जय माता की! 🙏🌺
बरेली की पावन धरती पर आयोजित 24 घंटे के जिला स्तरीय श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ के इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए मैं हृदय से भगवती मानव कल्याण संगठन (बरेली ) को शुभकामनाएँ देता हूँ।
यह आयोजन केवल पूजा-पाठ का अवसर नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, संस्कार, सद्भाव, नशामुक्ति और मानव कल्याण का संकल्प मजबूत करने का अवसर है। माँ आदिशक्ति की कृपा से हम सभी के भीतर सत्य, स���वा, संयम और परोपकार की भावना जागृत हो—यही हमारी सामूहिक साधना का उद्देश्य बने।
समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति से मेरा विनम्र आग्रह है कि इस पावन अवसर पर सहभागी बनें और अपने जीवन में अच्छे संस्कार, सकारात्मक विचार तथा समाजहित की भावना को स्थान दें।
आइए, हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहाँ नशे के स्थान पर संस्कार, निराशा के स्थान पर आशा और स्वार्थ के स्���ान पर सेवा हो।
माँ आदिशक्ति एवं परमपूज्य गुरुदेव भगवान सभी साधकों, कार्यकर्ताओं एवं बरेलीवासियों को सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें तथा यह आयोजन समाज और मानवता के कल्याण का प्रेरणास्रोत बने।
माँ की भक्ति •
मानवता की सेवा •
समाज का कल्याण
जय माता की! 🌺🙏
अखिर कब तक?
मुद्दा सिर्फ़ नकली दूध का नहीं है, सवाल उस पूरी व्यवस्था पर है जो बच्चों की सेहत से जुड़ी चीज़ों में इतनी बड़ी गड़बड़ी को पनपने देती है।
मध्य प्��देश में 5 साल में दुधारू पशुओं की संख्या नहीं बढ़ी, लेकिन दूध उत्पादन में 33.27 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी बताई जा रही है। वहीं जांच में Shampoo, Urea और Refined Oil जैसी चीज़ों से Synthetic Milk बनाने के तरीके सामने आ रहे हैं।
सोचिए, इसी दूध से कितने बच्चों ने दूध, दही और Paneer खाया होगा और कितने परिवारों को बीमारी की ��सली वजह तक पता नहीं चली होगी?
आज मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस अवसर पर आगामी नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में होने वाले व��शेष कार्यक्रम के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया।
माँ आदिशक्ति की कृपा से यह आयोजन भक्ति, साधना, संस्कार और नशामुक्त समाज के संकल्प को और मजबूत करने का माध्यम बने—यही कामना है।
@RajendraShukla_
#Navratri #PanchJyotiShaktiTeerthSiddhashram #RajendraShukla #NashaMuktSamaj #MaaAdishakti #MadhyaPradesh
🌺 संतों का पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम आगमन 🌺
आज श्री विदुर आश्रम, स्वामी योगेश्वरानंद जी की पावन परंपरा से जुड़े पूज्य संतों का पंचज्योति शक्तिती��्थ सिद्धाश्रम धाम में शुभ आगमन हुआ।
इस अवसर पर
🙏महंत श्री कुमारानंद गिरि (ब्रह्मचारी जी) महाराज,
🙏नागबाबा स्वामी नारायण पुरी जी महाराज, कन्नौज,
🙏तथा स्वामी गणेशदास जी, संचालक एवं पुजारी, श्री शिव मंदिर, विनायक कॉलोनी, बेवर, मैनपुरी ने
परमपूज्य गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संतों ने अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ मंदिर में आयोजित दिव्य आरती क्रम में सहभागि���ा कर माँ आदिशक्ति एवं समस्त शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
🌿 एक संकल्प, एक दिशा, एक लक्ष्य
सिद्धाश्रम की आध्यात्मिक चेतना, अखंड पाठ और नशामुक्त भारत के संकल्प से प्रभावित होकर पूज्य संतों ने गुरुवर की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने तथा नशामुक्त, संस्कारवान और चरित्रवान समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
यह मिलन केवल संतों का मिलन नहीं, बल्कि सनात�� चेतना, संत शक्ति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संगम है।
जब संत शक्ति एक दिशा में आगे बढ़ती है,
तो समाज में नई चेतना का संचार होता है।
जब आध्यात्मिक शक्ति जनकल्याण से जुड़ती है,तो परिवर्तन केवल व्यक्ति में नहीं—पूरे समाज में आता है।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—
“नशामुक्त भारत — संस्कारयुक्त भारत”
“भक्तिमय जीवन — चरित्रवान समाज”
“माँ आदिशक्ति की साधना — मानवता की सेवा”
माँ आदिशक्ति स��ी संतों एवं साधकों को शक्ति प्रदान करें और राष्ट्र को नई आध्यात्मिक चेतना प्रदान करें।
🙏 जय माता की।
🙏 **जय गुरुवर की!
