माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, 🙏🏻
उत्तराखण्ड के MBBS Interns के मासिक स्टाइपेंड को ₹17,000 से बढ़ाकर ₹30,000 किए जाने की जायज़ मांग पर कृपया संज्ञान लेने की कृपा करें।
हमारी मेहनत और जिम्मेदारी के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड हमारा अधिकार है। 🩺
@pushkardhami
#OneNation_OneStipend
DAY 2 OF STATEWIDE STRIKE. As the indefinite strike by interns continue on the second day, they continue to appeal to the government to listen to their demands. Intern Doctors have stated that the strike will continue until their stipend is increased .@UK_MBBS_Interns@NMOBharat
साढ़े चार साल की कठिन MBBS पढ़ाई, वर्षों की मेहनत, व्यक्तिगत और पारिवारिक त्याग के बाद जब हम इंटर्नशिप में 12-12 घंटे तक मरीजों की सेवा और अस्पताल की जिम्मेदारियाँ निभाते हैं, तो उसके बदले उत्तराखंड में मात्र ₹17,000/माह यानी लगभग ₹567 प्रतिदिन का स्टाइपेंड मिलता है। इतनी लंबी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बावजूद यह राशि हमारे रोज़मर्रा के बुनियादी खर्च तक पूरे करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाया जा चुका है। हम उत्तराखंड सरकार से विनम्र आग्रह करते हैं कि MBBS इंटर्न के स्टाइपेंड की तत्काल समीक्षा कर इसे कम से कम ₹30000/माह किया जाए। हम कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि अपनी मेहनत, समय, जिम्मेदारी और वर्षों के त्याग के अनुरूप उचित सम्मान की मांग कर रहे हैं।
#UttarakhandMBBSInterns #IncreaseInternStipend #FairStipend #MBBSInterns
@ukcmo@ETVBharatUK@SubodhUniyal1@Anoopnautiyal1@Samaachaar_r
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा MBBS रोटेटिंग इंटर्नशिप भत्ता ₹12,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करना सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम है। 🙏
हालाँकि, उत्तराखंड के मेडिकल इंटर्न्स का मुद्दा भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
जब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—दोनों राज्यों में एक ही राजनीतिक दल की सरकार है, तो उत्तराखंड में MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड अब भी ₹17,000 प्रति माह क्यों है?
हम भी समान MBBS शिक्षा, लंबे ड्यूटी आवर्स, मरीजों की जिम्मेदारी और clinical workload निभा रहे हैं।
• ₹17,000 प्रति माह, यानी लगभग ₹567 प्रतिदिन
• 4.5 वर्ष की कठिन मेडिकल शिक्षा के बाद
• दिन-रात अस्पताल में सेवाएँ देने के बावजूद
• बढ़ती महंगाई और रहने-खाने के खर्चों के बीच यह राशि अत्यंत कम है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल इंटर्न्स के लिए सकारात्मक पहल की है। आशा है कि उत्तराखंड सरकार भी हमारे श्रम, जिम्मेदारियों और सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इंटर्नशिप भत्ते में शीघ्र सम्मानजनक वृद्धि करेगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं स्वास्थ्य विभाग से विनम्र अनुरोध है कि उत्तराखंड के MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
@pushkardhami@SubodhUniyal1@ukcmo@BJP4UK@1DhansinghRawat@Anoopnautiyal1@Samaachaar_r@ETVBharatUK@ANINewsUP@PIBDehradun@LtGenGurmit@ganeshjoshibjp@uttarakhand@RituKhanduriBJP@BahugunaUK
#Uttarakhand #MBBSInterns #InternshipStipend #OneNation_OneStipend