महत्वपूर्ण सूचना:
प्रिय देशवासियों अब समय आ गया है कि सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा जाए।
Dear countrymen, now the time has come for Prime Minister Narendra Modi to resign directly.
अखिलेश यादव जी!
राजनैतिक मतभेदों में हिंसा और गाली गलौज की जगह नहीं होनी चाहिए। कल आपके कार्यकर्ताओं ने जो किया, उसको कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता। कल आपके कार्यकर्ता ने जो किया है, वो सिर्फ ग़लत ही नहीं, बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है।
सुभासपा के कार्यालय पर कल आपके लोगों ने कार्यालय प्रभारी श्री धर्म प्रकाश जी से गाली-गलौच की, हाथा-पाई की, पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी।
आपके पालतू गुंडे इस हद तक उतर गए हैं। राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर हमला कर रहे हैं और आप ये सब देखकर मुस्कुरा रहे होंगे।
क्या ये आपके कहने पर हो रहा है? या आपके दोनों चाचाओं ने आपके कार्यकर्ताओं को इशारा किया है?
लड़ाई लड़नी तो जनता के बीच आईये, मुद्दों की बात करिए। गुंडई से सपा ��ल सकती है, लोकतंत्र नहीं चलता है।
वैसे, अखिलेश जी एक बात जान लीजिए। ओम प्रकाश राजभर नाम है मेरा। महराजा सुहेलदेव का वंशज हूं। कंसवादियों से न मैं डरता हूं और न मेरे कार्यकर्ता।
बाकी आपके पालतू गुंडे का हिसाब कानून करेगा। देखते जाइए।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव
कार��तिक पूर्णिमा मेला के आयोजन के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न विभागों को सौंपे जाने वाले कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई तथा सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि मेले से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं एवं कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना समय से तै���ार कर ली जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जा सकें। साथ ही सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव एवं कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराते ह��ए गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य सुनिश्चित करें।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, अग्निशमन व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, नियंत्रण कक्ष तथा श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्तिक पूर्णिमा मेले का सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
सपा की जातीय हिंसा : पार्ट-3
@yadavakhilesh जी!
न जाने आप और आपके स्वजातीय गुंडों को हम अति पिछड़े और दलितों से इतनी चिढ़ क्यों है? सत्ता में नहीं हैं तब ये हाल है कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार करने वाले आपके लोग हैं। अगर गलती से सत्ता मिल जाये तो अपराध का नशा दोगुना तो ही जाएगा।
याद कीजिए मार्च 2012... जनादेश मिलते ही जैसे आप लोगों पर खून सवार हो गया। पूरे प्रदेश में आपके गुंडों ने हिंसा का जो नंगा नाच शुरू किया, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है।
भदोही जिला भी आपके उस आतंकराज का गवाह रहा है। जब आपके गुंडे नगर कोतवाली के ���कदूमपुर गांव की दलित बस्ती पर कहर बनकर टूटे थे। दलित बस्ती के लोग हाथ-पैर जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, मगर आपके बेरहम गुंडे पूरी तरह से सत्ता के नशे में थे और इसी नशे में कई घरों को आग लगाकर राख कर दिया।
क्यों? क्योंकि उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया था... बस इतनी सी बात पर आप लोगों ने सत्ता मिलते ही सबसे पहले बहुजनों को टार्गेट करना शुरू कर दिया। मकदूमपुर गांव की दलित बस्ती के घरों को आग के हवाले तो किया ही, बहुजन समाज की महिलाओं के साथ जमकर बदसलूकी भी की गई थी। आज भी उस गांव की महिलाएं आपके आतंकराज को याद करके कांपने लग जाती हैं।
उन पीड़ितों के घाव पर मरहम लगाने वाला भी कोई नहीं था। क्योंकि, पूरा सिस्टम सपा का दफ्तर बन गया था। लखनऊ से प्रेशर इतना था कि महज दिखाने के लिए एप्लिकेशन लिया गया। एफआईआर तक दर���ज नहीं हुई।
बाद में जब हर तरफ जब थू-थू होने लगी तो दिल्ली से पीएल पुनिया साहब को भदोही आना पड़ा।
पिछले सारे कांड याद आ रहे हैं न आपको। यही था न आपका आतंकराज। हम पिछड़ों/दलितों का जीवन नरक बनाना, महिलाओं का अपमान करना।
शोषणवाद ही आपका 'समाजवाद' है और 'पीट देगा अहिर' ही आपका पीडीए है।
इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना।
जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव!
अखिलेश यादव जी!