@AJAYAWASTHI108@DrMohanYadav51 आबकारी और पुलिस की मिली भगत से पूरे प्रदेश में इसी तरह अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही
माननीय मुख्यमंत्री जी,
जय माता दी 🙏
@DrMohanYadav51
भगवती मानव कल्याण सं���ठन के कार्यकर्ताओं ने अभी-अभी सनोदा थाना क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली “बॉम्बे व्हिस्की” पकड़वाई है। संगठन के अनुसार इसी प्रकार की शराब से बंडा क्षेत्र में 30–40 लोगों की मौत की सूचना है और अवैध बिक्री अभी भी जारी है।अखिर @SPSagarmp
महोदय क्या कर रहे हैं!
यह अत्यंत गंभीर विषय है।
पुलिस एवं आबकारी विभाग की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो। जो भी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसे तत्काल न���लंबित कर कठोर कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री जी, लोगों की जान जा रही है—अब केवल छोटे आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे शराब माफिया नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।
@DGP_MP
@CMMadhyaPradesh
@collectorsagar
सादर,
अजय अवस्थी
[email protected]
@AJAYAWASTHI108@DrMohanYadav51 शासन प्रशासन से निवेदन है कि इस पर कोई भी कार्यवाही अभी तक नहीं हुई और इस अवैध शराब के कारण सागर जिले के बंडा में निर्दोष लोग जहरीली शराब पीकर मारे जा रहे हैं इसकी ��िम्मेदार शराब माफिया एवं प्रशासन की है अभी समय ,,,,,
@AJAYAWASTHI108@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh भगवती मानव कल्याण संगठन जो कार्यकर्ता अवैध शराब की शिकायत sp या थाना प्रभारी से करता है या अवैध शराब पकड़वाता है तो यह लोग शराब माफिया से मिलकर उन्हीं के ऊपर झूठी रिपोर्ट करवा देते हैं यदि प्रशासन पहले से संगठन की बात सुनता होता तो आज यह दृश्य,,,,
माननीय डॉ. मोहन यादव जी
मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन
भोपाल, मध्यप्रदेश
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh
विषय: सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली/अवैध शराब से हुई मौतों, अवैध शराब के मजबूत होते नेटवर्क, पूर्व शिकायतों की अनदेखी, शिकायतकर्ताओं को कथित धमकी तथा जिम्मेदार अधिकारियों ��ी भूमिका की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई के संबंध में।
महोदय,
अत्यंत पीड़ा, चिंता और आक्रोश के साथ मैं आपका ध्यान सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली/अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों की अत्यंत गंभीर घटना की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। इस घटना ने न केवल बंडा क्षेत्र बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के नागरिकों के मन में गहरी चिंता उत्पन्न कर दी है।
मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के बाद कई लोगों की मृत्यु हुई तथा बड़ी संख्या में लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में है!
भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से लंबे समय से समाज में फैल रहे अवैध शराब के कारोबार, जहरीली शराब तथा शराब के कारण होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक बर्बादी के विरुद्ध लगातार आवाज उठाता रहा हूँ। हमारा संगठन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई की मांग नहीं कर रहा है, बल्कि हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि अवैध शराब के कारण किसी मां की गोद न उजड़े, किसी पत्नी का सुहाग न उजड़े और किसी बच्चे के सिर से पिता का साया न उठे।
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
अवैध शराब का जाल इतना मजबूत कैसे हुआ?
माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या केवल छोटे-मोटे विक���रेताओं को पकड़ लेने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा?
निश्चित रूप से नहीं।
जब तक मुख्य सप्लायर, निर्माता, परिवहनकर्ता, अवैध भंडारणकर्ता, आर्थिक सहयोगी तथा संभावित संरक्षण देने वालों तक जांच नहीं पहुंचेगी, तब तक अवैध शराब का कारोबार समाप्त नहीं किया जा सकता।
इसलिए मेरा आग्रह है कि वर्तमान घटना को केवल एक स्थानीय आपराधिक घटना मानकर समाप्त न किया जाए। इसे संगठित अवैध शराब नेटवर्क की जांच का अवसर माना जाए।
पूर्व शिकायतों और चेतावनियों की भी जांच आवश्यक
इस पूरे प्रकरण का सबसे गंभीर पहलू यह है कि यदि क्षेत्र में पहले से अवैध या नकली शराब के संबंध में शिकायतें एवं चेतावनियां प्रशासन तक पहुंच रही थीं, तो उन शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई?
