आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए-
- जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम करें।
- पेयजल संकट की संभावना वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी कर समाधान सुनिश्चित करें।
बहराइच पुलिस की बड़ी सफलता 🚔
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 101 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹25 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस टीम की मेहनत से लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।@bahraichpolice#MobileRecovery@Uppolice
झारखंड में केशर आम की खेती... 📍खूंटी.
(आज खूंटी तोरपा रोड स्थित जायसवाल जी के इस बागान में आम, अमरूद, ड्रैगन फ्रूट,पाइनएप्पल, जामुन, नींबू समेत कई फलों की अच्छी खेती देखकर मन प्रसन्न हुआ. यहाँ कुछ घंटे बिताकर निलेश उसकी टीम से मुलाक़ात कर कई नई जानकारी हासिल हुई. अन्य किसानों को भी इसका लाभ हो इसके लिए प्रयास करने की अपेक्षा रखी.)
#KesharAamJharkhand #Khunti #Agriculture #Farmer
🌱 विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनाइटेड ईजीटेक प्राइवेट लिमिटेड, टाटानगर में फलदार वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल अडेशरा ने पहला पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
@JharkhandCMO@moefcc@PIB_India@mygovindia#Tatanagar#Jharkhand
आज समाहरणालय स्थित सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हटिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नवीन जायसवाल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 06 एवं 07 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले विशेष शिविर की विस्तृत जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिकाधिक मतदाताओं को शिविर तक पहुंचाने एवं मैपिंग कार्य में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।
रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 06 एवं 07 जून 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से संध्या 04ः00 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ सुबह 08ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य संपादित करेंगे।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) का नाम शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष शिविर की जानकारी आम मतदाताओं तक पहुंचाने तथा पात्र मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने में सहयोग की अपील की।
मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता आवश्यक है।
बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के निर्धारित कार्यक्रम एवं आगामी गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
@prdjharkhand@ceojharkhand@mbhajantri
प्रकृति संरक्षण का संकल्प, सतत विकास का मार्ग!
हर लगाया गया पौधा, बचाई गई हर बूंद और अपनाई गई हर पर्यावरण-अनुकूल आदत हमें एक स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जाती है। आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें।
#WED2026#MissionLiFE#SECR
आज जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वायनिंग एवं यूएसजी मशीन खरीदने पर विचार-विमर्श किया गया।
अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और रिन्यूअल के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति द्वारा 08 सेंटर के निबंधन एवं 10 सेंटर के रिन्यूअल की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में समिति द्वारा संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में इंट्री एवं सर्टिफिकेट जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। सेंटर का निश्चित समय अंतराल पर निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में समिति द्वारा यूएसजी मशीन को स्थानांतरित करने में कुल 02, क्लीनिक/अस्पतालों में नए डॉक्टर शामिल करने के लिए - कुल -17 आवेदन, यूएसजी मशीन खरीद अनुमति: - कुल 04 आवेदन, Form B में प्रविष्टि -कुल 05 एप्लीकेशन, (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद), अनुमोदन की जा सकती है) ।
बैठक में सिविल सर्जन, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. वंदीता,डॉ. मो. ताम्बा रिज़वी, डीपीएम, श्री प्रवीण कुमार सिंह, समिति सदस्य सहित अन्य सदस्य एवं PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर श्री राकेश कुमार राय उपस्थित थे ।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
@HemantSorenJMM राज्य वासियों के प्रिय मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी; राशन कार्ड धारक फोर्टिफाइड चावल से त्रस्त है। पूर्व के भांति सामान्य चावल की मांग है।
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई।
मोतीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 31 ग्राम स्मैक के साथ नेपाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
#Bahraich#NDPSAct#SmackRecovery@bahraichpolice@Uppolice
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#Bahraich#JantaDarshan#UPPolice@bahraichpolice#PublicHearing