आज मेरे बड़े भाई जैसे मित्र और मेरे फोटोग्राफी के गुरु वरिष्ठ कवि, पत्रकार,बालसाहित्यकार, रंगकर्मी और प्रसिद्ध छायाकार आदरणीय अजामिल जी ने मेरी एक छोटी सी कविता को अपने कविता पोस्टर पर स्थान दिया। मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है।
जो मित्र आज फेसबुक लाइव पर मेरा कार्यक्रम नहीं सुन सके उनके लिए यू ट्यूब पर कार्यक्रम की रिकार्डिंग। वहां सुन सकते हैं। लिंक है https://t.co/teQ6q2a9kU
कंक्रीट की दीवारों के बीच
बसती हैं उदासियाँ
और बस उदासियाँ
पर हरियाली और प्रकृति का
सान्निध्य देता है
खुशियाँ उमंग उल्लास
और भी बहुत कुछ।
फैसला तुम्हें करना है कि
तुम्हें चाहिए क्या।
000
फोटो + शब्द : हेमन्त कुमार
उसकी उमर
उसकी उमर
ग्यारह साल है।
वह अपना दिन शुरू करता है
चाय की चुस्कीयों से
और रात समाप्त करता है
बीड़ी के धुएँ के बीच।
वह अपने पेट से
साइकिलों में हवा भरता है
और दिमाग़ से
नई नई गालियों का उत्पादन करके
जुबान से उन्हें
निर्यात करता है
उसकी उमर ग्यारह साल है
00
हेमन्त
पेड़ों में आकृतियाँ
पेड़ों में आकृतियाँ खोजने की मेरी आदत अभी भी जोर मारती है। दुख और पीड़ा झेल रहे ऐसे पेड़ बरबस ही मुझे अपनी ओर बुलाते हैं और कैमरा उठाने पर मजबूर भी करते हैं। ऐसे ही एक पेड़ ने लखनऊ से इलाहाबाद की यात्रा में मुझे कार रोक कर कैमरा उठाने पर मजबूर किया।
" न्यु वर्ल्ड " प्रकाशन से प्रकाशित मेरे नए कविता संग्रह " कटघरे के भीतर " की वरिष्ठ साहित्यकार श्री कौशल पाण्डेय जी द्वारा की गई समीक्षा -- कानपुर के साप्ताहिक अख़बार " दि मॉरल " में प्रकाशित हुई है। कौशल पाण्डेय जी का आभार 🙏🙏🌹🌹🙂🙂
आप सभी को विश्व रंगमंच दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पहली तस्वीर मेरे नाटक " कहानी तोते राजा " के लखनऊ में हुए मंचन की है जिसे प्रसिद्ध रंगकर्मी मो0 हफ़ीज़ ने डाइरेक्ट किया।दूसरी तस्वीर इसी नाटक के दिल्ली में श्रीराम सेंटर में मंचन की जिसे श्री अभिनव पाण्डेय ने डाइरेक्ट किया था
सभी मित्रों को रेडियो दिवस की हार्दिकबधाई शुभकामनाएं 🙏🙏🌹🌹( तस्वीर :आकाशवाणी लखनऊ में बच्चों के लिए कहानी पढ़ते समय वहां की कार्यक्रम अधिशासी ममता उपाध्याय द्वारा )
लखनऊ से प्रकाशित होने वाली प्रतिष्ठित त्रैमासिक पत्रिका "रेवान्त " का अक्टूबर - दिसंबर 24 अंक आ गया है। और पत्रिका के प्रधान सम्पादक श्री कौशल किशोर जी ने इस अंक में मेरी भी कुछ कविताओं को प्रकाशित किया है। कौशल जी का आभार।आप की प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी 🙏🙏🌹🌹