राम शब्द निर्वाण है, सकल काल को काल ।
जन दरिया भज लीजिये, पूरण ब्रह्म नेह काल ।। आचार्यश्री दरियावजी महाराज फरमाते हैं कि राम शब्द ही जीवन में आने वाले सभी कालों और विघ्नों को नष्ट करने वाला है । इसीलिए सच्चे मन से पूर्ण ब्रह्म का निरन्तर स्मरण करते रहना चाहिए । राम राम !
तीन लोक चौदह भवन, दरिया देख्या जोये । एक राम सरीखा राम है, इसा न दूजा कोय ।। आचार्य श्री दरियावजी महाराज फरमाते हैं कि तीन लोक चौदह भवन का अवलोकन करने के पश्चात मैंने देखा कि राम ही सर्वशक्तिमान सर्वज्ञ तथा समर्थ है ।