अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत अंतिम प्रकाशन दिनांक 10-04-2026 को पूर्वान्ह् 11.00 बजे जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर मतदाता सूचियाँ प्रदान की गईं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को मध्याह्न 12 बजे से लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर, लखनऊ में प्रेसवार्ता की जाएगी।
https://t.co/C2XdnLQG5w
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस नोट)
*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत जारी नोटिसों पर मतदाताओं की सुनवाई को लेकर सीईओ ने की समीक्षा बैठक*
*सुनवाई में मतदाताओं की सुविधा का रखा जाएगा पूरा ख्याल, हर सुनवाई स्थल पर अब स्थापित होगी हेल्प डेस्क*
लखनऊ, 08 फरवरी 2026
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई के संबंध में शनिवार को समस्त रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।
जिन मतदाताओं के नाम 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित हैं, किंतु जिनके द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है, ऐसे लगभग 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी कर नियत तिथि पर सुनवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, तार्किक विसंगतियों के कारण लगभग 2.22 करोड़ मतदाताओं को भी नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है।
निर्देश दिए गए हैं कि सभी सुनवाई स्थलों पर मतदाता हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित की जाए, जहाँ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 प्रक्रिया से भली-भांति परिचित कार्मिक तैनात रहें, जो सुनवाई में आने वाले मतदाताओं की शंकाओं का समाधान करें एवं उनको आवश्यक सहयोग प्रदान करें। हेल्प डेस्क ऐसे स्थल पर स्थापित हो जिससे सुनवाई के लिए आने वाले लोगों की नज़र सहजता से उस पर पड़ जाए। डेस्क पर हेल्प डेस्क लिखा हुआ बैनर भी लगाया जाए। हेल्प डेस्क पर जनपद एवं राज्य स्तरीय कॉन्टैक्ट सेंटर के टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही, जनपद स्तर पर स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर की हेल्प लाइन से संबंधित टेलीफ़ोन लाइनों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए, काल सेंटर पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं से भिज्ञ कर्मचारी लगाए जाएं ताकि हेल्प लाइन नंबर पर दूरभाष के माध्यम से जनता से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जारी नोटिसों की सुनवाई तत्परता से एवं सुचारु रूप से की जाए। सभी अधिकारी सुनवाई के दिन नियत समय से उपस्थित रहें व सुनवाई हेतु उपस्थित होने वाले मतदाताओं के साथ शिष्ट व्यवहार अपनाया जाए तथा उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। सुनवाई की तिथियाँ इस प्रकार निर्धारित की जाएं कि बीएलओ द्वारा नोटिस प्राप्त होने के उपरांत मतदाताओं को नियत तिथि पर उपस्थित होने हेतु पर्याप्त समय मिल सके। साथ ही, सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता यथा बैठने के लिए कुर्सियाँ, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था एवं स्वच्छ शौचालय आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एक ही समय ज़्यादा लोगों को नोटिस जारी न करें, जिससे वहाँ भीड़ न लगे।
तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिसों के मामलों में मतदाताओं की सुविधा एवं सुनवाई प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु निर्देश दिए गए कि बीएलओ द्वारा नोटिस मतदाता अथवा उसके परिजन को उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राप्त दस्तावेज, उपस्थिति तथा फोटो को अपने बीएलओ एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
समस्त रोल प्रेक्षकों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनवाई हेतु चयनित स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा सुनवाई प्रक्रिया एवं मतदाताओं के लिए की गई मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। जहाँ भी किसी प्रकार की कमी पाई जाए, उसे तत्परता से दूर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@PTI_News@ians_india@PIB_India@ians_india@DDNewslive@AIRNewsHindi
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने एवं उसकी सुनवाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गईI
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
लखनऊ 26 जनवरी, 2026
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत मतदाताओं की सुविधा के लिए दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान रविवार 18 जनवरी, 2026 को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अतिरिक्त 31 जनवरी (शनिवार) एवं 01, फरवरी 2026 (रविवार) को भी प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैंपेन दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए थे। 01 फरवरी 2026 को संत रविदास जयंती होने के उपलक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है कि उक्त दिवस को विशेष अभियान दिवस आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर से सुविधानुसार एक विशेष अभियान दिवस आयोजित कर सकते हैं।
विशेष अभियान के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त पदाधिकारी यथा मण्डलायुक्त/रोल ऑब्जर्वर, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अभियान का कुशलतापूर्वक संचालन किया जाता है। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर उक्त कार्यक्रम का पर्यवेक्षण किया जाता है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों में लगे सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि आलेख्य मतदाता सूची में परिलक्षित हो रही त्रुटियों को सही करने के लिए जमीनी स्तर पर लगकर कार्य करें। मतदाताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनें और निवारण के लिए सही सुझाव दें।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रह जाए। आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने से संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम सम्मिलित न हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो फार्म-6, 7 अथवा 8 भरकर दावे एवं आपत्तियां समयबद्ध रूप से दिनांक 6 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन दर्ज कराएं, जिससे मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
𝐄𝐂𝐈 𝐥𝐚𝐮𝐧𝐜𝐡𝐞𝐝 𝐄𝐂𝐈𝐍𝐄𝐓
The world’s largest electoral service platform launched at the India International Conference on Democracy and Election Management (IICDEM-2026)
#ECI#ECINET#IICDEM2026
16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 वर्ष 2025 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए 18 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया I मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
विगत SIR से सही से Mapping न होने वाले वोटरों को AERO से प्राप्त नोटिस के संबंध में सुनवाई हेतु वोटर द्वारा स्वयं उपस्थित होने में असमर्थता की स्थिति में अपने स्थान पर अपने किसी प्रतिनिधि को नामित किया जा सकता है। कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा इस संबंध में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति संलग्न है।
@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@ANI@ians_india@PIB_India
16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026
वर्ष 2025 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए 75 BLOs को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से समस्त BLOs को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026
वर्ष 2025 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए 75 BLO Supervisors को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से समस्त BLO Supervisors को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया,मतदाताओं को शपथ दिलाई, राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ’’माई इंडिया-माई वोट“ पर मतदाताओं को जागरूक किया गया,युवा मतदाताओं को एपिक कार्ड वितरण किए।
16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 वर्ष 2025 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए 18 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया I मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI