कोलकाता : स्थायी राजनैतिक समाधान विषय पर बंगाल के CM @SuvenduWB, सांसद @RajuBistaBJP और वार्ताकार पंकज कुमार सिंह के बीच महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।
#Gorkha
गोर्खाली समुदाय के सैन्य अधिकारियों के लिए बेहद गर्व करने वाला क्षण आया है। देहरादून के गढ़ी कैंट निवासी ब्रिगेडियर डीएस थापा को भारतीय सेना में मेजर जनरल पद पर पदोन्नति मिली है।
#Dehradun#Gorkha#Uttarakhand
#Kurseong निवासी गोरखा सैन्य अधिकारी मुनीश चंद्र तमांग को भारतीय सेना में मेजर जनरल पद में पदोन्नति मिली है । 1995 में एक युवा कमीशंड अधिकारी के रूप में असम रेजिमेंट में सेवा में रहे मुनीश का आज मेजर जनरल बनने तक का उनका सफर वास्तव में प्रेरणादायक है।
#Gorkha#GorkhaOfficers
देहरादून : लम्बे इंतजार के बाद उत्तराखंड शासन ने गोरखा कल्याण परिषद का गठन कर दिया है। देहरादून निवासी ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक शाही को परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
#Gorkha#Uttarakhand#GorkhaKalyanParishad
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम की गोर्खाली मूल की न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई को बीते दिन पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर आधिकारिक रूप से नियुक्त किया है । न्यायमूर्ति राई शुक्रवार से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
#Gorkha#Patna#Bihar
दिल्ली के मालवीय नगर में आज सुबह लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया था। जिस बिल्डिंग में आग लगी वो 5 मंजिल की है।
#MalviyaNagar#DelhiFire
VIDEO - बंगाल में गोरखापुत्र विशाल लामा बने कैबिनेट राज्य मंत्री : कालचीनी से लगातार दूसरी बार विजयी, डुवर्स के गोर्खाओं को मिला अंततः न्याय
#Gorkha#BishalLama#Dooars#Kalchini
नागालैंड : कोहिमा में गोरखा यूथ एसोसिएशन कोहिमा ने आज निराश्रित बाल गृह का दौरा कर अपना 34वां स्थापना दिवस मनाया। जीवाईएके के अध्यक्ष नारायण बहादुर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस यात्रा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है।
#NagalandGorkha#Gorkha#VeerGorkha
सिक्किम यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षान्त समारोह में सुष्मिता सुब्बा को उनके विलक्षण शोध के लिए पीएचडी डिग्री प्रदान की गई है। आपको बता दे कि सुष्मिता सुब्बा ने सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री पूरी की है।
@PSTamangGolay@RajuBistaBJP#Sikkim#Gorkha
बीजेपी ने 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की।
हरियाणा- अर्चना गुप्ता
दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
पंजाब- सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो
त्रिपुरा- अभिषेक देबरॉय
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगटोक में सिक्किम पुलिस को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस ध्वज' (President's Police Colour) से सम्मानित किया। असाधारण सेवा, अटूट अनुशासन के लिए मिलने वाला यह पुरस्कार पाने वाला सिक्किम देश का 15वां एवं पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य है।
#Sikkim#Gorkha
गैंगटॉक : आज लोकभवन में भारतीय सेना की पूर्वी कमान के GOC in C, लेफ्टिनेंट जनरल वीएम भुवन कृष्णन ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। 33 कोर के GOC , लेफ्टिनेंट जनरल मनराज सिंह मान तथा मेजर जनरल आशीष नेगी, GOC ब्लैक कैट डिवीजन उपस्थित रहे।
#Sikkim#IndianArmy
पद्मश्री डॉ. गंभीर सिंह योंजोन से मिलना और व्यक्तिगत रूप से बधाई देना सौभाग्य की बात है। ये सम्मान Kalimpong, Darjeeling की पहाड़ियों के लिए, और पूरे उत्तर बंगाल क्षेत्र के लिए बहुत गर्व का क्षण है।
- हर्षवर्धन श्रृंगला, सांसद, राज्यसभा
@harshvshringla#Gorkha#PadmaShri