सोशल मीडिया पर युवाओं और बेरोजगारों की प्रखर आवाज, भाई जीतू बुरड़क जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@Jeetuburdak
विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन "संगठनात्मक सभा" में आप सभी कांग्रेसजन सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक- 15 जुलाई 2026
समय- सांय 05:00 बजे
स्थान- नारायण पैराडाइज, मार्बल मंडी चौराहा, गोकुलपुरा, जयपुर
#झोटवाड़ा#Jhotwara
हमारे क्षेत्र की सदियों पुरानी सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द की अमूल्य परंपरा को सुदृढ़ करने तथा शांति, सद्भाव एवं संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में, सर्व समाज के तत्वावधान में फलोदी जिला मुख्यालय पर "सर्व धर्म सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शांति, सद्भाव, भाईचारे और संविधान के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
दिनांक- 08/07/2026
समय- प्रात: 10:00 बजे
स्थान- मेजर श्री शैतान सिंह स्टेडियम, फलोदी
राजस्थान के कल्पवृक्ष खेजड़ी का हमारी संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण में अद्वितीय स्थान है। यदि सार्वजनिक मंच से खेजड़ी के पौधारोपण की बात कहकर पीपल का पौधा लगाया जाए, तो यह केवल एक भूल नहीं, बल्कि राजस्थान की पहचान और सांस्कृतिक विरासत के प्रति खिलवाड़ किया हैं।
जो सरकार और उसके नेता संस्कृति की रक्षा के बड़े-बड़े दावे करते हैं, उन्हें पहले अपनी ही सांस्कृतिक धरोहर और पूजनीय वृक्षों की सही पहचान तो होनी चाहिए।
राजस्थान की जनता दिखावे और वास्तविक समझ का अंतर भली-भांति जानती है। सम्मान केवल भाषणों से नहीं, बल्कि समझ, संवेदनशीलता और सही कर्मों से मिलता है।
@PMOIndia@narendramodi
भविष्य खतरे में है,कांग्रेस पार्टी लगातार इन युवाओं के भविष्य के संरक्षण के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग कर रही है। आज इन तमाम मुद्दों को लेकर गुर्जर की थड़ी पर अभिषेक चौधरी जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
"नरेंद्र मोदी वीक हैं, तभी तो पेपर लीक हैं!"
‘छात्रों की गूंज’ अभियान: जयपुर में अभिषेक चौधरी का मोदी सरकार पर सीधा प्रहार।
युवा कांग्रेस के चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा से पहले ही अभिषेक चौधरी मैदान में उतर आए हैं।
AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Narwal_inc
विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के समर्पित कांग्रेसजनों के साथ "मासिक सभा- जून 2026" में शामिल हुआ।
मासिक सभा में कांग्रेस परिवार झोटवाड़ा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा की।
#मासिक_सभा#झोटवाड़ा#Jhotwara
युवा कांग्रेस राजस्थान सोशल मिडिया के पूर्व चेयरमेन भाई राहुल खान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@RahulRPYC
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों ने आजादी के बाद से ही सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। देश के कई हिस्सों में धर्म के नाम पर आग लगी, लेकिन राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में हमेशा अमन-चैन बना रहा। इसका कारण सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि यहां के लोगों की सोच और साझा संस्कृति है।
यहां हिन्दू और मुस्लिम सदियों से कंधे से कंधा मिलाकर रहते आए हैं। मंदिर-मस्जिद, दरगाह-गुरुद्वारे एक-दूसरे के पड़ोस में हैं। इसके साथ ही 1965 और 1971 के युद्ध में तो इन सीमावर्ती गांवों ने देशभक्ति की नई मिसाल कायम की थी। यहाँ के निवासियों ने हमेशा धर्म से ऊपर उठकर देश को पहले रखा।
लेकिन आज सरकार के इशारे पर पाकिस्तान सीमा जैसे संवेदनशील इलाकों में एक धर्म को निशाने पर रखकर की जा रही कार्रवाई निंदनीय हैं। मस्जिदों और मदरसों पर कार्रवाई से न केवल मुस्लिम समाज, बल्कि स्थानीय हिन्दू भी आहत हैं। क्योंकि यह इलाके की साझा विरासत का हिस्सा हैं।
राजस्थान की मिट्टी ने हमेशा यह सिखाया है कि भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत है। सरकार को चाहिए कि वे अनावश्यक विवाद खड़े न करें। सीमा पर बैठी आवाम बिना भेदभाव के देश के लिए खड़ी हो सकती है, तो सरकार को भी उसकी भावना का सम्मान करना चाहिए।
@PMOIndia@RajCMO