किस अधिकारी को सूचना मिली?
कब मिली?
उस अधिकारी ने क्या कार्रवाई की?
किसके निर्देश पर कार्रवाई हुई अथवा नहीं हुई?
क्या किसी शिकायत को जानबूझकर दबाया गया?
क्या किसी व्यक्ति अथवा शराब कारोबारी को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त था?
इन सभी प्रश्नों का उत्तर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से मिलना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का विषय भी जांच के दायरे में आए, अवैध शराब के गंभीर विषय को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन मेरे अनुभव के अनुसार इस विषय को जिस गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाना चाहिए था, वैसा वातावरण दिखाई नहीं दिया। शराब के मुद्दे पर पुलिस अधीक्षक महोदय की नाराजगी भी मेरे लिए चिंता का विषय बनी।
मैं यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ आपके संज्ञान में ला रहा हूँ क्योंकि जब कोई सामाजिक संगठन अवैध शराब के विरुद्ध आवाज उठाता है, तो प्रशासन का दायित्व है कि उसकी शिकायत को सुने, उसकी जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे।
इसके विपरीत यदि शिकायतकर्ता को ही हतोत्साहित किया जाए, तो इससे अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ सकता है।
बंडा थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से यह कहा गया कि “अगर आवाज उठाओगे तो जेल में बंद कर दूंगा।”
मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यदि ऐसा कथन वास्तव में दिया गया है तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
भगवती मानव कल्याण संगठन लंबे समय से अवैध शराब के विरुद्ध आवाज उठाता रहा है!
हम सरकार के विरोधी नहीं हैं।
हम अवैध शराब के विरोधी हैं।
हम प��रशासन के विरोधी नहीं हैं।
हम प्रशासन में मौजूद भ्रष्टाचार, लापरवाही और संभावित संरक्षण के विरोधी हैं।
हमारा स्पष्ट आग्रह है कि इस पूरे मामले में किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाए, लेकिन जो भी दोषी हो—चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति, कारोबारी या अधिकारी क्यों न हो—उसे कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई का सामना करना पड़े।
“शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई केवल अपराध रोकने के ल���ए नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के परिवारों और आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए आवश्यक है।”
सादर,
अजय अवस्थी
Akawasthi.official@gmail.com
@DGP_MP @spsagarmp @collectorsagar
अखिर कब तक?
देख रहे हों बिनोद 😀
■ जिसका बेटा ड्रग्स लेता है
वही Byju's पर बच्चों को
कैरीयर बनाने का ज्ञान दे
रहा है!
●पति पोर्न फिल्में बनाता
है वह योगा और
संस्कृति पर ज्ञान दे रहा
है!
●जो हिरणों का शिकार
करता है वो वाइल्ड
��ाइफ स्युमन का ज्ञान दे रहा है!
● 3 शादी करके तलाकें
लिए वह सत्यमेव जयते
पर ज्ञान दे रहा है!
@bollywood_life @Bollyhungama @NewsOfBolly
अखिर कब तक?
संसद में विरोध:
FCRA संशोधन विधेयक के संसद में आने से विपक्ष (खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी) काफी चिंतित और विरोध में है।
छाती पीट रहे हैं।
क्यों?
विदेशी फंडिंग पर निगरानी:
गृह मंत्री अमित शाह ने ईसाई पा���रियों और कैथोलिक बिशप काउंसिल के नेताओं के साथ बैठक में स्पष्ट किया कि FCRA के तहत आने वाले हर $100 में से केवल $30 ही कैथोलिक या ईसाई संस्थाओं तक पहुँचते हैं, जबकि बाकी 70% कहाँ जा रहे है?
