आज लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief व नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने अपने लोकसभा क्षेत्र नगीना से संबंधित मांगें रखीं।
#Budget2026
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार ने यह कहा है कि देश में कच्चे तेल और गैस की कोई कमी नहीं है तथा घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू किया गया है।
इन परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि जब तक यह संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक मिड-डे मील संचालित करने वाले विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की निरंतर और प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों के भोजन की व्यवस्था किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो और पोषण कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता रहे।
इसके साथ ही शादी-विवाह के कार्यक्रमों में भी घरेलू गैस सिलेंडर के सीमित और नियंत्रित उपयोग की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
अतः @mygovindia से आग्रह है कि संकट की इस स्थिति में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, संतुलित तथा आम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
@PMOIndia@narendramodi@PetroleumMin@DrSJaishankar@HardeepSPuri
इस समय बच्चों की बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं का समय है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में विवाह, धार्मिक कार्यक्रम, निजी आयोजनों, डीजे पार्टियों और कुछ स्थानों पर हो रहे महोत्सवों के कारण तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर और डीजे का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।
यह शोर बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। साथ ही, डीजे व लाउडस्पीकर के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी स्पष्ट आदेशों का भी कई जगह उल्लंघन हो रहा है।
हम @dgpup से मांग करते हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी प्रकार के आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण पर सख़्त नियंत्रण लगाया जाए, डीजे व तेज़ लाउडस्पीकरों पर प्रभावी रोक हो और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का प्रदेशभर में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सर्वोपरि हैं - इस पर कोई समझौता नहीं।
सभी परीक्षार्थी बच्चों को हार्दिक मंगलकामनाएँ- आपका परिश्रम सफल हो, आपका आत्मविश्वास मज़बूत रहे और आपका भविष्य उज्ज्वल बने।
मध्य प्रदेश परियार दामोदर यादव मंडलजी और भीमआर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़ेजी द्वारा नागपुर महाराष्ट्र से ग्वालियर मध्यप्रदेश भर्मण, जागो बहुजन जागो...
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अंतर्गत ग्राम नैयर मैं त्याग की मूर्ति माता रमाई की जयंती मनाई गई जिसमें गायन, भाषण डांस आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए और माता रमाई के गीतों पर बालिका ये संदेश देने लगी
ग्वालियर में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान व चेतना के प्रतीक, विश्व-रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के पुतले को जलाने का प्रयास और उनके विरुद्ध की गई आपत्तिजनक नारेबाज़ी सिर्फ़ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को खुलेआम चुनौती देने का घिनौना षड्यंत्र है।
यह कृत्य उन नफरती और संविधान-विरोधी ताक़तों की पहचान उजागर करता है, जो आज भी बराबरी, भाईचारे और न्याय से डरती हैं। बाबा साहेब का अपमान दरअसल उन करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान पर हमला है, जिन्हें संविधान ने इंसान की तरह जीने का हक़ दिया। यह देश की शांति भंग करने और समाज को बांटने की सुनियोजित कोशिश है।
हम @MP_MyGov से कठोर शब्दों में मांग करते हैं—दोषी पर NSA की धाराओं में मुक़दमा दर्ज हो,इस कृत्य के पीछे मौजूद साज़िश और संरक्षण की भी जांच हो, भविष्य में परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के अपमान की किसी भी कोशिश पर शून्य सहनशीलता दिखाई जाए।
यदि अगले 72 घंटों के भीतर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 जनवरी को ग्वालियर पहुँचकर परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के सम्मान में शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक लेकिन निर्णायक जन-आंदोलन किया जाएगा।
किसी भी अव्यवस्था की पूरी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जय भीम, जय संविधान,जय भारत।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51
11 सितंबर 2024, सुबह 9-10 बजे मैं आपका रामलीला मैदान (दिल्ली) में इंतजार करूंगा। मेरा विश्वास है कि यह आंदोलन इतना ताकतवर होगा कि सरकार की नींद उड़ जायेगी।।
- चन्द्रशेखर आजाद
#11_सितंबर_चलो_दिल्ली
शासकीय कर्मचारियों के अधिकारों के खिलाफ उच्च अधिकारियों की असंवैधानिक मनमानी, प्रताड़ना, पक्षपात,उच्च नीच,मानसिक तनाव, विभागीय गोपनीयता भंग की झुटी कार्रवाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी... दत्तू मेढेजी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीमआर्मी