हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अंधेर नगरी का माहौल है।
पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी के एजेंडे पर चल रही है और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।
पुलिस को यदि छापे मारने हैं, कार्रवाई करनी है या किसी को हिरासत में लेना है, तो वह उन गैंगस्टर्स पर कार्रवाई करे जो दनादन गोलियां चला रहे हैं और फिरौती के लिए फोन कर रहे हैं।
@SanjaySDutt@BhupinderShooda@raonarenderinc@INCHaryana@RaghubiraMLA@isukhbirkataria@indurajnarwal@VardhanYaadav@pk4gurugram
साहिल की FIR दर्ज न होने देने का एक ही मतलब है -
नरेंद्र मोदी और अमित शाह के राज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर खुलेआम पैलेट गन चलाई जा सकती है, मगर उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकता।
जब तक FIR दर्ज नहीं होती, जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता - हम डटे रहेंगे।
लक्ष्य न्याय है और वो हर हाल में लेकर ही रहेंगे।
मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis जी,
महाराष्ट्र के अनेक आदिवासी छात्र 10 दिनों से अधिक से अपने अधिकारों के लिए भूख हड़ताल पर हैं।
पुणे में 'छात्रों की गूंज' के दौरान छात्राओं ने बताया कि छात्रावासों में 30 वर्ष की अनावश्यक उम्र सीमा, अपमानजनक नियम, असुरक्षित सुविधाएं और महिलाओं के लिए गर्भावस्था जांच जैसे अमानवीय प्रावधान लागू हैं।
सुदूर गांवों-कस्बों से आने वाले ये छात्र कोई दान नहीं, अपना अधिकार मांग रहे हैं। अपेक्षा है कि आप उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगे।
लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है। ✋
गुरुग्राम में कांग्रेस साथियों के साथ हुए घटनाक्रम और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में आज प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार और प्रशासन के सामने अपनी बात मजबूती से रखी।
जनता की आवाज दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे।
युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
हम अपने साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। 🇮🇳
#Gurugram #Democracy #Congress #Haryana #RameshMalik #PanipatGramin #YouthVoice #लोकतंत्र
@INCIndia@INCHaryana@raonarenderinc@SanjaySDutt
@SachinKunduINC ji
मेरे जन्मदिन पर आपका संदेश आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए आप का हृदय से बहुत-बहुत आभार। आपका प्यार मेरे इस दिन को बेहद खास और यादगार बना गया।
महमूद गजनवी ने तो हमारे देश के मंदिरों को 17 साल में 27 बार लूटा था, लेकिन 21वीं सदी में जिन लोगों ने मात्र 43 दिन में 70 बार भगवान् राम के मंदिर को लूटा है, वह प्रभु राम पर हमें उपदेश दे रहे हैं।
जब भाजपा वालों ने भगवान् राम को ही नहीं छोड़ा, तो वे देश की जनता को क्या छोड़ेंगे?
संसद में किरण रिजिजू द्वारा इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा और शब्दावली के खिलाफ हमने माननीय स्पीकर साहब से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया है। हमारी मांग है कि ऐसी भाषा को तुरंत सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाए।
प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं।
एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस system की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती।
पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं।
कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं - सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा।
यह सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए।
कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं। आप भी आइए। 8 अगस्त, शाम 5 बजे - के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज।
#ChhatronKiGoonj
हरियाणा कांग्रेस के माननीय प्रभारी श्री @SanjaySDutt जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हरियाणा कांग्रेस प्रभारी आदरणीय श्री @SanjaySDutt जी को जन्मदिन की अनंत बधाई।
संगठन को मजबूत करने की आपकी अटूट प्रतिबद्धता, कुशल मार्गदर्शन और वर्षों का अनुभव प्रशंसनीय है।
प्रभु श्री राम से आपके सुदीर्घ, आरोग्यमय और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
दिल्ली पुलिस की बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी फटकार के बाद गुजरात लॉबी बैकफुट पर आने के लिए मजबूर हो गई है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM पर देखें !
@Editor_SanjayS@journo_akanksha
बागपत के गांव हिसावदा में पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये।
वह बड़े बेबाक, स्पष्टवादी और निर्भीक नेता थे। जब वह छात्र राजनीति में आये थे, तब से मेरे उनके साथ सम्बंध थे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, हुड्डा सरकार की 'पदक लाओ, पद पाओ' और 'SPAT' नीति के नींव पर बनी खेल नर्सरियों से निकले हमारे खिलाड़ी ही आज भारत माता की झोली को मेडलों से भर रहे हैं। इसी खेल नीति ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सुरक्षित भविष्य दिया।
हुड्डा साहब की दूरदर्शी सोच से ही हर ब्लॉक में स्टेडियम, स्पोर्ट्स नर्सरी और SPAT जैसे कार्यक्रम शुरू हुए। जिसका नतीजा है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगताओं में देश के कुल मेडल में 50% गोल्ड अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते है।
आज का कड़वा सच तो यह है कि लापरवाही और खस्ता हालत के कारण स्टेडियमों में पोल गिरने से प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की जानें जा रही हैं। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने की बजाय बताए कि उसने नयी प्रतिभाओं के लिए क्या किया?
आपने तो कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 हरियाणा में कराने के लिए प्रस्ताव तक नहीं भेजा।
आज इंदिरा भवन, दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव @kcvenugopalmp जी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सम्मिलित हुआ और अपने विचार रखे।
बैठक में @INCHaryana प्रभारी @SanjaySDutt जी, PCC अध्यक्ष @raonarenderinc जी समेत संबंधित AICC सचिव उपस्थित रहे।
भाले की नोक से तिरंगे की शान को एक बार फिर आसमां पर लहराने के लिए हमारे प्रिय नीरज चोपड़ा को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
आपकी यह अटूट लगन, मेहनत और देशप्रेम हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर देता है। @Neeraj_chopra1