उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सतपाल महाराज जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
बाबा केदार से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें।
#deepakbhandari@satpalmaharaj
वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके निधन से मन अत्यंत व्यथित एवं स्तब्ध है। पत्रकारिता के प्रति उनका जुनून और समर्पण, साथ ही उनका सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
पायल जी ने अपनी संवेदनशीलता, कर्मठता और पत्रकारिता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। उनका इस प्रकार असमय चले जाना न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी माँ नंदा देवी (राजराजेश्वरी) के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपरा, आस्था एवं संस्कृति से जुड़े पावन पर्व नंदा अष्टमी के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
जय माँ नंदा देवी!
#deepakbhandari
सृष्टि के महान शिल्पकार एवं वास्तुकला के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और खुशहाली का वास हो आपके सभी कार्यों में उन्नति मिले।
भगवान विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#deepakbhandari
हिन्दी हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और भावनात्मक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। हमारी शान है हिन्दी भारत की विविधता को एकता की डोर में पिरोती है हिन्दी।
सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#deepakbhandari#HindiDiwas
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
#deepakbhandari#HappyGaneshChaturthi
कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके विचारों, सपनों और सुझावों को जाना। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ अपने प्रदेश के भविष्य की कल्पना रखी, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।
“मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना”
युवाओं से किए गए वादे को पूरा करते हुए उत्तराखंड प्रदेश सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया
युवा शक्ति — उत्तराखंड की प्रगति की नई शक्ति।
#deepakbhandari
मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धनसिंह थापा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन!
1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरता, राष्ट्रभक्ति और उनका सर्वोच्च बलिदान देश के वीर सैनिकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#deepakbhandari
शिक्षक वह दीपक है जो दूसरों के जीवन को प्रकाशित करते हुए स्वयं जलता रहता है। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ0 सर्वपल्ली राघाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!
#deepakbhandari
सेवा, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण के संकल्प को समर्पित विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#deepakbhandari#vhp
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥
भगवान श्री कृष्ण के अवतरण दिवस “श्री कृष्ण जन्माष्टमी” के पावन पर्व की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#deepakbhandari#HappyJanmashtami