवंत संपर्क बनाए रखा. विधानसभा सत्र और आवश्यक बैठकों के अलावा वे रोज सुबह अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं के तुरंत निदान के लिए उपस्थित रहे। पूरे डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम चला कर उन्होंने जनता से संवाद स्थापित किया और जनता की समस्याओं को हल करने के लिए सकारात्मक प्रयास किये। सड़क दुर्घटना और आपदा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए डॉ अजीत कुमार सिंह ने आगलगी, सड़क दुर्घटना आदि से पीड़ित परिवारों को समयबद्ध मुआवजा दिलवाना सुनिचित करवाया।
शिक्षा की बेहतरी के प्रयास :- 2020 से 2025 तक के विधायक कार्यकाल में डॉ अजीत कुमार सिंह ने कई सरकारी स्कूलों में नयी कक्षाओं, पुस्तकालयों और प्रयोगशालाओं का निर्माण करवाया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंच पथ, छात्र-छात्रों के बैठने के लिए बेंच-डे��्क, लाइब्रेरी के लिए बुकशेल्फ बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए विधायक निधि का उपयोग किया। विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने व उन पुस्तकालयों को पुस्तकें देने के साथ ही डुमरांव के छठिया पोखरा में सार्वजानिक पुस्तकालय का निर्माण विधायक ने करवाया।
व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किये गए डुमरांव विधायक के कई प्रयासों में केसठ प्रखंड के आईटीआई ���ा उन्नयन, उसमें नए प��ठ्यक्रमों की शुरुआत कराना तथा स्थानीय उद्योगों के साथ साझेदारी व जिला प्रशासन के समन्वय स्थापित करते हुए प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है
डुमरांव अनुमंडल में निबंधन कार्यालय की स्थापना :- दशकों से चली आ रही डुमरांव में अनुमंडल कार्यालय खोलने की मांग को डॉ. अजीत कुमार सिंह ने सक्रिय पहल के जरिये धरातल पर उतारा। इस मांग को मूर्त रूप देने के लिए विधायक ने विधानसभा में निरंतर सवाल पूछे और सरकार को इस मांग को पूरा करने के लिए विवश किया।
स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी की पहल :- डुमरांव में स्वास्थय सुविधाओं की बेहतरी के लिए विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को जोरशोर से विधानसभा में और सरकार के सामने उठाया। उनके निरंतर प्रयासों से 2022 में महागठबंधन की सरकार के दौरान डुमरांव का मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ और 515 करोड़ रूपए की लागत से इसका न���र्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा कई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्रों में उन्नयन कराया गया। ��ुमरांव के अनुमंडल अस्पताल में डिजिटल एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की गयी। इस अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना के मसले को विधायक ने जोरशोर से उठाया और वह स्वीकृत हुआ। दिसंबर 2024 को विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह ने स्वयं रक्तदान करके इस ब्लड बैंक की शुरुआत की।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान कला विश्वविद्यालय के लिए अभियान :- शहनाई को दुनिया भर में एक शास्त्रीय वाद्य के त���र पर स्थापित करने वाले उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च को 1916 में डुमरांव में हुआ था। उनकी जन्मस्थली में उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए डुमरांव के माले विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने विधानसभा में मामले को उठाने से लेकर तमाम तरह के प्रयास लगातार किये। माले विधायक के प्रयासों के परिणामस्वरुप उस्ताद बिस्मिल्लाह खान कला विश्वविद्यालय के लिए भूमि का आवंटन हो गया है और शीघ्र ही यह क��ा विश्वविद्यालय मूर्त रूप ले लेगा।
सड़क एवं पुल निर्माण :- माले विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह ने डुमरांव में सैकड़ों सड़कों सड़कों और कई पुलों का निर्माण करवाया।
डुमरांव के सुमित्रा महिला कॉलेज ��वं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर माले विधायक की पहल पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाई गयी. यह महिला स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता के लिहाज से उल्लेखनीय है।
डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह की विधानसभा में उपस्थिति 99 प्रतिशत रही।उन्होंने विधानसभा की बहसों एवं चर्चाओं में सक्रियतापूर्वक भाग लिया साथ ही विधानसभा में 150 से अधिक प्रश्न पूछे।
People of Bihar have decided - it's time for change! ..सुशा��न का ढोंग रचाकर लूटा बारंबार, किया फैसला जनता ने बदलेंगे सरकार....
