चौसर के पासे की बिसात बिछाने की अनुमति सीतापुर के महमूदाबाद में लेने के लिए लोग आलाकमान के पास दौड़ लगा रहे हैं , 12 दिन के चौसर के खेल में लोग 300000/- से अधिक खर्च पर आतुर हैं , कृपया ऐसे खेलों को अनुमति देने और सहयोग करने से पहले ध्यान रखें , क्षेत्र के युवा चौसर के पाशे की जगह पत्तों से न खेलने पाएं , चाहे इलाका इचौली हो रमुवापुर हो या अतरौली....
बाकी शुरुआत होने पर समाचार विस्तृत प्रस्तुत होंगे !
@Uppolice@sitapurpolice
यूपी के सीतापुर से बीजेपी विधायक को ग्रामीणों द्वारा खदेड़ने का वीडियो वायरल...
हरगांव से BJP विधायक सुरेश राही को ग्रामीणों ने खदेड़ा...
हालांकि मामले में अब तक विधायक की ओर से कोई बयान नही आया है...
@priyankagandhi@rohini_sgh@suryapsingh_IAS@ranvijaylive@sengarlive
सीतापुर के रामपुरमथुरा इलाके के चांदपुर बाजार में बच्चों के इलाज के नाम पर एक झोलाछाप अस्पताल चला रहे हैं , जनाब संतोषी के नाम से चला रहे इस अस्पताल में एक सैकड़ा से ज्यादा बच्चों को प्रतिदिन इलाज के नाम पर इंजेक्शन देते मिल जाएंगे , बाकी @dm_sitapur साहब जांच करवाएंगे तो सब साफ साफ नजर आ जायेगा...
उक्त जानकारी स्थानीय प्रधान ने दी और मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर में एक डॉक्टर पोस्ट हो जाये तो सभी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके !
सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे के शेरापुर वार्ड में एक छोटी सड़क के किनारे मिला युवक का शव !
कार ड्राइवर शादाब का शव , उसके किराए के मकान से चंद कदम दूर ही पड़ा मिला...
परिजन मौके पर पहुंचें !
डायल 112 की टीम मौके पर मौजूद | पुलिस जांच में जुटी
@Uppolice@sitapurpolice@dgpup
सीतापुर के महमूदाबाद में SHO पर गम्भीर आरोप लगाते युवक के वीडियो वायरल होने के बाद युवक का और वीडियो सामने आया है , जिसमें वह गांव के व्यक्तियों से बहस करता नजर आ रहा है , उक्त युवक पर धोखाधड़ी के आरोप में महमूदाबाद कोतवाली में FIR भी दर्ज की गई है!
@Uppolice@dgpup@sitapurpolice
सीतापुर पुलिस ने अन्तर्राजीय तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार !
भारी मात्रा में शराब बरामद , कूटरचित नंबर प्लेट लगे वाहन से तस्करी के लिए ले जा रहे थे शराब !
@Uppolice@sitapurpolice
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बजवापुर गांव में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना !
ज्वैलरी सहित नकदी पर किया हाथ साफ...
पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना !
@sitapurpolice
सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे अम्ब्रीश गुप्ता और उनके समर्थकों की दबंगई का वीडियो वायरल...
दंगे के मुकदमे में नामजद होने के बाद भी असलहों संग करीमगंज गांव में दबंगई के दम पर समर्थकों संग धान की फसल कटवाने पहुंचे नेता जी !
महिलाओं के विरोध के बाद मौके पर जमकर हुई मारपीट , मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल !
महिला ने उक्त मामले में दी शिकायत , मारपीट और कपड़े फाड़ अभद्रता के गम्भीर आरोप...
@Uppolice , @dgpup , @Igrangelucknow , @adgzonelucknow इस प्रकरण में क्या FIR सही तरीके से होगी या केवल FIR का सिस्टम आम लोगों के लिए है !
@CMOfficeUP@myogioffice@myogiadityanath
शहर कोतवाली पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री Rakesh Rathaur l कहा कि जीवन में पहली बार कोतवाली आया हमारे भाई जैसे मित्र को बिठा रखा है l डीएम एसपी से लेकर कोतवाल से छोड़ने के लिए कहा पर किसी ने नहीं सुनी या कहकर रोने लगे मंत्री...@dm_sitapur@myogiadityanath@UPGovt@InfoDeptUP
सीतापुर के महमूदाबाद में बुखार के मरीज की अस्पताल में मौत | परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप | अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा !
@dm_sitapur
सीतापुर में पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर दूर रेउसा - महमूदाबाद मुख्य मार्ग पर मौजूद माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा में लोहे की ग्रिल तोड़ चोरों की एंट्री !
एंट्री के बाद रखा कैश ले उड़े चोर , डीवीआर भी किया क्षतिग्रस्त !
अब सदरपुर पुलिस को मामले में शाखा मैनेजर ने शिकायत दी है , देखिए खुलासा होता है या उससे पहले अज्ञात चोर किसी और घटना को अंजाम दे देते हैं !
@uppolice@dgpup@Igrangelucknow
सीतापुर के महमूदाबाद में रिश्तेदारी में आई महिला की मारपीट के दौरान जमकर हुई पिटाई...
पिटाई के दौरान घायल महिला की मौत...
पुलिस से मदद मांगने पहुंचे परिजन , जब पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची तो घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया...
सीतापुर में महिला की पीट - पीट कर हत्या के मामले से हड़कंप !
@Uppolice@sitapurpolice@Sachingupta@dgpup