आज दि. 29.01.24 को विधिक साक्षरता शिविर, अम्स्यारी में प्रतिभाग कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय स्टॉल के माध्यम से पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। इसके पश्चात कत्यूर गौ सेवा समिति, गरुड़ द्वारा संचालित गौसदन का निरीक्षण किया गया।
@DMBageshwarUK@pashudhanUK
दि.14-20 जनवरी तक उत्तरायणी कौतिक बागेश्वर में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने सहित मॉडल के माध्यम से पशुपालन गतिविधियों को ��्रदर्शित किया गया, जिसने जनप्रतिनिधियों सहित सभी को आकर्षित किया। स्टॉल पर जानकारी व फोटोशूट लेने के लिए भीड़ बनी रही।
@DMBageshwarUK
दिनांक 15.12.23 को वि.खं. कपकोट के दूरस्थ ग्राम सूपी में आयोजित बहुद्देशीय शिविर एवं 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में प्रतिभाग के साथ-साथ पशु चिकित्सालय सौंग में विभागीय अनुरक्षण मद से कराए गए फर्श एवं दीवार मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
@DMBageshwarUK@DrBcKarnatak
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, बागेश्वर के पद पर दि.12.12.23 को कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ.डी.के.चन्द द्वारा कार्यालय स्टाफ के कामकाज की समीक्षा के साथ दि.13.12.23 को बायफ प्रभारी से कृ. गर्भाधान सहित विकास खंड स्तरीय पशुचिकित्साधिकारियों से विभागीय जानकारी ली गई।
@DMBageshwarUK
CEO, USWDB उत्तराखंड डॉ. नीरज सिंघल द्वारा जनपद बागेश्वर के अपने राजकीय प्रवास के दौरान शासक��य जांच के अतिरिक्त पशुचिकित्सालय गरुड़, कपकोट एवं भेड़ फार्म शामा में भ्रमण कर विभागीय क्रियाकलापों की जानकारी ली गई तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
दि.30.11.23 को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जनपद बागेश्वर के प्रभारी मंत्री मा.श्री सौरभ बहुगुणा सहित ���ा.जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक बागेश्वर/कपकोट, उपाध्यक्ष PMGSY अनुश्रवण समिति एवं जिलाधिकारी महोदया द्वारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए।
@DMBageshwarUK
दि. 29.11.23 को नगर पंचायत कपकोट से 9 तथा नगर पंचायत गरुड़ से 21 (कुल 30) निराश्रित गोवंशीय पशुओं को नगर पंचायत, प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से क्रमशः मनकोट, बागेश्वर स्थित श्री नंदगोपालकृष्णा गौशाला एवं बाजपुर स्थित श्री राधे कृष्ण ��ौशाला में भेजा गया।
@DMBageshwarUK
सरकार की प्रमुख योजना किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) केवल किसान भाइयों के लिए ही नहीं बल्कि पशुपालकों एवं डेयरी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए लागू की गई है। इसका लाभ पशुपालन क्षेत्र से जुड़े लोग उठा सकते हैं।
#KisanCreditCard#aatmanirbharkisan
पशुओं में होने वाले संक्रामक रोगों के नियंत्रण के दृष्टिगत जनपद बागेश्वर अंतर्गत भेड़-बकरियों में PPR रोग के बचाव हेतु पशुपालन विभाग की संस्थाओं द्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में 'घर से चारागाह तक' सुरक्षात्मक टीकाकरण का कार्य तत्परता के साथ संचालित किया जा रहा है।
@DrBcKarnatak
दि.21.10.23 को वि��ासखंड कपकोट के ग्राम फरसाली में सचल पशुचिकित्सा शिविर वाहन के माध्यम से 14 बड़े तथा 24 छोटे, कुल 38 पशुओं हेतु संबंधित पशुपालकों की आवश्यकता के अनुसार दवा वितरण के साथ-साथ 100 पशुओं को बाह्य परजीवियों से बचाव हेतु दवा स्नान औषधि का वितरण किया गया।
@DMBageshwarUK
दि. 20.10.23 से जनपद में भेड़-बकरियों के विषाणु जनित संक्रामक रोग PPR के विरुद्ध टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है, जिसके तहत दो दिनों में विभिन्न विभागीय संस्थाओं के माध्यम से 4587 भेड़-बकरियों में रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया है।
@DMBageshwarUK@DrBcKarnatak@BahugunaUK
रा.इ.का. बंतोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में पशुचिकित्सालय, गरुड़ के माध्यम से विभागीय स्टॉल लगाकर 53 पशुपालकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप औषधि तथा 85 पशुपालकों को जई का चारा बीज वितरित किया गया। साथ ही, विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ��्रदान की गई।
@DMBageshwarUK
Feeling contented after relieving dystocia in a cow in Mandalsera. The cow was straining since morning but couldn't calve due to mild uterine torsion. After technical manipulation, the condition was resolved resulting into successful delivery of a live female calf
@DMBageshwarUK