#BiharElections #BiharPolitics #CPIML
बिहार का सबसे ग़रीब उम्मीदवार कैसे दे रहा बीजेपी को चुनौती ? || Bihar Election 2025 | Video by Ajit Anjum
बिहार के करोड़पति और अरबपति उम्मीदवारों के बीच CPI ML के एक ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनके अकाउंट में सिर्फ पांच हजार रुपए थे. गाड़ी तो छोड़िए मोटर साइकिल तक ��नके पास नहीं है. साधन और संसाधन की कमी के बीच बीजेपी को चुनौती देने के लिए आरा से चुनाव मैदान के हैं. नाम है कयामुद्दीन अंसारी. (https://t.co/vXjTkZGcBL)
#CPIML #BiharElections #BiharPolitics #Bihar
#biharelection2025 | का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज शाम सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना कर चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी. यह देश क��� संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है. कल ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
उन्होंने कहा की एसआईआर के नाम पर वोटबंदी व वोटचोरी का जो कुचक्र के खिलाफ हमने बिहार मे जो जबरदस्त आंदोलन छेड़ा इसी का नतीजा है कि मतदाता सूची में दस में से नौ लोगों के नाम बचे हुए हैं, साजिश तो दस में से पांच लोगों के नाम काट देने की थी. हमने इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद व सुप्रीम कोर्ट तक यह लड़ाई लड़ी. आगे भी इसके लिया हमा���ा संघर्ष जारी रहेगा.
बिहार में विगत बीस सालों चल रही डबल इंजन सरकार के राज में नोट चोरी, वोट चोरी, आरक्षण चोरी से लेकर जमीन चोरी तक का खेल धड़ल्ले से हुआ है. अब ज़ब चुनाव नजदीक आया है वह जनता को घूस देकर फिर से सत्ता में आने का मंसूबा पल रही है, चुनाव को चुरा लेना चाहती है.लेकिन बिहार की जनता उसके इस मंसूबे को हर हाल में नाकाम करेग��� और मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार को, इन वोट चोरों, आरक्षण चोरों, जमीन चोरों को सत्ता से बाहर करेगी.
पता चला बिहार सरकार द्वारा प्रधान शिक्षकों का वेतन भी दो माह से लंबित है. दशहरा जैसे पर्व पर भी वेतन नहीं दे रही है लेकिन सबको वेतन देने का प्रचार खूब चल रहा है। नौकरी से बर्खास्तगी, वेतन पर र���क, आरक्षण की चोरी: यह निकम्मी सरकार और नहीं। #बदलो_सरकार_बदलो_बिहार #वोट_चोर_गद्दी_छोड़
सोनम वांगचुक को रिहा करो, लद्दाख़ी जनता के संघर्ष का दमन बंद करो!
26 सितंबर 2025
प्रख्यात पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है. यह मोदी शासन के अधीन काम कर रहे लद्दाख केन्द्र शासित क्षेत्र के प्रशासन द्वारा उठाया गया अन्याय पूर्ण कदम है. भाकपा (माले) लिबरेशन इस गिरफ्तारी की निंदा करती है. यह गिरफ्तारी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का सरकार की मंशा एक बार फिर उजागर कर रही है, और सरकार द्वारा जनता की लोकतांत्रिक ��कांक्षाओं से धोखाधड़ी व संविधान को कुचलने के कारण पैदा संकट का दोष दूसरों के सिर पर मढ़ने की कोशिश का पर्दाफ़ाश भी इससे हो रहा है.
मनमाने तरीके से धारा 370 समाप्त करने का कुटिल दांव मोदी-भाजपा सरकार द्वारा जनता का दमन करने, तानाशाही जकड़बंदी मजबूत करने और लद्दाख़ के संसाधनों को कॉरपोरेटों के हवाले करने के लिए चला गया था. लद्दाख़ में किये जा रहे दमन से स्पष्ट है कि राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची म��ं शामिल करना, रोजगार, जमीन और पर्यावरण की रक्षा जैसी जनता की वाजिब मांगों पर गौर करने के बजाय हुकूमत झूठे आरोपों और सोनम वांगचुक को 24 सितंबर के विरोध प्रदर्शन के लिए बलि का बकरा बनाने पर उतारू है, जिसमें पुलिस की गोली से चार लोग मारे गए.
