देश की सबसे बड़ी पानी की कंपनी बिसलेरी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने रविवार को बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि उसके पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गए हैं. यानी बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं पाया गया है. पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले. बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं.
#Cancer #HealthRisk #FSSAI #ABPNews
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूपी के बाद पंजाब में धार्मिक कथा कर रहे हैं. यहां 22 से 24 नवंबर 2026 तक भव्य धार्मिक कथा का आयोजन किया गया है. पठानकोट पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन की एकता और धर्मांतरण समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट रहेंगे, एक रहेंगे तो देश का उद्धार होगा, संस्कृति का उद्धार होगा, परंपराओं का उद्धार होगा, परंपराएं बढ़ेंगी, सौहार्द्र और प्रेम बढ़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि हिंदू और सिख दो नहीं हैं, एक हैं. हमारे गुरुओं की महिमा, गुरु परंपरा की महिमा, गुरु ग्रंथ साहब की महिमा अनवरत बनी रहे. यही हमारा संदेशा था, किसी को हमारी बातों से यदि बुरा लगा है तो उनका निजी मत है.
#BabaBageshwar #Pathankot #PunjabNews #ABPNews
टाइगर राजा सिंह जी का तेजस्वी यादव को करारा जवाब! 🔥
जब बात हिंदुत्व, धर्म और स्वाभिमान की हो, तो जवाब भी उसी तेजस्विता और दमदारी से दिया जाता है। ✊🚩
शेर की दहाड़ में ही दम है! 🦁
@TigerRajaSingh जी को सुनिए और समर्थन दीजिए।
जय जय श्री राम! 🚩🙏
। भावभीनी श्रद्धांजलि ।।
गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज,मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) की श्रद्धेय माताश्री के स्वर्गारोहण का समाचार सुनकर स्तब्ध एवं अत्यन्त व्यथित हूँ। पूज्य माताश्री के देवलोकगमन से हम सभी आहत हैं। उनके पावन चरणों में अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ- बागेश्वर धाम सरकार
राजस्थान के CM और उनकी टीम को एक मुफ़्त की बहुत बड़ी सलाह:-
अपनी PR एजेंसी, टीम, इससे जुड़े अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत मीटिंग कर, कार्य का लेखा-जोखा और पूरा ब्यौरा लें……लिखने को बहुत कुछ है
बस इतना लिख रहा हूँ, समझ जाइए।
अक्षय कुमार को समझ आ गया कि अमृता फड़नवीस को ऐसे ही थोड़ी देर और गाने दिया तो लोग बेहोश होकर गिरने लगेंगे इसलिए प्यार से माइक माँगा और इतनी दूर भाग गया कि अमृता दोबारा गा ही ना सके.. ऑडी मे बैठे सभी लोगों ने अक्षय को भर-भर कर दुआएँ दी.
भक्ति, श्रद्धा और आस्था के अद्भुत संगम में सजी श्री हनुमंत कथा के प्रथम दिवस की दिव्य एवं अलौकिक छवि। प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से भक्तिमय हुआ संपूर्ण वातावरण। हर ओर गूँजा जय श्री राम और जय बजरंगबली का पावन जयघोष। ❤️🚩
बड़ी खबर-
एक बार फिर प्रभु श्रीकृष्ण को टेढ़ा मेढ़ा बोल गए धीरेंद्र शास्त्री, वो भी विद्रूप सी हँसी हँसते हुए!!
धीरेंद्र शास्त्री को यूपी में कथाएं जारी रखने का सुपरहिट फार्मूला मिल गया है।
कभी वे इसी सरकार में इसी उत्तर प्रदेश में अपनी कथाओं की इजाज़त तक पाने को तरसते थे।
मगर प्रभु श्रीकृष्ण को टेढ़ा मेढ़ा बोलना और प्रभु श्रीराम की जयजयकार करना ही उनका उत्तर प्रदेश में कथा करते रहने का मूल मंत्र हो गया है।
जिस दौर में भगवान तक को जातीय खांचों में बांट दिया जाए और ये बयान दिया जाए कि भगवान भी हमारी जाति में जन्मे हैं,
उस दौर में धीरेंद्र शास्त्री न सिर्फ सत्ता की कमज़ोर नस को समझ चुके हैं,
बल्कि सुख संपत्ति और वैभव के प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में उड़ते हुए इस नस को ज़ोर से दबाए हुए हैं!!
वृंदावन पहुंचे बाबा बागेश्वर ने कहा कि "हम बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए इसलिए आए हैं क्योंकि कुछ लोग कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे..हम फिर कह रहे कि हमारे बांके बिहारी जी टेढ़े हैं..त्रिभंगी रूप में"
#Vrindavan#BankeBihari#BabaBageshwar#ShreeKrishna
दो तारीखें, दो आचरण!
10 अक्टूबर 2022: मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सारे व्यस्त कार्यक्रम छोड़कर उनके पैतृक गाँव सैफई (इटावा) पहुँचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
20 नवंबर 2026: योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी जी का निधन हुआ। वे कोई राजनीतिक हस्ती नहीं थीं, लेकिन एक मुख्यमंत्री की माँ थीं।
अखिलेश यादव ने बस एक औपचारिक ट्वीट करके अपना काम चला लिया। एक मुख्यमंत्री की माँ को श्रद्धांजलि देने के लिए लखनऊ से हरिद्वार तक की की दूरी भी तय नहीं कर सके।
दो तारीखें, दो आचरण!
दलाली नहीं, दलाली नहीं….
अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल विधायक विनय वर्मा की सिद्धार्थनगर से BJP सांसद जगदंबिका पाल पर अभद्र टिप्पणी?
अभी विनय वर्मा की जगह विधायक विनय शर्मा होते तो इस टिप्पणी पर जाति का नंगा नाच शुरू जो चुका होता
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा -
"हम दरबार इसलिए नहीं लगाते हैं कि हम कोई चमत्कार करते हैं, अगर भभूती से लोग सही होते तो हम हॉस्पिटल क्यों खुलवाते...
मैं तो बस हनुमान जी का संदेशवाहक हूं,
अगर सब समस्या का हल चमत्कार से सही हो जाता तो हनुमान जी लक्ष्मण जी को बचाने के लिए संजीवनी लाने न जाते...
मेरा स्पष्ट मानना है कि जो औषधि से सही होने की समस्या है वो औषधि से ही ठीक होगी, और जो कृपा से ठीक होने वाली समस्या है वो कृपा से ठीक होगी"
#GoaSagarManthan5