परसों आपके लोगों की गुंडई देखकर मुझे आपके पूरे मुख्यमंत्रित्व काल की सपाई गुंडागर्दी, अराजकता और आतंक का खौफनाक दौर याद दिला दिया।
आपकी सरकार में हुए कर्म और कांड आंखों के सामने तैरने लगे। साल 2016 की वो घटना अभी तक रोंगटे खड़े कर देती है जब दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर बुलंदशहर में एक मां और उसकी मात्र 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। मां दरिंदों के सामने रो-रोकर गिड़गिड़ाती रही, बार-बार कहती रही कि “जो करना है मेरे साथ कर लो, लेकिन मेरी बेटी पीरियड्स में है, उसे छोड़ द��”, पर वो जानवर नहीं माने। आज भी ये घटना याद आते ही आत्मा कांप जाती है।
रामपुर वाले आपके प्रिय नेता आजम खान ने इस घटना पर जो अशोभनीय बयान दिया था, वो भी ना हम भूले हैं ना यूपी के लोग। ऐसा लगता है कि अगर आप गलती से दोबारा सत्ता में आ गए होते तो बुलंदशहर जैसे ना जाने कितने कांड आपके लोग अब तक कर चुके होते।
जानते हैं, इस मामले के मुख्य आरोपी को योगी सरकार में 2020 में उसके गुनाहों की सजा दिलाने के लिए उस��ी गिरफ्तारी की कोशिश की। एक गलती तो आपके राज में कर ही चुका था, दूसरी गलती पुलिस पर हमला करने की कोशिश करने की करने लगा। लेकिन ये सपाई राज तो था नहीं जो पुलिस गुंडों के सामने सरेंडर कर दे। ठोक दिया। समझ रहे हैं, उन्हें कहां पहुंचा दिया, वहां जहां उनकी जगह थी। “नर्कलोक”।
अखिलेश भाई, अगर मैं गलत नहीं हूं तो आपकी सरकार के समय मई 2014 में बदायूं में दो दलित बहनों के साथ ��लात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई और लाशों को पेड़ पर लटका दिया गया। ज्यादातर आरोपी आपके स्वजातीय थे। आपने अभिनव सिन्हा से फिल्म 'आर्टिकल 15' बनवाकर इस मामले को नॉर्मलाइज करने की कोशिश की और आरोपियों की जातियां बदल दीं। लेकिन सच्चाई तो आप भी अच्छी तरह जानते हैं। फिल्में सच्ची घटनाओं की नहीं बदल सकतीं।
सुनिए, आपकी सरकार में हुई जातीय हिंसा की पूरी फेहरिस्त अब खोलने का वक्त आ गया है। आपके स्व���ातियों द्वारा अति पिछड़ों और दलितों पर किए गए अत्याचार, मारपीट, हत्या और बलात्कार की घटना को लोग भूले नहीं हैं।
तैयार रहिए अखिलेश जी! आपकी सरकार की एक जनपद-एक जातीय हिंसा (यादव द्वारा) की याद आपको दिलाकर रहूंगा। आप लोगों ने हम पिछड़ों दलितों पर क्या-क्या जुल्म ढाए थे, हमें सब याद है।
@yadavakhilesh
गुड मॉर्निंग अखिलेश जी। उठ जाइए, सुबह हो चुकी है। कितना सोयेंगे महाराज।
अच्छा सुनिए। आज मैंने सपने में देखा कि आप चुनाव तक आराम की मुद्���ा में ही रहने वाले हैं। यानी ऐसे ही सोए रहेंगे।
सपने से याद आया कि दादरी की फ्लॉप रैली के बाद आपको समझ आ गया कि आपकी ज़मीन अब खोखली हो चुकी है। इसीलिए कोई रैली नहीं कर रहे हैं।
आपके ही 'खासमखास' लोग बता रहे हैं कि उस रैली का हश्र देखकर आप अब कोई दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आप निराश और हताश हो चुके हैं।
उठ जाइए महाराज। हम तो आपके मित्र हैं। मित्रता की वजह से आपकी चिंता रहती ह�� मुझे।
सिर्फ यादव और मियां भाई के वोट से काम नहीं बनेगा मित्र। ना ट्विटर, एसी-पीसी काम करेगा। इसलिए उठ जाग मुसाफ़िर भोर भयो।
@yadavakhilesh
गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया। मानन��य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए।
यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका। 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ।
अखिलेश बाबू को लगा था कि सरकार में वापसी के साथ अपनी चोरी छिपा ले जाएंगे। लेकिन पाप का घड���ा भर चुका था। घोटालेबाजों की सरकार हार गई। सभी घोटाला सामने आ गया।
यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है।
एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा। पूरी फ़ाइल लेकर बैठा हूं।
माननीय संस्थाएं और माननीय एजेंसियां गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने में जुटी हैं और विश्वास है कि करेंगी भी।
धीरज रखें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे।
PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न?
"पीट देगा अहीर" , "पीट देगा अल्पसंख्यक" (सपाई) से अब हर कोई दूर है।
सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया।
क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो।
बगावत और बागियों को नेतृत्व तो "बागी बलिया" कि भूमि ही करेगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं।
बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है।
रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है। इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है।
पार्टी तो टू��ेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में "सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा।"
सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं?
बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है।
दूसरा घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश जी के 'शिव' चाचा हकीकत बनाएंगे।
कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है?
तो सुनो!
सपा क�� बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा।
और करे भी क्यों न?
कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है।
योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी।
मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।
समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।
खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।
महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।
“आज जनपद हापुड़ के समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर..
“सड़क से सदन तक जनता की आवाज़ बुलंद करना, हक़ और सम्मान के लिए निरंतर धरना-प्रदर्शन करना तथा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर कभी समझौता न करना यही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पहचान है।
श्री दीपक चौहान (खटीक) जी को
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का
प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सर्वसम्मति से नियुक्त होने पर
💐 ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐
आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे,
इसी कामना के साथ आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी क�� मेरठ मंडल अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि दीपक चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम जिलाधिकारी हापुड़ को धन्यवाद पत्र सौंपा।
"जो झुकता नहीं, वही इतिहास रचता हबाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं कोटिशः नमन।।
उन्होंने अपने अद्वितीय ज्ञान, अदम्य साहस और अथक परिश्रम से भारत को नया संविधान दिया और करोड़ों लोगों को समानता का अधिकार।
दिनांक 24 /10 /2024 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक रविंद्रालय लखनऊ में आयोजित
उपस्थित #दीपक_चौहान_कैबिनेट_मंत्री_प्रतिनिधि#मेरठ_मंडल_अध्यक्ष
हाजी सलीम चौधरी जिला अध्यक्ष हापुड़ मानसिंह फौजी मंडल उपाध्यक्ष अमजद अली मंडल मीडिया प्रभारी