हम सोनम वांगचुक की तत्काल, बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं. सरकार को लद्दाख़ में ��भी दमनकारी कृत्य बंद करने चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि जनता की सभी जायज मांगे पूरी की जाएं.
— केंद्रीय कमेटी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी- लेनिनवादी) लिबरेशन
#LadakhProtest #SonamWangchuk
#BiharAssemblyElections2025 are just round the corner. Appeal to all friends to contribute generously to the @cpimlliberation election fund. We also appeal to your generosity with your time, skills, ideas, suggestions and participation in every possible way.#BadloSarkarBadloBihar
Deeply saddened to hear the news of the passing of Zubeen Garg, the celebrated singer of Assam who had emerged as the state's biggest cultural icon after Bhupen Hazarika. Music apart, he will also be remembered for his social concerns. Deepest condolences to his family and fans.
ज्यादा से ज्यादा साथी इस वीडियो को ���ुनें और शेयर करें। वैचारिक जानकारी और बहस को आगे बढ़ाने के लिए सौरभ जी के इस चैनल को सब्सक्राइब करें।
https://t.co/86SPVP5lmM
After Father Stan Swamy, now we have another UAPA martyr in Professor GN Saibaba. This UAPA-enabled persecution and institutional elimination of dissent will have to be stopped for democracy to survive in India
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की यह हता���ाभरी चीख-पुकार क्यों ?
एक राष्ट्र, एक चुनाव सत्ता के अति-केंद्रीकरण और भारत की विविधतामूलक संस्कृति, बहुलतावादी राजनीति और संघीय ढांचे को प्रणालीगत ढंग से कमजोर बनाने की संघ-भाजपा की साजिश है.
सभी चुनावों को एक साथ कराने के जरिये मोदी सरकार चुनावों को उनके अलग-अलग संदर्भों से वंचित कर देना और जनता की राजनीतिक पसंद को सीमित कर देना चाहती है.
संघीय भारत सर्वाधिक जीवंत विपक्ष और मोदी सरकार के ‘हिंदी-हिंदू-हिंदुस्तान’ प्रतिमान के विरुद्ध दृढ़ प्रतिरोध मुहैया कराता है, जैसा कि हिंदी हृदयस्थली के बाहर के (और अधिकाधिक रूप से इसके अंदर के भी) राज्यों में बढ़ते संस्कृतिक व राजनीतिक आलोड़नों से देखा जा सकता है.
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ वह फार्मूला है जिससे कि इन आलोड़नों को कुचल दिया जा सके और लोकतांत्रिक भारत को एक फासिस्ट निजाम की राजशाही साजिशों का शिकार बना दिया जा सके.
यह साजिश कानून, शासन और संवैधानिक बनावट के क्षेत्रों में पहले से ही चलाये जा रहे तमाम किस्म के प्रयासों का एक हिस्सा है ताकि शक्तिसंपन्न नागरिकता को स्वामीभक्त मातहती में पतित किया जा सके और भारत को दासतापूर्ण फासिस्ट चंगुल में जकड़ दिया जा सके.
भारत को हर हाल में यह साजिश नाकाम करनी होगी.
#OneNationOneElections #ONOE
नवादा में दबंगों ने महादलित मुसहर समुदाय की बस्ती में आग लगा दी, कम से कम 80 घर जल गए, एक व्यक्ति की हृदयाघात से मौत हो गई, मवेशी जलकर राख हो गए, लूटपाट की भी सूचना है, लेकिन भाजपा-जदयू 225+ राग में मस्त है.
बदलो बिहार-बदलो सरकार
माले नेताओं की टीम गांव पहुंच चुकी है.
Letter submitted by @cpimlliberation MPs and MLAs to the JPC on the Waqf (Amendment) Bill 2024 rejecting the Bill as an arbitrary and prejudiced legislative attempt to undermine the rights of the Muslim community. #WaqfAmendmentBill
Deeply shocked to hear about the passing of Comrade Sitaram Yechury. His death at this critical juncture is a great loss for every Indian fighting in defence of democracy, federal framework and pluralist cultural fabric. Deepest condolences to his family and @cpimspeak comrades.