इसकी जांच की जाएगी।
कड़े नियम:
सरकार ने विदेशी फंडिंग प्राप्त करने, खर्च करने और उसकी रिपोर्टिंग के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।
NGOs को अपने मुख्य उद्देश्य (जैसे शिक्षा, स्वास्��्य, धर्म आदि) स्पष्ट करने होंगे।
विदेश से मिलने वाले हर पैसे का हिसाब देना होगा।
संपत्ति जब्ती की कार्रवाई: भारत में कई NGOs का पंजीकरण रद्द हो चुका है या समाप्त हो चुका है। अब नियम यह है कि यदि कोई NGO बंद होता है, तो उसकी संपत्ति संस्थापकों के पास न रहकर नामित प्राधिकारी (designated authority) के पास चली जाएगी, जिससे NGO बंद करके संपत्ति हथियाने के घोटाले रुकेंगे।
FCRA के इन सख्त नियमों से NGO चलाने वाले गबन और घोटा���ों पर रोक लगेगी और यही विपक्ष के विरोध की मुख्य वजह है।
@AJAYAWASTHI108@DrMohanYadav51 मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ताओं पर पुलिस इसी प्रकार का केस करती है पर यह अभियान रुकने वाला नहीं है जय माता की जय गुरुवर की 🙏
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
मध्यप्रदेश शासन,
भोपाल, मध्यप्रदेश
@drmohanyadav51
विषय: दमोह जिले के कुम्हारी थाना प्रभारी पर अवैध शराब परिवहन के मामलों में गंभीर लापरवाही एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित झूठे प्रकरण दर्ज किए जाने के संबंध में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु।
● मध्यप्रदेश शासन द्वारा नशामुक्ति एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सामाजिक संगठन भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस को सूचना देकर अनेक मामलों में सहयोग किया जाता रहा है।
दमोह ���िले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से संबंधित एक गंभीर मामला मेरे संज्ञान में आया है, जिसमें थाना प्रभारी श्री बृजेश पांडे की कार्यप्रणाली को लेकर अनेक गंभीर प्रश्न एवं आरोप सामने आए हैं।
प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार—
कुम्हारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई।
थाना क्षेत्र से लगभग 500 म��टर की दूरी पर स्थित यादव ढाबा से 70 पेटी से अधिक अवैध शराब पकड़े जाने की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब थाना क्षेत्र में पाए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस की भूमिका एवं सूचना तंत्र पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है।
दिनांक 04 अगस्त 2026 को भी संगठन के सदस्यों द्वारा अवैध शराब के परिवहन की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत में उल्लेख है कि अवैध शराब परिवहन के दौरान संबंधित व्यक्तियों को पकड़वाने में संगठन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी थी।
शिकायतकर्ता श्री दीपक यादव, निवासी ग्राम गाता, थाना कुम्हारी, द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार अवैध शराब परिवहन के मामले में कार्रवाई के बाद संगठन से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध ही अपराध क्रमांक 127/2026 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने इसे दुर्भावनापूर्ण एवं झूठा प्रकरण होने का आरोप लगाया ��ै।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अवैध शराब के परिवहन की सूचना देने एवं उसे पकड़वाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध ही कार्रवाई की गई, जबकि अवैध शराब के वास्तविक परिवहन एवं उससे जुड़े लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
इस पूरे घटनाक्रम से यह गंभीर प्रश्न उत्��न्न होता है कि यदि सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता पुलिस को लगातार अवैध शराब की सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं, तो उनके विरुद्ध ही आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की परिस्थितियों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच क्यों न कराई जाए।
अतः माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र अनुरोध है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए—
1. कुम्हारी थाना क्षेत्र में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई अवैध शराब की ब���क्री एवं परिवहन से संबंधित सभी मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. थाना प्रभारी कुम्हारी श्री बृजेश पांडे की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जाए।
3. जांच पूरी होने तक निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु थाना प्रभारी को वर्तमान थाना क्षेत्र से हटाने/स्थानांतरित करने पर विचार किया जाए।
4. अपराध क्रमांक 127/2026 में संगठन के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में प्रकरण झूठा या दुर्भावनापूर्ण पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों को राहत प्रदान करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
5. यादव ढाबा से कथित रूप से पकड़ी गई बड़ी मात्रा में अवैध शराब तथा अन्य मामलों में शराब के स्रोत, परिवहनकर्ता, विक्रेता एवं संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्त�� की भूमिका की जांच की जाए।
6. अवैध शराब के विरुद्ध सूचना देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से प्रताड़ि�� न किया जाए तथा यदि किसी कार्यकर्ता के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई सिद्ध होती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
अतः जनहित में इस मामले की उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की कृपा करें।
अजय अवस्थी
Akawasthi.official@gmail.com
@DGP_MP @CMMadhyaPradesh @spdamoh @MPPoliceDeptt
@igpsagarzone @bmks_india
मुजरा करने वाली ये कुछ दिनों पहले जंतर मंतर पर गयी थी। NEET पर भाषण दे रही थी!
इसने मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ गंदी भाषा इस्तेमाल की थी।
#CJPExposed#NEET#cockroach