प्रदेश के हर युवा के दिल में बसने वाले, सर्वप्रिय नेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी,
राजस्थान के लाखों छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों (छात्रसंघ चुनाव की बहाली) और हमारी मायड़ भाषा राजस्थानी के स्वाभिमान के लिए जारी इस अहिंसक सत्याग्रह को अपना खुला समर्थन देने और हमारी आवाज़ बुलंद करने के लिए आपका अंतर्मन से सहृदय आभार!
आपकी एक आवाज़ ही राजस्थान के संघर्षशील युवाओं में नई ऊर्जा और प्रचंड हौसले का संचार कर देती है। जिस तरह आपने हमेशा युवाओं के हक़ और न्याय की लड़ाई में आगे बढ़कर नेतृत्व किया है, आज इस अनशन के 7वें दिन आपका यह समर्थन मिलना हमारी इस वैचारिक लड़ाई की बहुत बड़ी जीत है।
हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि जब तक सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन 'राजस्थानी भाषा विभाग' के गठन और छात्रसंघ चुनाव बहाली का स्पष्ट लिखित आदेश (Notification) जारी नहीं कर देता, तब तक यह अनिश्चितकालीन अनशन और संघर्ष पूरी मजबूती व अनुशासित तरीक़े से जारी रहेगा।
युवाओं के अधिकारों के इस संग्राम में संबल बनने के लिए पुनः बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार! 🚩✊
@SachinPilot
राजस्थान विश्वविद्यालय में छोटे भाई शुभम रेवाड़ पिछले 7 दिनों से छात्रसंघ चुनाव शीघ्र करवाने तथा राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग स्थापित किया जाए को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।
ये दोनों मांगें राज्य सरकार के स्तर पर निर्णय लेकर ही पूरी की जा सकती हैं।
मैं राजस्थान सरकार से आग्रह करता हूँ कि युवाओं की लोकतांत्रिक एवं न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर सम्मानजनक समाधान करे।
युवाओं की आवाज़ को अनसुना करना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
@ShubhamRewar4U
मैं राजस्थान विश्वविद्यालय का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते सरकार से निवेदन करता हूँ की राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने एवं राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र नेता शुभम रेवाड़,वीरेन्द्र चौधरी,तथा अन्य छात्र नेता भूख हड़ताल व धरने पर बैठे हुए हैं।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन युवाओं की आवाज़ सुनने की बजाय उनकी सही मांगों से मुंह मोड़ रहे हैं। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत छात्रों से संवाद करना चाहिए।
तथा छात्रों की जायज़ मांगों को पूरा करना चाहिए।
@BhajanlalBjp@RajCMO
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल व राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़,वीरेन्द्र चौधरी, पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल व धरने पर बैठे हैं।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन युवाओं की आवाज़ सुनने की बजाय उनकी सही मांगों से मुंह मोड़ रहे हैं। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत संवाद करना चाहिए।
@AbhimanyuP00NIA@VinodJakharIN@rajasthan_pyc@NSUIRajasthan
“तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें।”
भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक कारगिल विजय दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवशयनी एकादशी की समस्त देशवासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
चातुर्मास के शुभारंभ पर भगवान श्रीहरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि वह आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
#DevshayaniEkadashi_2026#देवशयनी_एकादशी#Chaturmas
@AjeetMeena0113@VinodJakharIN जी , मैं बगरू विधानसभा का मतदाता हूँ , कृपया आप अभी से बगरू में सक्रिय होकर निराश पड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूँक सकते हो !!
आज मेरा जन्मदिवस है।
हमें माता पिता और प्रकृति ने जन्म दिया । हमें हमारी जीत, हार, दोस्ती, दुश्मनी, संघर्ष, आकांक्षा, निराशा, ख़ुशी और आंसूओं ने जन्म दिया ।
कुछ हमारे प्रयास थे, तो कुछ काल और कर्म का योग। समर्पण और विराम के साथ, हम जीते रहते हैं।
किंतु जब हम दूसरों के ख़ुशी का कारण बनते हैं और दूसरों के अधिकार के लिए भी लड़ते हैं - तब जीवन का युद्ध, एक उत्सव बन जाता है ।🙏
आज मेरा जन्मदिवस है।
हमें माता पिता और प्रकृति ने जन्म दिया । हमें हमारी जीत, हार, दोस्ती, दुश्मनी, संघर्ष, आकांक्षा, निराशा, ख़ुशी और आंसूओं ने जन्म दिया ।
कुछ हमारे प्रयास थे, तो कुछ काल और कर्म का योग। समर्पण और विराम के साथ, हम जीते रहते हैं।
किंतु जब हम दूसरों के ख़ुशी का कारण बनते हैं और दूसरों के अधिकार के लिए भी लड़ते हैं - तब जीवन का युद्ध, एक उत्सव बन जाता है ।🙏
@RubikaLiyaquat देश के लिए नालायक तो अभी गोदी मीडिया ही हैं , मतलब हर बार सरकार का बचाव ......... दिन में to पैसो की खनक दिख-सुन जाती हैं , सोते वक्त तो शर्म आती होंगी !!