आज गुमला जिले के बसिया पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत आरेया के सुकुरदा में रोजगार सृजन अभियान के तहत जूलयुस बड़ाईक के 60×60×10 तालाब निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में रोजगार सृजन अभियान के दौरान 100 दिन का रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया तथा नई योजनाओं का शुभारंभ किया गया।
@JharkhandCMO@DipikaPS@MoRD_GoI@RDD_Jharkhand@DCGumla@DCEastSinghbhum
#RozgarSrjanAbhiyan #VBGRAMG #Jharkhand #Gumla #EastSinghbhum #Campaign #योजना
#झारखंड_स्थापना_दिवस_पखवाड़ा के अंतर्गत कुड़ुख सांस्कृतिक भवन, बम्हनी में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक गीत-संगीत प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 30 प्रतिभागियों ने गजल, भजन, हिंदी एवं नागपुरी सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#Gumla #Jharkhand #CulturalHeritage
🌱 आज झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर नगर भवन, गुमला में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में MIDH अंतर्गत ‘खेत बचाओ अभियान सह झारखंड उन्नत बागवानी की ओर’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभागीय सचिव मो. अबूबकर सिद्दीकी पी., की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कृषि भूमि एवं मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा क्लस्टर आधारित बागवानी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ एवोकाडो, ड्रैगन फ्रूट, अंजीर, स्ट्रॉबेरी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों एवं मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन तथा पशुपालन जैसी वैकल्पिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि एवं परिसंपत्तियों का वितरण, विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण तथा उद्यान विभाग द्वारा तैयार तकनीकी पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
हमारा प्रयास है कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती एवं बागवानी के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि हो, कृषि आधारित आजीविका सुदृढ़ बने तथा गुमला जिला कृषि के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करे।
#Gumla #Jharkhand #FarmersWelfare #Horticulture #PRDGumla
मिट्टी की सेहत, किसानों की समृद्धि और खेती में नवाचार के संकल्प के साथ गुमला आगे बढ़ रहा है। 🌱
#झारखंड_स्थापना_दिवस_पखवाड़ा के तहत कामडारा के ग्राम लतरा में एवोकाडो के पौधरोपण के साथ नई बागवानी पहल की शुरुआत की। कामडारा एवं बसिया में कुल 25 एकड़ भूमि पर एवोकाडो की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
वहीं, ग्राम बामनडीह में बायो-इनपुट इकाई का उद्घाटन कर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया। स्थानीय महिला कृषक सावित्री दीदी एवं अन्य महिलाओं के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
हमारा लक्ष्य है कि खेती की लागत कम हो, मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और किसानों की आय के नए रास्ते खुलें। समृद्ध किसान, स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ कृषि ही समृद्ध गुमला की मजबूत नींव है।
#JharkhandFoundationDay #Gumla #NaturalFarming
#झारखंड_स्थापना_दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत "भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026" का आज शुभारंभ किया गया । प्रतियोगिता में जिले के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न पारंपरिक एवं अन्य खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें राज्य स्तर पर अवसर प्रदान करना है।
#Gumla #Jharkhand
#झारखंड_स्थापना_दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत आयोजित दुधारू पशु मेला-सह-गव्य प्रदर्शनी में शामिल हुआ। इस अवसर पर 13 पशुपालकों के बीच 10 गाय एवं 3 भैंसों का वितरण किया गया। लगभग 200 किसानों की सहभागिता वाले इस आयोजन का उद्देश्य पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुदृढ़ करना है।
#Gumla #Jharkhand
आज जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP), आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP), ग्राम संपत्ति योजना, अनटाइड फंड, नीति आयोग अवार्ड मनी, SCA एवं CSR फंड के तहत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज CSR योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं CSR प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#Gumla #CSR #Jharkhand
आज जिला स्थापना-सह-अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, एमएसीपीएस के तहत वित्तीय लाभ, प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं पदस्थापन सहित विभिन्न सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। सभी मामलों में निर्धारित सरकारी नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#Gumla #DistrictAdministration #Jharkhand
आज NCORD, कारा सुरक्षा, परिवहन एवं खनन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर रोक, अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण, यातायात नियमों का अनुपालन तथा कारा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को नियमित छापेमारी, सख्त कार्रवाई एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#Gumla #DistrictAdministration
➡️गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने आज समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
➡️उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
#Gumla#Jharkhand#PublicGrievance
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज राज्य में प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित "एक और अवसर कैंप" का रांची हटिया स्थित विभिन्न मतदान केंद्र एवं ASDD सूची के मतदाताओं के निवास स्थान का भौतिक निरीक्षण किया।
@ECISVEEP
आज साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया।
इस दौरान आवास आवंटन, सड़क निर्माण एवं आंगनबाड़ी सेविका के नियुक्ति पत्र सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है।
🚨 आवश्यक सूचना🚨
किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा "DC gumla" के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है।
यदि किसी को इस ID से या किसी अन्य फेक आईडी से फ्रॉड मैसेज/फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हो,तो उस ID को ब्लॉक एवं रिपोर्ट करें एवं फेक मैसेज से सावधान रहें।
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, परमवीर अल्बर्ट एक्का एवं महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इन महान विभूतियों का त्याग, संघर्ष, साहस एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गौरवशाली विरासत को नमन।🙏💐
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘Run For Cleanliness’ अभियान के तहत नगर भवन से विभिन्न छठ घाटों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर घाटों की साफ-सफाई की। सफाई कर्मियों के साथ स्वयं श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्वच्छ गुमला, स्वस्थ गुमला हमारा संकल्प है।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयां..!
छठी मइया की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो।
@JharkhandCMO@prdjharkhand