समस्त देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ढेर सारी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
"आजादी के इस पावन पर्व पर हम संकल्प लें एक समृद्ध, समतामूलक और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण का।"
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि और आप सभी को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं।
#AmbedkarJayanti
मानगो नगर निगम वार्ड नम्बर 16 (ट्राइबल रिज़र्व सीट) से छोटे भाई Ravi Sawaiyan जी के साथ आये वार्ड पार्षद प्रत्याशी दुर्गा चरण बारी जी को नैतिक समर्थन दिया!
@AzadSamajParty मानगो नगर निगम में जनता के मुद्दों पर समर्पित संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए काम करने वाले प्रत्याशियों को समर्थन करेगी!
संघर्ष वो नहीं जो हार का डर पैदा करे,
संघर्ष वो है जो जीत पर विश्वास जगाए।
संघर्ष वो है जो ऊर्जा बनकर दौड़ जाए,
आत्मबल बनकर हौसले को बुलंद कर जाए।
मौत के दरवाज़े पर खड़ी उम्मीद को भी
जो ज़िन्दा कर दे — वही सच्चा संघर्ष है।
“बहुजन मिशन” की मूर्छित रगों में
संजीवनी बनकर उमड़े वो तेवर,
वही चन्द्रशेखर आज़ाद — वही संघर्ष,
जो बहुजनों के भविष्य का निर्माण कर रहा है।
हमारा संघर्ष कोई काँच की दीवार नहीं,
जो कोई भी आकर तोड़ दे।
हम चट्टान हैं —
टूटेंगे नहीं, इतिहास बदलेंगे!
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना न सिर्फ अमानवीय है बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।
16 अगस्त को गांव के तीन युवकों ने पीड़िता का अपहरण कर बंधक बनाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की मां गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी घंटों बंधक बनाए रखा। घटना के बाद आरोपी किशोरी को धमकाकर घर के बाहर छोड़ गए।
सबसे शर्मनाक यह है कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाने और चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस ने 30 घंटे तक कार्रवाई नहीं की और उन्हें लगातार टालती रही। यह पुलिस की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता है।
हम @UPGovt से माँग करते हैं कि :
सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए।
पीड़िता को सुरक्षा और उचित मुआवज़ा दिया जाए।
जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर सख्त कार्रवाई की जाए।
केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
मेरे साथ के लोग कहते हैं कि मैंने अपना ब्रेन हैक कर लिया है।
अब मुझे भूख नहीं लगती, न ही समोसा, जलेबी या मोमोज खाने की इच्छा होती है।
सुबह 5:30 पर मेरी नींद अपने आप खुल जाती है और मैं तरोताज़ा महसूस करता हूँ।
मैंने यह सब विपश्यना के ज़रिए कर दिखाया है।
आपको भी यह सीखना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलिखानपुर में मजार तोड़कर सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की घिनौनी और उकसाने वाली हरकत की गई। यह घटना न सिर्फ धार्मिक आस्था के अपमान की मिसाल है, बल्कि प्रदेश में नफ़रत और विभाजन की राजनीति को हवा देने की साज़िश का हिस्सा भी है।
दो दिन पहले 11 अगस्त को जिला फतेहपुर में बीजेपी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भीड़ ने पुलिस बैरीकेड्स तोड़कर आबूनगर स्थित मकबरे में घुसकर मजार तोड़ी, भगवा झंडा लहराया, नारेबाज़ी और पत्थरबाज़ी की — वह भी पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में।
पिछले दो दिनों में यह उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थल पर हमला होने की लगातार दूसरी घटना है। यह कृत्य पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 का खुला उल्लंघन है, जो स्पष्ट करता है कि 15 अगस्त 1947 को किसी धार्मिक स्थल का जो स्वरूप था, उसे बदला नहीं जा सकता और किसी भी धार्मिक स्थल को एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तित करना प्रतिबंधित है।
नफ़रत फैलाने वाले तत्व सत्ता के संरक्षण में खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं।
हम @UPGovt से माँग करते हैं —
1. दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई ही इस आग को रोक सकती है।
2. मजार की तुरंत मरम्मत कराई जाए, शांति बहाल की जाए।
देश नफरत से नहीं, इंसाफ और भाईचारे से चलेगा।
@CMOfficeUP@myogiadityanath